Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी

Posted on 02 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें दिनांक 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस समारोह दिनांक 6 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे माधव सभागार  निरालानगर में मनाया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मुख्य वक्ता लालजी टण्डन सांसद लखनऊ, विशिष्ट अतिथि डा. दिनेश शर्मा महापौर नगर  निगम लखनऊ उपस्थित रहेगें। इस संबंध में मण्डल स्तर पर बैठकें कर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर झण्डा एवं नेम प्लेट लगाने का आग्रह किया है।
बैठक में उपाध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, नरेश सोनकर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विपिन अवस्थी, गिरीश सिंह, आनन्द द्विवेदी, सुनील मिश्रा, मनीष शुक्ला, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, मंत्री प्रभू जालान, शशि जोशी, सूर्यमणि सिंह, आशा पाठक, चन्द्रा रावत, विजय लक्ष्मी सिंह, प्रभावती सिंह, कपिल सोनी, कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश मौर्य, मीडिया प्रभारी हरिशंकर बाजेपयी तथा सहमीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in