Categorized | लखनऊ.

होमगार्ड्स स्वयं सेवकों/अवैतनिक अधिकारियों की माॅगों/समस्याओं की सुनवाई

Posted on 04 October 2012 by admin

होमगार्ड्स स्वयं सेवकों/अवैतनिक अधिकारियों की माॅगों/समस्याओं की सुनवाई एवं उनके समुचित निस्तारण हेतु प्रत्येक मण्डल स्तर पर गठित ग्रीवान्स समिति की बैठक वर्ष के प्रत्येक त्रैमास अर्थात माह जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर के प्रथम मंगलवार को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उ0 प्र0 के कमाण्डेण्ट जनरल होमगार्ड्स श्री अतुल कुमार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सभी होमगार्ड्स स्वयं सेवकों/अवैतनिक अधिकारी अपनी-अपनी समस्याओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत करके उसका समुचित निस्तारण प्राप्त करें। इसी प्रकार राज्य स्तर पर ग्रीवान्स समिति के बैठक त्रैमास अर्थात माह जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर के तृतीय मंगलवार को आयोजित की जायेगी जिसमें अपनी समस्याएं समिति के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण कराया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in