Categorized | लखनऊ.

जनता को राहत देने के लिए एक सराहनीय कदम

Posted on 10 October 2012 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में कमी किये जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते हुए आशा की है कि इसी तरह जब भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कमी आती है तो उसका फायदा आगे भी जनता तक तत्काल पहुंचेगी।
बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने की वजह से केन्द्र सरकार ने तुरन्त ही जनता को राहत देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है जिसके अनुसार तेल की कीमतों में प्रति लीटर के हिसाब से उ0प्र0 में 71पैसे की कमी आयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के भावों के घटने-बढ़ने से ही हमारे देश में तेल की कीमत तय होती है। पर अफसोस है कि हमारे विपक्षी दल इस बढ़ते-घटते कीमत पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते। आज जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार को देखते हुए पेट्रोल की कीमत पूरे देश में घटा दी गयी है तो विपक्षी दल इसकी सराहना करते नहीं दिख रहे हैं। जबकि केन्द्र सरकार जनता को मंहगाई से राहत देने के लिए हर संभव कदम उठाने को तत्पर है। अब जनता भी धीरे-धीरे विपक्षियों की ओछी राजनीति को समझती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in