Categorized | Latest news

गांधी जी के सिद्धांतों व विचारों पर अमल कर देश व समाज में खुशहाली लाई जा सकती है: मुख्यमंत्री

Posted on 04 October 2012 by admin

खादी से जुड़ी संस्थाओं की लगभग 39 करोड़ रु. की देनदारी को समाप्त करने के लिए अनुपूरक बजट में प्राविधान किया जाएगा

5x10-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहिंसा और सत्य का रास्ता आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों व विचारों पर अमल कर देश व समाज में खुशहाली लाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री कल गांधी जयंती के अवसर पर हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा चरखा भी काता।
श्री यादव ने कहा कि गरीबों के उत्थान तथा गांवों में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने के उद्देश्य से गांधी जी ने खादी के माध्यम से लोगों को स्वावलम्बी बनाने का सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम जैसी संस्थाओं से भारी संख्या में लोग जुडे़ हैं और ये संस्थाएं लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की लगभग 39 करोड़ रुपए की देनदारी को समाप्त करने के लिए इस वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट में प्राविधान किया जाएगा। इसके अलावा खादी के उत्पाद पर वैट समाप्त करने के लिए अधिकारियों से रास्ता निकालने हेतु भी कहा जाएगा। इसके पूर्व, गांधी आश्रम के मंत्री श्री रामेश्वर नाथ मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
press1इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग श्री हरिराज किशोर, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पनधारी यादव सहित खादी से जुडे़ कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in