Categorized | लखनऊ.

परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने परिवहन अधिकारियों को अवैध वाहन संचालन एवं ओवरलोडिंग को हर हाल में कड़ाई से रोकने के निर्देश दिये।

Posted on 02 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अवैध वाहन संचालन एवं ओवरलोडिंग को हर हाल में कड़ाई से रोका जाये। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि परिवहन निगम के बस अड्डों से एक किलोमीटर की परिधि में किसी तरह का अवैध वाहन संचालन किसी निजी बस अड्डे से न होने पाये।
परिवहन मंत्री आज नई दिल्ली में यू0पी0 सदन में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के परिवहन अधिकारियों एवं परिवहन निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अवैध संचालन में आल इण्डिया परमिट वाली बसें ज्यादा संलिप्त हैं। इन्हें कड़ाई से रोका जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि परमिट शर्तों का उल्लंघन कर ये जगह-जगह से सवारी न उठाने पायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जो वाहन निर्धारित मार्ग से  हटकर अन्य मार्गों पर अवैध वाहन संचालन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। परिवहन मंत्री ने परिवहन अधिकारियों को अभी से निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करने के निर्देश दिये।
परिवहन निगम की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री ने क्षेत्रीय प्रबन्धक को बस अड्डों पर यात्री सुविधा बढ़ाने एवं बसों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समयबद्ध बस संचालन के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in