Archive | October 10th, 2012

जनता को राहत देने के लिए एक सराहनीय कदम

Posted on 10 October 2012 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में कमी किये जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते हुए आशा की है कि इसी तरह जब भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कमी आती है तो उसका फायदा आगे भी जनता तक तत्काल पहुंचेगी।
बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने की वजह से केन्द्र सरकार ने तुरन्त ही जनता को राहत देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है जिसके अनुसार तेल की कीमतों में प्रति लीटर के हिसाब से उ0प्र0 में 71पैसे की कमी आयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के भावों के घटने-बढ़ने से ही हमारे देश में तेल की कीमत तय होती है। पर अफसोस है कि हमारे विपक्षी दल इस बढ़ते-घटते कीमत पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते। आज जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार को देखते हुए पेट्रोल की कीमत पूरे देश में घटा दी गयी है तो विपक्षी दल इसकी सराहना करते नहीं दिख रहे हैं। जबकि केन्द्र सरकार जनता को मंहगाई से राहत देने के लिए हर संभव कदम उठाने को तत्पर है। अब जनता भी धीरे-धीरे विपक्षियों की ओछी राजनीति को समझती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहने के कारण मुलायम सिंह जी “धरती पुत्र“ है

Posted on 10 October 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद राजेन्द्र चैधरी ने प्रेस कांफ्रेन्स में कहा हैं कि काली कमाई के कई करोड़ रूपए फूंक देने के बावजूद बसपा की तथाकथित रैली में अपेक्षित भीड़ न जुटने से पूर्व मुख्यमंत्री का बौखला जाना स्वाभाविक है। इसी के चलते वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और देश के अति सम्मानित नेता श्री मुलायम सिंह यादव के विरूद्ध अमर्यादित, असंगत और असंयमित बातें बोलती रही। यह उनके अपने संस्कार हैं जिनमें चार बार मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद भी बदलाव नहीं आया है। भारतीय राजनीति और हमारी लोकतंात्रिक प्रणाली के लिये यह गर्व की बात है कि देश की गरीब जनता, खेत खलिहान, गरीब आदमी के संसाधन गाय-भैंस, समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहने के कारण मुलायम सिंह जी “धरती पुत्र“ है।
बसपा अध्यक्ष का पांच साल का पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार और जन विरोधी कार्यो से भरा रहा है। माफियाओं की पौबारह रही। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक,वकील सब उनके राज में उत्पीड़न के शिकार हुए। विरोधियों पर फर्जी मुकदमें लादे गए। जनता तबाह थी और उनसे मुक्ति चाहती थी। जनता उनके कारनामे भूली नहीं तभी बसपा को सत्ता से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया गया। बसपा राज में विकास ठप्प रहा। भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला रहा। बसपा की 9 अक्टूबर,2012 की रैली के आयोजक वे ही सब पूर्व मंत्री थे जो भ्रष्टाचार की जांचो में फंसे हुए हैं और जेल जाने की आशंका से डरे हैं। अपने गुनाहों पर पर्दा डालने और आम जनता को गुमराह करने के लिए ही यह नौटंकी हुई है।
पूर्व बसपा मुख्यमंत्री को सत्ता जाने के बाद दलितों, गरीबों, ब्राह्मणों की याद आ रही है। अपने कार्यकाल में तो वे इन सबको अपमानित ही करती रही थी। कभी किसी पीडि़त से मिली नहीं। उनके आवास और दफ्तर के दरवाजे चन्द खास लोगों या बड़ा कमीशन देनेवालों के ही लिए खुलते थे। दलित बच्चियों से बलात्कार और हत्या तक के मामलों में कभी उनकी संवेदना नहीं जागी। समाजवादी पार्टी के राज में कथित अपराध वृद्धि की बात करते वे भूल जाती हैं कि उनके कार्यकाल में ही आधा दर्जन से ऊपर मंत्री भ्रष्टाचार, बलात्कार में जेल गए। लोकायुक्त की जांच में फंसे कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ गया था।
बसपा की इस रैली में 3 करोड़ रूपए में 10 ट्रेनों से मात्र 12 हजार यात्री ढोए गए। बसों और कारो पर बेतहाशा धन खर्च किया गया। यह धन कहां से आया इसकी जांच होगी। सत्ता के दुरूपयेाग और घोटालों से कमाई धनराशि के बल पर दागियों को बचाने के लिए रैली कर बसपा दल ने एक नई परम्परा शुरू की है। राजनीति के नाम पर भ्रष्टाचार और अपने  कुकर्मो पर  पर्दा डालना सरासर राजनीतिक बेईमानी है।  जनता इससे भी अवगत है कि बसपाकी पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा की पुरानी सहयोगिनी रही हैं। गुजरात के दंगो के बाद ही वह मोदी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गई थी। केन्द्र में इस समय कांग्रेस के साथ इसलिए हंै कि उनके भ्रष्टाचार की जांच में तेजी न आने पाए। सत्ता जाने से सदमें में आई पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया एवं अफसरों को भी आतंकित करने में लगी है।
समाजवादी पार्टी की सरकार जनता की सरकार है, पत्थरों की नही। पार्टी अपने चुनावी वायदों से बंधी है जबकि बसपा में चुनाव घोषणापत्र का कोई स्थान नहीं है। वहां तो उनकी नेता की मनमानी चलती है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के 6 माह के कार्यकाल में विकास की गति तेज हुई है। 2 लाख करोड़ का बजट पास हुआ है जिसमें खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। उन्होने राजनीतिक द्वेषवश कोई काम नहीं किया है। छः महीने के अल्प अवधि में ही श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने प्रदेश में लोकतंत्र, पारदर्शी प्रशासन की नीति के तहत प्रदेश के लोगों में एक नये आत्म विश्वास का संचार किया है। समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, ऊर्जा, सिंचाई, औद्योगिक नीति पर संकल्प के साथ काम हो रहा है। प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को ठीक कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिये समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार कृतसंकल्प है। लोकतंत्र को बहाल किया गया है। बसपा मुख्यमंत्री का अपने भ्रष्ट मंत्रियों के पक्ष में समाजवादी पार्टी को भयंकर राजनीतिक परिणाम की चेतावनी देना जताता है कि उनका मानसिक संतुलन ही बिगड़ गया है। उन्हे न तो लोकराज  में विश्वास है और नहीं लोकलाज की चिन्ता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जल, जंगल और जमीन का आजादी के बाद ज्यादा दोहन हुआ है

Posted on 10 October 2012 by admin

गंगा समग्र यात्रा पर निकली उमाभारती ने आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते हुए कहा कि हमारे जल, जंगल और जमीन का आजादी के बाद ज्यादा दोहन हुआ है. पिछले २२ वर्षों से चल रहे उदारीकरण में तो इनकी और दुर्दशा हुई है. २१ सितम्बर को गंगासागर से शुरू हुई यात्रा झारखण्ड और बिहार होते हुए आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश की. बक्सर के रास्ते बिहार की सीमा से गंगा को पार कर यात्रा बलिया के  उजियारघाट के रास्ते भरौली पहुँची. जहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत हुआ. साध्वी उमाभारती ने यहाँ स्वामी सहजानंद की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर एक सभा को संबोधित किया.
सभा को सबोधित करते हुए  साध्वी उमा भारती ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण का सबसे ज्यादा नुकसान हमारी धरती और जल को हुआ है। सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) बढाने के चक्कर में हम अपने अधिष्ठान (जल. जगल, जमीन) को नष्ट कर विकास की अंधी दौड़ में शामिल हो गए हैं. जल, जंगल, जमीन की बात करने वालों को पिछड़ा कहा जाता है. एफडीआई की चर्चा करते हुए उमाश्री ने कहा कि  सरकार कह रही है कि एफडीआई से रोजगार मिलेगा, लेकिन मैं आपको यह बता रही हूँ कि एफडीआई से ७ करोड़ लोगो का रोजगार छीनेगा और २० करोड़ लोग प्रभावित होंगे. सरकार को अगर लोगों के रोजगार की चिंता है तो वह गंगा के लिए कानून बनाये ५० करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा.
उमाश्री ने कहा कि मंगल पाण्डेय और चित्तू पाण्डेय की धरती पर हमें आज यह संकल्प लेना होगा कि जैसी गंगा गोमुख में है वैसी ही गंगासागर में दिखे इसके लिए सतत् संघर्ष करेंगे. स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश यात्रा प्रभारी शिव प्रताप शुक्ल, संयोजक विंध्यवासिनी कुमार, विधायक उपेन्द्र तिवारी, विधान परिषद सदस्य केदार सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुये।.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार, मंहगाई मिटाओं-कांग्रेस हटाओ-देश बचाओं

Posted on 10 October 2012 by admin

”भ्रष्टाचार, मंहगाई मिटाओं-कांग्रेस हटाओ-देश बचाओं” अभियान के संकल्प के साथ उ0प्र0 भाजपा 11 अक्टूबर से अभियान छेड़ेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इस अभियान को मण्डल स्तर पर सभा, नुक्कड़ सभा, गोष्ठी के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
इस अभियान में डा0 मुरली मनोहर जोशी, 11 अक्टूबर को लखनऊ, विनय कटियार गाजियाबाद, अशोक प्रधान मुरादाबाद, सत्यपाल मलिक मुजफ्फरनगर तथा रामनाथ कोविद झांसी में रहेंगे। इस अभियान को संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात् गांव-गली व हर घर तक ले जाने का निर्णय पार्टी ने लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 10 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के समक्ष उन्नाव जनपद के पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुन्दर लाल पिछली विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक थे और 2012 का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़े थे। इसके बहुत पहले वे भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं। श्री मिश्र ने उन्हें स्वयं सदस्य बनाया और सदस्यता की रसीद दी।
श्री मिश्र ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस तीनो के एक होने और जनविरोधी नीतियां अपनाने के कारण उ0प्र0 में भाजपा ही एकमेव विकल्प है। भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। अनेक प्रतिष्ठित नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसीलिए भाजपा की सदस्यता में भी भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि श्री सुन्दर लाल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। सुन्दर लाल ने इस अवसर पर बसपा और सपा की नीतियों की निन्दा की और दोनो दलों में तानाशाही है। उन्होंने भाजपा को ही एकमेव विकल्प बताया और कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से देशसेवा करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बैंक का एकाउण्ट नही है जनता जिसे कोई जब चाहे ट्रांसर्फर कर दे

Posted on 10 October 2012 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बयान जिसमें उसके यह कहने पर कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनने के पीछे भाजपा ने अपना वोट बैंक सपा में ट्रांसर्फर किया है पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डा0 बाजपेई ने कहा कि मायावती जिसे लोग अब दलित की कम दौलत की बेटी ज्यादा जानते है, उनको जनता भी अब बैंक का एकाउण्ट देखती है। बसपा सरकार में लूट की फेहरिस्त भाजपा ने प्रमाण सहित एक पुस्तक छापकर जनता को बतायी थी। महामहिम राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल तक को भाजपा नेताओं ने मिलकर बसपा की लूट के प्रमाण दिए थे, उन पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। जहां तक सपा सरकार में लूट पर मायावती का कहना है वह सच्च है लेकिन लूटने में कौन बड़ा भाई है यह तो इन दोनों दलों का ही तय करना है। जनता को तो दोनो ने लूटा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बसपा का भ्रष्टाचार , परिवारवाद पर बोलना चोर-चोर मौसेरे भाई की कहावत को चरिर्ताथ करता है। भाजपा इन दोनों दलों की मिलीभगत जो आज भी केन्द्र की कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन जारी रखे है भांड़ाफोड करेगी। प्रदेश की जनता को इनकी हकीकत से रूबरू करायेगी। प्रदेश की जनता की कमाई को लूटने में कौन अव्वल है यह या तो ये स्वयं बता सकते है या यदि कांग्रेस सी.बी.आई. को राजनीति से मुक्त कर दे तो वह भी बता सकती है। कांग्रेस की लूट में ये साथी है और इनकी लूट वह घराती है।
डा0 बाजपेई ने कहा कि दलितो को अपना वोट बैंक समझने की गलती अब मायावती न करें। दलित जागरूक हो गया है अब वह इनकी बातों में फसने वाला नही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डूडा अधिकारी,जनसूचना अधिकार कानून की खुलेआम उड़ा रहे हैं धज्जियाॅ

Posted on 10 October 2012 by admin

ऽ    राज्य सूचना आयुक्त के आदेष के बावजूद भी नहीं दी सूचना,तीन बार के आदेष को डाला रद्दी की टोकरी में
ऽ    याचिका कर्ता ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सूचना आयुक्त से पुनः की षिकायत
पूर्व वर्ती बसपा सरकार द्वारा बेघर दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जनपद वासियों को छत मुहैया करवाने के उद्देष्य से जनपद मुख्यालय के अमहट के पास काषीराम षहरी आवास योजनान्तर्गत 1500 आवास निर्मित करवाये थे। तत्कालीन डूडा अधिकारी तीर्थराज द्वारा उपलब्ध करवायी गई सूची के आधार पर चयन समिति की अनुषंसा पर आवासों का आवंटन कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार लगभग 20 प्रतिषत आवास तो पात्र व्यक्तियों को मिले, षेष 80 प्रतिषत आवास षहर में ही कोठी व चार पहिया वाहन धारकों को 8 से 30 हजार रू0 लेकर  एक कथित फौजी इन्द्र कुमार (जो एक हत्या करने के अपराध में जेल में निरुद्ध है ) के कहने पर आवंटित कर दिये गये। षिकायत पर जाॅच में आवंटन गलत पाये जाने पर डूडा अधिकारी तीर्थ राज को निलंबित कर दिया गया था। किनतु वे 80 प्रतिषत अपात्र लाभार्थी अब भी गरीबों के हक पर डाका डाल कर आवासों में जमंे हुए हैं। राही जन सेवा समिति द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत लार्भािर्थयों की सूची माॅगी गयी तो वर्तमान डूडा अधिकारी अजय ष्षुक्ला ने 200 लाभार्थियों की सूची नहीं दी।  सूत्र बताते हैं कि कार्यालय से 200 लाभार्थियों की पत्रावली ही गायब कर दी गई है। आषंका व्यक्त की जा रही है कि इसमें लाखों रूपये का खेल किया गया है।  संस्था के सचिव इन्द्र जीत तिवारी राही ने इसकी षिकायत राज्य सूचना आयुक्त से जिलाधिकारी के माध्यम से की हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व बैंक की टीम द्वारा साथ आगरा में मलिन बस्तियो में विकास परियोजना पर चर्चा

Posted on 10 October 2012 by admin

प्रथम चरण में 160 मलिन बस्तियों मे कार्ययोजना लागू करने का प्रस्ताव

आवास एवं शहरी गरीबी अपशमन मंत्रालय और विश्व बैंक परियोजना के दिशा निर्देशो के अनुरूप आगरा की मलिन बस्तियो के विकास हेतु (स्लम फ्री-आगरा प्लान) के अन्तर्गत इनफारमल सेटलमेन्टस इम्प्रुवमेन्ट प्रोजेक्ट की संरचना के सम्बन्ध में विश्व बैंक की टीम ने आज यहां सर्किट हाउस पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रथम चरण में आगरा की 432 मलिन बस्तियों में 160 मलिन बस्तियों मे लगभग 50 हजार घरों को सम्मिलित करते हुए कार्य योजना लागू किये जाने का प्रस्ताव है इससे लगभग 3 लाख 62 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। पांच वर्ष में पूर्ण होने वाली इस योजना में प्रथम वर्ष 32, दूसरे वर्ष 34, तीसरे वर्ष 33 चैथे वर्ष 31 और पांचवे वर्ष 32 मलिन बस्तियों को क्रमिक रूप से विकास कार्यो से संन्तृप्त किये जाने का प्रस्ताव है। बैठक में राजीव आवास योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने पावर  पाइन्ट प्रस्तुति द्वारा आगरा के समग्र विकास हेतु प्रोफाइल प्रस्तुत करते हुए संचालित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के अन्तर्गत संचालित आगरा मे जलापूर्ति व्यवस्था को सृदृढ किये जाने तथा सीवरेज व्यवस्था हेतु कराये गये कार्यो की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने भीम नगरी, पी0पी0पी0 इनीसिएटिब, मा0 काशीराम आवास योजना, काम्प्रिहेन्सिब मोबिलिटि प्लान, सोलर सिटी मास्टर प्लान, सिटी सेनीटेशन प्लान, ताज महल के पूर्वी गेट नाले का सुधार तथा ताज महल के आस पास पर्यटन अवस्थापना सुविधाओ के विकास की जानकारी दी।
नगर आयुक्त डी0के0 सिंह ने बताया कि नगर निगम के बजट का 30 प्रतिशत शहरी गरीबों के लिए आवंाटित किया गया है। उन्होने बताया कि मलिन बस्तियो के लिए पथ कर से अधिकतम 20 प्रतिशत फण्ड दिये जाने की व्यवस्था हैं।
निदेशक सूडा शिव शंकर सिंह ने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 तथा वी एस0यू0पी0 सहित मलिन बस्तियों में सुधार हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सेन्टर फार अर्बन एण्ड रीजनल एक्सीलेंस की निदेशक रेनू खोसला ने स्लम फ्री आगरा प्लान और नागरिकों की सहभागिता पर चर्चा की । बैठक मे रिसेटिलमेन्ट एक्शन प्लान तथा इनवायरमेन्ट सोशल मैनेजमेन्ट प्लान पर भी चर्चा की गयी ।
इस अवसर पर विश्व बैंक की टीम के प्रमुख बरजोर मेहता सहित अगस्टाइन, जोएला, सुश्री वसुधा व वनश्री बनर्जी, अजय सूरी विद्याधर फाटक, सुनील कौर आदि ने विषय वार दिशा निर्देश की जानकारी दी इस अवसर पर नगर निगम, जल संस्थान, जल निगम, डूडा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
—–

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकतंत्र सैनानियो को सम्मान राशि योजना

Posted on 10 October 2012 by admin

जनपद आगरा के लोकतंत्र सैनानी, जिन्होने देश में आपात कालीन अवधि (दिनांक 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक) में लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजनैतिक रूप से सक्रिय रहते हुए संधर्ष किया एवं उसके फलस्वरूप मीसा/डी0आई0आर0 में कारागार मंें निरूद्ध रहे हो को ‘‘उ0प्र0लोकतंत्र सैनानियो को दिये जाने वाले सम्मान राशि सम्बन्धित नियमावली 2012 के अनुसार सम्मानित करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमात्रित किये गये है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया कि लोकतंत्र सैलानी उ0प्र0 का स्थायी निवासी हो और आपात काल के दौरान देश के किसी भी जेल मे मीसा/डी0आई0आर0 में निरूद्ध रहा हो। ऐसे व्यक्ति को यह सुविधा अनुमान्य नही होगी जो राजनैतिक कारणोे के अलावा अन्य किसी कारण से कारागार में निरूद्ध रहे हो। उन्होंने बताया कि यदि लोकतंत्र सैनानी की मृत्यु दिनांक 1 अप्रैल 2012 के पश्चात योजना लागू रहने की अवधि के दौरान हो जाए तो उसके उत्तराधिकारी को उक्त अवधि को सम्मान राशि दी जायेगी।
सहायक निदेशक सेवा योजन, क्षेत्रीय सेवा कार्यालय आगरा ने बताया है कि देश में आपात कालीन अवधि 25-6-1975 से 21-3-1977 के दौरान कारागार में निरूद्ध प्रदेश के राजनैतिक बंदियो द्वारा सम्मान राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप व अन्य जानकारी क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आगरा से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से तहसील दिवस में भागले.- जिलाधिकारी

Posted on 10 October 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियो को पत्र भेज कर सचेत किया है कि जनता की समस्याओ/शिकायतो का समयवद्ध एवं पारर्दशर््िाता से निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकताओं मे है इसी क्रम मे जनपद की सभी तहसीलो मे विधवत रूप से तहसील दिवस का आयोजन क्रमानुसार जिलाधिकारी एवं नामित अपर जिलाधिकारियो की अध्यक्षता में आयोजित किये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि उनक संज्ञान में आया है कि तहसील स्तरीय अधिकारियोे के पास अपने मूल पद के साथ साथ अन्य पद का भी अतिरिक्त प्रभार है। उनके द्वारा न तो अपने मूल पद वाले तहसील दिवस में प्रतिभाग किया जा रहा हेै और नही अतिरिक्त प्रभार वाले तहसील दिवस मे ंप्रतिभाग किया जा रहा है यह स्थित अति निन्दनीय है ।
उन्हांेने सभी जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश की अपने अपने विभाग के सभी तहसील स्तरीय अधिकारियो को अपने स्तर से निर्देशित करें कि जिनके पास अपने पद के साथ साथ अन्य किसी पद का अतिरिक्त प्रभार है, वह तहसील स्तरीय अधिकारी अपने मूल पद वाले तहसील दिवसो में प्रतिभाग करे।साथ ही जिस तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाये उस तहसील दिवस मे समस्त जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग करेगे। चाहे वह उनकी मूल पद वाली तहसील हो या अतिरिक्त प्रभार वाली तहसील हो।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस आयोजन की शासन की प्राथमिकता को देखते हुऐ निर्देशा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
—–

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2012
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in