Archive | October 4th, 2012

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल-इण्टर की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दिए एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार

Posted on 04 October 2012 by admin

दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः 50 हजार तथा 30 हजार रुपए के पुरस्कार, इन मेधावियों के अभिभावक एवं प्रधानाचार्य भी सम्मानित

05उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने यू.पी. बोर्ड की वर्ष 2012 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है और उम्मीद जाहिर की कि ये विद्यार्थी जो बनना चाहते हैं, एक दिन जरूर बनेंगे और जो लक्ष्य उन्होंने तय किए है, उसे जरूर हासिल कर लेंगे।
मुख्यमंत्री कल अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर इन मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से वर्ष 2012 की हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्र-छात्राओं: पूजा यादव, आकांक्षा सिंह और अन्ना यादव को 01-01 लाख रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा विजया को 50 हजार रुपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेशू वर्मा को 30 हजार रुपए की राशि प्रदान की।
इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की 2012 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो छात्राओं अभिलाषा यज्ञसैनी तथा अपूर्वा वर्मा को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने संयुक्त रूप से 01-01 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। इसी क्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पूजा गौतम को 50 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शालिनी वर्मा को 30 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती। आज जो लोग किसी विशिष्ट स्थान पर हैं या उन्होंने अपनी जिन्दगी में कोई ऊंचा मुकाम हासिल किया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी न कभी कठिन परिश्रम जरूर किया होगा। उन्होंने इन छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे परिश्रम से न घबराएं और पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करें और तरक्की करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हमें बापू के बताए हुए अहिंसा, सत्य और सादगी के रास्ते पर चलने की सीख भी लेनी चाहिए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री
श्री मुलायम सिंह यादव ने इन मेधावियों को बधाई और आशीर्वाद देते हुए उम्मीद जताई कि ये छात्र-छात्राएं आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और इसी तरह विशिष्ट स्थान प्राप्त करते रहेंगे। उन्होंने उन छात्र-छात्राओं को, जो मेरिट में स्थान नहीं बना पाएं हैं, उन्हें सीख देते हुए कहा कि वे निराश न हों और संकल्प लें, उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने ऐसे लोगों का भी जिक्र किया जो किसी कारण से शिक्षा हासिल करने के अवसर से ही वंचित रह गए हैं। गरीबी, साधन-सुविधाओं के अभाव से उन्हें पढ़ने के बजाए काम करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के लिए सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए। ऐसे वंचित लोगों की शिक्षा का इंतजाम करना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने और उन्हें नकद पुरस्कार देने को बहुत अच्छी शुरूआत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह मेधावियों, उनके अभिभावकों और उनके शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इन मेधावी विद्यार्थियों के स्कूलों के चार प्रधानाचार्यों क्रमशः श्री रामकुमार शुक्ला, श्री संजय वर्मा, श्री अंजनी कुमार पाठक तथा श्री राजकुमार तिवारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत मेधावी छात्राओं के माता-पिता को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त पुरस्कृत छात्राओं, उनके अभिभावकों के साथ मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री वासुदेव यादव के साथ एक ग्रुप फोटोग्राफ भी सम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Posted on 04 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री ने मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया

01_r2_c1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छेड़खानी से प्रभावित महिला को तत्काल मदद प्रदान करने के इरादे से राज्य सरकार बहुत जल्द एक योजना लागू करने जा रही है।
मुख्यमंत्री कल अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित बालिकाओं को सम्बोधित कर रहे थे। कानपुर नगर की इन बालिकाओं को आत्मरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कराटे में प्रशिक्षित करने का कार्य दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
श्री अखिलेश यादव ने समाचार पत्र द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट सीखने वाली बालिकाओं के आत्म विश्वास और उत्साह में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘सेल्फ डिफेन्स इज़ बेस्ट डिफेन्स’। उन्होंने कहा कि वही समाज खुशहाल तथा प्रगतिशील माना जाता है, जहां लड़कियों का मान-सम्मान हो और उन्हें सुरक्षा मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादियों की हमेशा से यह सोच रही है कि बालिकाएं आगे बढ़े और प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की करें। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इण्टर पास पात्र बालिकाओं को कन्या विद्याधन तथा अल्पसंख्यक समुदाय की 10वीं पास छात्राओं को 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने के सम्बन्ध में राज्य सरकार विचार करेगी।
इस मौके पर कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण देने वाले कोच श्री विजय कुमार एवं उनके अन्य सहयोगियों को भी मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व, दैनिक हिन्दुस्तान, कानपुर के स्थानीय संपादक श्री दिनेश पाठक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्तान, लखनऊ के कार्यकारी संपादक श्री नवीन जोशी ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 04 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन के तिलक हाॅल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
pressकार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी अविस्मरणीय घटनाओं की जानकारी दी गई। विश्व के 122 देशों ने महात्मा गांधी की यादों को किसी न किसी रूप में संजोया हुआ है। इन देशों में या तो उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है या कोई स्मारक उन्हें समर्पित है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के कई प्रिय भजनों का गायन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन समेत प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के अलावा, समाजसेवी तथा सेना की मध्य कमान के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गांधी जी के सिद्धांतों व विचारों पर अमल कर देश व समाज में खुशहाली लाई जा सकती है: मुख्यमंत्री

Posted on 04 October 2012 by admin

खादी से जुड़ी संस्थाओं की लगभग 39 करोड़ रु. की देनदारी को समाप्त करने के लिए अनुपूरक बजट में प्राविधान किया जाएगा

5x10-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहिंसा और सत्य का रास्ता आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों व विचारों पर अमल कर देश व समाज में खुशहाली लाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री कल गांधी जयंती के अवसर पर हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा चरखा भी काता।
श्री यादव ने कहा कि गरीबों के उत्थान तथा गांवों में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने के उद्देश्य से गांधी जी ने खादी के माध्यम से लोगों को स्वावलम्बी बनाने का सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम जैसी संस्थाओं से भारी संख्या में लोग जुडे़ हैं और ये संस्थाएं लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की लगभग 39 करोड़ रुपए की देनदारी को समाप्त करने के लिए इस वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट में प्राविधान किया जाएगा। इसके अलावा खादी के उत्पाद पर वैट समाप्त करने के लिए अधिकारियों से रास्ता निकालने हेतु भी कहा जाएगा। इसके पूर्व, गांधी आश्रम के मंत्री श्री रामेश्वर नाथ मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
press1इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग श्री हरिराज किशोर, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पनधारी यादव सहित खादी से जुडे़ कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आनेवालों के दुःखदर्द सुनते हैं और यथासम्भव उनका निराकरण भी करते हैं

Posted on 04 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव अपने आवास पर आ जाने वालों से मिलते जरूर है, उन्हें निराश नहीं करते हैं। फिर आज तो बुधवार का दिन था जब वे जनता से भेंट कार्यक्रम के तहत आनेवालों के दुःखदर्द सुनते हैं और यथासम्भव उनका निराकरण भी करते हैं। आज उनसे मिलनेवाले हजारों में थे जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, नौजवान तथा विकलांग भी शामिल थे। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी सहयोग के लिए मुख्यमंत्री जी के साथ थे।
कानपुर के दयाशंकर, करहल मैनपुरी के श्यामवीर सिंह, छिबरामऊ के लक्ष्मण सिंह, बिसवां सीतापरु के नीरज बौना, डेरापुर कानपुर के उदयनारायण, औरैया के जान मोहम्मद, गोरखपुर के देवनारायण तथा बदायूॅ के नेकपाल यादव और गुडडू देवी, खीरी के धनराज सुहेल चन्दौली के आजाद कुमार यादव, इटावा के सुनील कुमार, फैजाबाद के शिक्षक अमरनाथ सभी विकलांग हैं। इन सबको मदद की दरकार थी। वे अपने जीवनयापन के लिए साधन चाहते थे। श्रीमती कान्ता देवी फिरोजाबाद की समस्या फर्जी केस थे तो लखनऊ की सुल्ताना को नौकरी चाहिए। राधिका बानो, प्रतापगढ़ को आर्थिक मदद चाहिए। राधादेवी श्रीवास्तव वाराणसी तथा चन्द्रकान्ता फैजाबाद भी बड़ी उम्मीदों के साथ मुख्यमंत्री जी से मिलने आई थी। कन्नौज के सहाबमां को बीमारी से इलाज की सुविधा चाहिए तो दारा सिंह बिजनौर को पुलिस उत्पीड़न की शिकायत थी। कुछ मृतक आश्रित की नौकरी के लिए आए थे।
मुख्यमंत्री जी से मिलकर श्रीमती उर्मिला यादव ने कताई मिल कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया। इलाहाबाद के शमीम अहमद प्रधान ने भूमि अधिग्रहण से परेशानी बताई तो श्री के0के0 वैश्य लखनऊ मकान पर दबंगों के कब्जे की शिकायत लेकर आए थे। मिर्जापुर के प्रमोद कुमार कुशवाहा को बिजली कनेेक्शन मिलने की दिक्कत थी। राम प्रसाद वर्मा भी पुलिस कार्यवाही से परेशान थे। गया प्रसाद कन्नौज को पेंशन की दरकार थी तो लालजी यादव इलाहाबाद एक भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी को हटाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से करके संतुष्ट थे। कानुपर देहात के श्री मोहम्मद अली गरीबों को आवास सुविधा की बात करने आए थे। इकबाल मोहम्मद औरैया को मदरसा के लिए मदद चाहिए थी तो कमला स्वरूप वशिष्ट, आगरा की जमीन पर जबरन कब्जा हो गया था। देवरिया के राजन यादव, राजू कुमार यादव की आर्थिक मदद की मांग थी। सीतापुर के वशीर के दोनो हाथ नहीं है वे भी आर्थिक मदद मांगने आए थे।
आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से कुमायूॅ परिषद के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मिलकर विधान भवन के समक्ष स्थित भारतरत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने की मंाग की। स्व0 पंतजी आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे। वे केन्द्र सरकार में गृहमंत्री भी रहे। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व श्री नन्दन सिंह बोरा ने किया। उनके साथ सर्वश्री भावान सिंह रावत, मोहन सिंह विष्ट, दीवान सिंह अधिकारी, प्रेमबल्लभ पंत, मंगल सिंह रावत, अंजली बोनाल तथा पुष्पा पाण्डे शामिल थे। कुमायूॅ परिषद की स्थापना वर्ष 1916 में उत्तराखण्ड में हुई थी वर्ष 1948 से लखनऊ में यह संस्था स्थापित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

होमगार्ड्स स्वयं सेवकों/अवैतनिक अधिकारियों की माॅगों/समस्याओं की सुनवाई

Posted on 04 October 2012 by admin

होमगार्ड्स स्वयं सेवकों/अवैतनिक अधिकारियों की माॅगों/समस्याओं की सुनवाई एवं उनके समुचित निस्तारण हेतु प्रत्येक मण्डल स्तर पर गठित ग्रीवान्स समिति की बैठक वर्ष के प्रत्येक त्रैमास अर्थात माह जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर के प्रथम मंगलवार को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उ0 प्र0 के कमाण्डेण्ट जनरल होमगार्ड्स श्री अतुल कुमार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सभी होमगार्ड्स स्वयं सेवकों/अवैतनिक अधिकारी अपनी-अपनी समस्याओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत करके उसका समुचित निस्तारण प्राप्त करें। इसी प्रकार राज्य स्तर पर ग्रीवान्स समिति के बैठक त्रैमास अर्थात माह जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर के तृतीय मंगलवार को आयोजित की जायेगी जिसमें अपनी समस्याएं समिति के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण कराया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वाइन फ्लू की आषंका को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को निर्देंष दिये

Posted on 04 October 2012 by admin

प्रदेष के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने स्वाइन फ्लू की आषंका को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को निर्देंष दिये हैं कि समस्त नगरीय क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा है कि समय-समय पर जिलाधिकारियों एवं उप जिला मजिस्ट्रेट औचक निरीक्षण कर इस अभियान को सफल बनायंे। नगर आयुक्त अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिष्चित करायें। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाष्त नहीं की जायेगी।
नगर विकास मंत्री ने जिलाधिकारियों को इस बीमारी के रोकथाम हेतु नियमित रूप से नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिषासी अधिकारियों के द्वारा चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा करने के निर्देंष भी दिये है। उन्होंने कहा है स्वाइन फ्लू के कैरियर पषुओं तथा सुअरों को क्वारनटाइन करने की कार्यवाही भी आवष्यकतानुसार सुनिष्चित की जाय एवं बीमारी की रोकथाम हेतु सभी आवष्यक उपाय सुनिष्चित किये जायंे।
इस संबंध में शासन की ओर से समस्त जिलाधिकारियों तथा समस्त नगर आयुक्तों को परिपत्र द्वारा भी निर्देंष दे दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गुटका उद्योग पर प्रतिबन्ध लगाए जाने का निर्णय

Posted on 04 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुटका उद्योग पर प्रतिबन्ध लगाए जाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबन्ध 01 अप्रैल, 2013 से प्रभावी होगा।
राज्य सरकार ने यह कदम संसद द्वारा पारित फूड सेफ्टी एक्ट के अन्तर्गत उठाया है। संसद द्वारा पारित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी लम्बे समय से चल रहे गुटका उद्योग पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गुटका उद्योग से जुड़े हुए लाखों कर्मकारों, श्रमिकों व उद्यमियों की रोजी-रोटी को दृष्टिगत रखते हुए गुटका उद्योग पर लगाए जाने वाले प्रतिबन्ध को 01 अप्रैल, 2013 से प्रभावी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस अवधि का सदुपयोग करते हुए गुटका उद्योग से जुड़े हुए कर्मकारों, श्रमिकों व उद्यमियों द्वारा अन्य रोजगार एवं वैकल्पिक उद्योग तलाश कर लिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनसे की मान्यता रदद् करने क¢ लिए चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Posted on 04 October 2012 by admin

चुनाव आयोग ने मान्यता नही समाप्त की तो जनहित याचिका की जायेगी दायर-सिंह

नेशनल यूथ पार्टी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उसक¢ राष्ट्रीय अध्यक्ष राज ठाकर¢ पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 क¢ विशिष्ट उपबन्ध क¢ उल्लंघन का आरा¢प लगाया है, तथा मनसे और राज ठाकर¢ को आजीवन प्रतिबन्धित करने की अपील की है। नेशनल यूथ पार्टी क¢ पांच सदस्यों क¢ प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर मनसे की मान्यता रद करने का ज्ञापन सौपा है। नेशनल यूथ पाट ने चुनाव आयोग द्वारा मनसे पर कोई निर्णय न करने की दशा में सुप्रीम कोर्ट में अक्टूबर मध्य तक जनहित याचिका ी दायर करने की तैयारी में है।
नेशनल यूथ पार्टी क¢ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि प्रत्येक पार्टी चुनाव आयोग में पंजीकरण क¢ दौरान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम क¢ विशिष्ट उपबन्ध क¢ अन्तर्गत ारत की अखण्डता और एकता को अक्षुण रखने की शपथ लेती है। मनसे की गतिविधियों  और राज ठाकर¢ क¢ ाषणों ने देश की अखण्डता पर प्रहार किया है। उल्लेखनीय है कि जब से मनसे का गठन हुआ है तबसे राज ठाकर¢ ने उत्तर ारतीयों क खिलाफ अभियान चला रखा है। मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र में रह रह¢ उत्तर ारतीयों को खदेड़ने क¢ नाम पर अत्याचार हा¢ रहा है। वहीं राज ठाकर¢ लगातार उत्तेजक ाषणों द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को उकसाते रह¢ हैं।
श्री सिंह ने चुनाव आयोग से अपील की है कि उक्त विशिष्ट उपबन्ध का उल्लंघन करने क¢ कारण महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और राज ठाकर¢ को आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया जाए।
नेशनल यूथ पार्टी क¢ अध्यक्ष राजकुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रजनीश झा, वित्त समिति क¢ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिल्ली क¢ प्रदेश अध्यक्ष योगेश बिष्ट तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी क¢ सदस्य प्रशांत गोस्वामी सहित पांच सदस्यीय दल ने चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौपा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संगठन चुनाव को लेकर भाजपा मण्डल चुनाव अधिकारी घोषित

Posted on 04 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के संयोजक मनोहर ंिसंह ने बताया कि महानगर चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार ने संगठन चुनाव को लेकर मण्डल चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है जो कि निम्नवत् है-
पूर्व विधानसभा में पूर्व मण्डल-1 किशन कुमार लोधी, पूर्व मण्डल-2 पुष्कर शुक्ला, पूर्व मण्डल-3 श्रवण नायक, पूर्व मण्डल-4 डा. सुजीत कुमार पाण्डेय, पूर्व मण्डल-5 बीना गुप्ता, बीकेटी मण्डल राकेश भार्गव पश्चिम विधानसभा में पश्चिम मण्डल-1 रागिनी रस्तोगी, पश्चिम मण्डल-2 अभय सेेठ, पश्चिम मण्डल-3 राकेश श्रीवास्तव, पश्चिम मण्डल-4 अनिल बाजपेई उत्तर विधानसभा में उत्तर मण्डल-1 पुरूषोत्तम पुरी, उत्तर मण्डल-2 रमेश तूफानी, उत्तर मण्डल-3 कपिल सोनी, उत्तर मण्डल-4 अनुराग मिश्रा मध्य विधानसभा में मध्य मण्डल-1 राम औतार कनौजिया, मध्य मण्डल-2 संयुक्ता भाटिया, मध्य मण्डल-3 मन्ना लाल, मध्य मण्डल-4 रूप चन्द्र अग्रवाल कैण्ट विधानसभा में कैण्ट मण्डल-1 कै. चन्दन सिंह नेगी, कैण्ट मण्डल-2 पंकज सिंह, कैण्ट मण्डल-3 सुनील मिश्रा, कैण्ट मण्डल-4 शिव भूषण सिंह, कैण्ट मण्डल-5 रामचन्द्र चैरसिया सरोजनरी विधानसभा में शारदा नगर मण्डल-1 विष्णु गर्ग तथा शारदा नगर मण्डल-2 अभिजात मिश्रा को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2012
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in