Archive | October, 2011

उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा के सहयोग का आवाह्न किया।

Posted on 19 October 2011 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 में सत्तारूढ़ दल और भ्रष्ट अधिकारियों का काकश सरकारी धन की लूट में लगा है। मुख्यमंत्री अपने चहेते अधिकारियोें को नियम विरूद्ध नियुक्तियां और सेवा विस्तार देकर पूरे प्रदेश में अपने भ्रष्ट तन्त्र का राज चला रही हैं। जिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाई उन्हें या तो पद से हटा दिया गया या वेे आत्महत्या करने पर मजबूर हो गये। श्री मिश्र ने प्रदेश की बदहाली के लिए बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि बसपा सरकार आमजन को शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवायें देने में विफल रही है। उन्होंने प्रदेश में राइट टू एजूकेशन की तर्ज पर राइट टू हेल्थ लागू करने की मांग की। श्री मिश्र आज जनस्वाभिमान यात्रा के छठवें दिन अमेठी पहुँचने पर स्थानीय रामलीला मैदान अमेठी में जनसभा को सम्बोधित कर
रहे थे।
सुल्तानपुर से जनस्वाभिमान यात्रा लेकर निकले श्री मिश्र का अमहट चैराहा, धम्मौर बाजार, महेशगंज, परितोष, ठौरा, विश्वेश्सरगंज, ठिठावर बाजार में भव्य स्वागत हुआ। जन स्वाभिमान यात्रा को कांग्रेस के गढ़ में मिले अपार समर्थन और जनसभा में उमडे जनसैलाब से उत्साहित श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस और बसपा में नूरा कुश्ती चल रही है। प्रदेश भर में मनरेगा की योजनाओं में लगातार घोटाला जारी है केन्द्र के मंत्री जब उ0प्र0 आते है तब उन्हें यह घोटाला दिखाई पड़ता पर आखिर केन्द्र से वित्त पोषित इस योजना में हो रहे घेाटालों के खिलाफ केन्द्र सरकार कोई कार्यवाही क्यों नही करती। उन्होंने कहा कि मनरेगा की योजना दलित, मजदूर, और गरीब इन्सान को लाभ पहुंचाने की नीयत से शुरू की गई थी। लेकिन इस योजना के लिए आवंटित धन सत्तारूढ़ दल के लोग और भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़़ ने सुनियोजित ढंग से लूट लिया।
श्री मिश्र ने प्रदेश में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार को कांग्रेस द्वारा संरक्षण दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एन0आर0एच0एम0 घोटाले और राजधानी लखनऊ में दो-दो सी0एम0ओ0 व एक डिप्टी सी0एम0ओ0 की हत्या के बाद आर0टी0आई0 के माध्यम से बसपा सरकार के घोटालों के खिलाफ संघर्ष का ढोंग रचने वाली कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि केन्द्र सरकार के अधीन काम करने वाली जांच एजेन्सी सी0बी0आई0 ने एन0आर0एच0एम0 घोटालों और सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड अब तक कि क्या कार्यवाही की। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा-कांग्रेस के गठजोड का ही परिणाम है कि एन0आर0एच0एम0 घोटालों और सी0एम0ओ0 हत्याकाण्ड को लेकर संदेह के घेरे में आये माया सरकार के मत्रियों से सी0बी0आई0 ने अबतक पूछताछ क्यों नहीं की। श्री मिश्र ने कांग्रेस पर अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए सी0बी0आई0 के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ चल रही सी0बी0आई0 जांच को केन्द्र सरकार प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि सी0बी0आई0 मुख्यमंत्री के खिलाफ चार्जशीट तैयार होने की बात तो करती है लेकिन उसे अदालत में दाखिल नहीं करती। भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से कहा कि वह बतायें कि उनके और बसपा सुप्रीमांे के
बीच क्या डील हुई क्योंकि बसपा सुप्रीमों ने अभी हाल ही में दिये गये एक बयान में यह कहा है कि कांग्रेस अध्यक्षा ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चल रहीे जांच में उन्हें मदद का भरोसा  दिया था।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार जन स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। एन0आर0एच0एम0 के तहत चल रही सरकारी योजनाओं में बडे़ पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। पूरा पूर्वांचल इन्फ्लाइटिस के कहर से जूझ रहा है। इलाज न मिलने के अभाव में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हंै। लेकिन आमजन को स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार विभाग के एक मंत्री को घोटालों में संलिप्तता के आरोंपों के कारण अपना पद छोड़ना पड़ा। तो मौजूदा मंत्री बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से बेखबर होकर अपने नजदीकी रिश्तेदारों एवं चहेतों को घपले घोटाले कर लाभ पहुंचाने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में आमजन के स्वाभिमान को लाने के लिए, उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए एवं अनाचारी, दुराचारी और भ्रष्टाचारी सरकार हटाने के लिए भाजपा के सहयोग का आवाह्न किया।
जनस्वाभिमान यात्रा में आज यात्रा प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं विन्ध्यवासिनी कुमार प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश दुबे, सिद्धार्थ नाथ सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह , प्रभूनाथ चैहान, अनुपमा जायसवाल एवं मेजर सुनील दत्त द्विवेदी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है

Posted on 19 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उ0प्र0 की ’’मूर्ति, माफिया और मुल्जिमों’’ की माया सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
श्री नकवी ने आज कहा कि उ0प्र0 में श्री राजनाथ सिंह एवं श्री कलराज मिश्र के नेतृत्व में चल रही जन स्वाभिमान यात्रा के दौरान लोगों में बसपा सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश और नफरत साफ दिखाई पड़ रहा है। समाज  का सभी तबका ’’मूर्ति,, माफिया और मुल्जिमों’’ की पर्याय बन चुकी बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्प है।
श्री नकवी ने कहा कि जन-धन का इस्तेमाल मुखमंत्री स्वयं की मूर्तियों और पार्को पर खर्च कर, जहां गरीबों के विकास कार्यो में बाधा डालने की दोषी हैं वहीं अपनी ही ’’मूर्तियों’’ के पार्को पर अंधाधुध हुए खर्च में बड़े  घोटालों की दुर्गन्ध भी साफ है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर आय से अधिक सम्पत्ति, हत्या, फिरौती, भ्रष्टाचार, बलात्कार के ’’मुल्जिमों,, की वर्चस्व वाली यह सरकार है। वहीं ’’माफियाओं’’ द्वारा उ0प्र0 में स्थापित संवैधानिक व्यवस्था से ऊपर उठकर समानान्तर व्यवस्था चलाई जा रही है, चाहे चीनी मिलों पर कब्जा हो या सड़कों का मनमाना ठेका, किसानों की जमीन का मनमाना अधिग्रहण हो या प्रदेश के खनिज व्यवसाय पर माफियाओं का कब्जा  या माफियाओं की मर्जी से चल रहा शराब व्यवसाय हो, यह ऐसी सच्चाई है जो इस सरकार को ’’माफियाओं के मर्जी’’ की सरकार कहने के लिए पर्याप्त है।
श्री नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही उ0प्र0 की इस ’’मूर्ति, माफिया और ’’मुल्जिमों, की सरकार के काले कारनामों का ’’ब्लैक पेपर, जारी करेगी।
श्री नकवी कहा कि 13 अक्टूबर से मथुरा और काशी से शुरु हुई श्री राजनाथ सिंह एवं श्री कलराज मिश्र के नेतृत्व में चल रही जन स्वाभिमान यात्रा ने अब तक 1495 किमी. 78 घंटे 133 विधान सभाओं में भ्रमण किया है। दोनों यात्राओं ने लगभग एक करोड साठ लाख मतदाताओं तक अपने संदेश को पंहुचानें में सफलता हांसिल की है तथा मूर्ति, माफिया और मुल्जिमों की उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, अपराध के खिलाफ निकाली जा रही ‘‘जन स्वाभिमान यात्रा,, को उत्साहजनक जन समर्थन मिल रहा है।
श्री नकवी जो कि केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन एवं अभियान के प्रमुख भी हैं ने कहा कि इन यात्राओं के दौरान श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री नितिन गडकरी, श्रीमती सुषमा स्वराज, राजग संयोजक श्री शरद यादव, डा0 मुरली मनोहर जोशी, सुश्री उमा भारती, श्री विनय कटियार, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री सूर्यप्रताप शाही, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री केशरी नाथ त्रिपाठी, श्री रमापतिराम त्रिपाठी, श्री संतोष गंगवार, श्री लाल जी टंडन, श्री रामनाथ कोविद, श्री अशोक प्रधान, श्री हुकुम सिंह, सहित सभी प्रमुख नेताओं ने श्री राजनाथ सिंह एवं श्री कलराज मिश्र के नेतृत्व में चल रही जन स्वाभिमान यात्राओं में भाग लिया।
श्री नकवी ने बताया कि 22 अक्टूबर के श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व चल रही जन स्वाभिमान यात्रा के पहले चरण के अन्तिम दिन लखीमपुर खीरी में राज्य सभा में विपक्ष के नेता श्री अरुण जेटली जी मौजूद रहेंगें। वहीं अयोध्या में 17 नवम्बर को दोनो जन स्वाभिमान यात्राओं के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गड़करी जी ‘‘विजय संकल्प समागम,, को सम्बोधित करेंगें।
श्री नकवी ने कहा कि इन दोनों यात्राओं को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से एक बात स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार एवं अपराध से पीड़ित प्रभावित लोग वर्तमान बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने एवं भाजपा की सरकार को चुनने का मन बना चुके हैं।
श्री नकवी ने कहा कि जन स्वाभिमान यात्राओं के दौरान ‘‘सम्पर्क, संवाद, समाधान,, कार्यक्रमों के तहत सभाओं, समरसता भोजों, चैपालों, रैली आदि के अब तक लगभग 600 कार्यक्र्रम हो चुके हैं। जिसमें बडी़ संख्या में समाज के सभी वर्गों ने भागीदारी की, यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं, नौजवानों अल्पसंख्यकों, दलितों, कमजोर तबके के लोगों ने ‘‘वन्देमातरम,, ‘‘भारत माता की जय,, के गगन भेदी नारे लगा कर यात्रा का स्वागत् किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के लोकायुक्त द्वारा कई मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है

Posted on 19 October 2011 by admin

वर्तमान समय में देश में कांग्रेस के खिलाफ एक जबरदस्त हवा चल रही है। यह बात जन स्वाभिमान यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि देश के चार राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं उसके गठबंधन दलों के उम्मीदवार बुरी तरह पराजित हुए हैं। हरियाणा जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां उनका उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा और उसकी जमानत तक जब्त हो गई। भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले कांग्रेस समेत उन सभी राजनीतिक दलों के लिए यह एक संदेश है।
उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रही आम जनता अब यूपीए सरकार से निजात चाहती है और वो लोकतांत्रिक तरीके से अपने रोष को प्रकट कर रही है। इन उपचुनावों के नतीजे उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के लिए भी खतरे की घंटी है क्योंकि इस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पिछले साढ़े चार वर्षों के बसपा सरकार के शासनकाल में करीब ढ़ाई लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। इतना बड़ा घोटाला बिना मुख्यमंत्री की सहमति के संभव नहीं है। प्रदेश के लोकायुक्त द्वारा कई मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है परन्तु लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र में मुख्यमंत्री पद के बाहर रहने के कारण उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच संभव नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में सरकारी धन का दुरूपयोग और अपव्यय व्यापक पैमाने पर किया गया है। पिछले दिनों प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने नोएडा में 685 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित एक विशाल पार्क का उद्घाटन किया है जिसमें उन्होंने स्वयं की भी एक मूर्ति लगवायी है। उत्तर प्रदेश में दलितों की स्थिति काफी दयनीय है। उनकी स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में धन व्यय करने की बजाय उत्तर प्रदेश सरकार अपना Narcissist Agenda लागू कर रही है। हजारों करोड़ों रूपये की धनराशि पार्कों व मूर्तियों के निर्माण में खर्च की जा रही है। इससे ना तो दलितों को रोजगार मिल रहा है, ना शिक्षा प्राप्त हो रही है और ना ही उनका कोई कल्याण हो रहा है। यदि सरकार इस धनराशि का उपयोग अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित Special Component Plan को आबंटित करती तो निश्चित रूप से दलितों का कुछ भला होता।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। आज उत्तर प्रदेश करीब दो लाख करोड़ रूपये के कर्ज के तले दब चुका है। कर्ज का यह स्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का करीब 40 फीसदी है। यह खतरनाक संकेत है। उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विस्तृत जानकारी चाहती है। इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि वो उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को भी लोकायुक्त के जांच के घेरे में लाया जायेगा।
भाजपा उत्तर प्रदेश को एक जवाबदेह और पारदर्शी सरकार देना चाहती है। इसके लिए हम सत्ता में आने पर ‘Public Service Guarantee Act’ बनाएंगे जिसके अन्तर्गत आम जनता को सभी सरकारी सुविधाओं और सेवाओं को एक निश्चित समय सीमा में प्रदान की जायेंगी। मध्य प्रदेश सहित कई भाजपा राज्यों में ‘Public Service Guarantee Act’ पहले से ही लागू है। इस Act को उत्तर प्रदेश में लागू कर भाजपा आम जनता को सुविधाओं का अधिकार प्रदान करेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, उपनेता विधानमंडल दल हुकुम सिंह, विधायक राघव लखनपाल सहित सभी पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंत्र सिद्धी से कठिन से कठिन कार्य सम्पन्न हो जाते हैं

Posted on 19 October 2011 by admin

untitled-26 दिसम्बर,1992 को श्रीराम जन्मभूमि पर खडा कलंकित ढांचा 5 घंटे में मंत्र सिद्धी के कारण ही समाप्त हुआ। कलंक से मुक्ति और मंदिर के मार्ग का प्रषस्त होने का कार्य अनुश्ठान से ही संभव होगा। यह विचार विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री अषोक सिंहल ने आन्ध्र प्रदेष से आकर अयोध्या के कारसेवकपुरम में अखण्ड विश्णुसहस्रनामजप के साधको के बीच व्यक्त किया।
17 अक्टूबर से श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के निमित्त आन्ध्र प्रदेष से आये अनुश्ठान कर्ताओं ने प्रातः 4 बजे से विश्णुसहस्रनाम का अखण्ड पाठ प्रारम्भ कर दिया है। यह पाठ 24 दिसम्बर प्रातः पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न होगा।  पाठ के दूसरे दिन आयोजित साधक सम्मेलन में श्री सिंहल ने कहा सर्वदेव अनुश्ठान से लोक मंगल कारी वातावरण का निर्माण हुआ है। देष के विभिन्न भागो से आये अनुश्ठानकर्ताओं की तपस्या का परिणाम रहा कि श्री हनुमान जी का 6 दिसम्बर को प्रकटीकरण हुआ और कलंकित ढांचा अप्रत्याक्षित रूप से समाप्त हो गया।  उन्होंने कहा ईसाई और इस्लाम ईष्वर को सातवें आसमान पर मानते हैं जबकि हिन्दू समाज ईष्वर का कण-कण में सर्वत्र विद्यमान मानकर पूजा करता है। हिन्दू समाज में धारणा है कि हाथ की छोटी ऊँगली को भी पकड कर हम ब्रह्म को पकड लेतेे हैं अर्थात् वह भगवान को प्राप्त कर लेता है। जबकि अन्य धर्मावलम्बी इसके विपरीत सोचते हैं।  उन्होनंे कहा हिन्दू समाज में सम्प्रदाय अनेक हैं लेकिन उसमें किसी भी प्रकार अन्य धर्मा की तरह विवाद नहीं है।
श्री सिंहल ने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का भव्य मंदिर निर्माण करने के लिए एक धर्मयोद्धा की तरह समाज को खडा होना होगा। न्यायालय में यह विशय चल रहा है जो एक लम्बी प्रक्रिया है भारत के समस्त राजनीति दल हिन्दू भावनाओं का आदर करते हुए इसके समाधान के लिए बडी सोच अपनायें। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण से राश्ट्रीय स्वाभिमान का पुनर्जागरण होगा।  स्वतंत्रता प्राप्ति के पष्चात् गुलामी के प्रतीक चिन्हों का समाप्त करने का कार्य नया नहीं है। गुलामी का चिन्ह हटा कर सोमनाथ के मंदिर की पुनप्र्रतिश्ठा की गयी। जिसमें प्रथम राश्ट्रपति बाबू राजन्दे प्रसाद स्वयं उपस्थित रहे थे। इसी प्रकार अंग्रेजों के द्वारा खडे किए गए गुलामी के चिन्हों को स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद समाप्त किया गया। तो श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए ऐसी सोच क्यों नहीं अपनायी जा रही। उन्हांेने कहा जिस ईष्वरीय कार्य को लेकर विष्व हिन्दू परिशद चला है उसको पूर्णता अवष्य प्राप्त होगी।
इस दौरान आन्ध्र प्रदेष से आये स्वामी सच्चिदानन्द तीर्थ ने कहा प्रभू श्रीराम जन-जन के हृदय में विराजमान है। भगवान विश्णु महामानव के रूप में अवतरित होकर अयोध्या जैसी पूण्य भूमि को अपनी लीला एवं कर्मभूमि बनाया उनके मंदिर निर्माण के लिए राजनैतिक दुराग्रह से ऊपर उठकर विचार करना चाहिए। स्वामी षंकरानन्द सरस्वती ने कहा अनुश्ठान एक ऐसा मार्ग है जो परमात्मा को भी दुर्गम कार्यो को पूर्ण करने के लिए विवष करा देता है। मंदिर का निर्माण अवष्य होगा और संकल्प पूर्ति का मार्ग प्रभु ही प्रषस्त करेंगे।
इस अवसर पर अन्तर्राश्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेष चन्द्र, संयुक्त महामंत्री चम्पत राय, केन्द्रीय मंत्री पुरूशोत्तम सिंह, राजेन्द्र सिंह पंकज, कारसेवकपुरम् प्रभारी प्रकाष अवस्थी, त्रिलोकीनाथ पांडेय, देवेन्द्र सिंह, प्रो.कृश्णमूर्ति सहित लंगभग सवा सौ साधक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पीस पार्टी करेगी सपोर्ट तभी बनेगी उत्तर प्रदेष में सरकार

Posted on 19 October 2011 by admin

पीस पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाषंकर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में जिले के कार्यकर्ताओं ने 24 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा को सौपा। जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया हैं। गांधी मैदान में धरना प्रदर्षन को संबोधित करते हुए राश्ट्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के कल्याण, प्रदेष के विकास व सर्वसमाज के हित को कोई सरकार तभी पूरा कर पाएगी जब उसमें हमारी भागीदारी होगी। क्योंकि यह जनसमुदाय हमारें साथ है और अब यह जनता सत्ता की चाभी पीस पार्टी को सौपकर निष्चित हो जाएगी। हरदोई जिलें में तो हमारी पार्टी जिलें में तो सभी सीटें प्राप्त करेगी। यह जनसमुदाय इस बात की एक नजीर है। जिला पंचायत सदस्य पार्टी के कद्दावर नेता सुभाश पाल विलग्राम मल्लावां से जो प्रत्याषी हैं उनके समर्थक काफी संख्या मंे आए थे सवायजपुर प्रत्याषी अरूण कुमार मौर्य षैलेंद्र द्विवेदी सुनीता मित्रा सहित सभी प्रत्याषियों ने भ्ीा आपेन विचार प्रकट किए। जिला कोआर्डिनेटर अजीम खाॅ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्षन की आड़ मंे जिला पीस पार्टी ने नेतृत्व में अपनी हनक और प्रदर्षन हेतु तोरणद्वार, नुमाइष चैराहे से लेकर गांधी मैदान तक झण्डें बैनर सड़कों पर लगाकर दिखानें में काफी हद तक प्रदर्षन को कामयाब बनाया। जो चर्चा का विशय रहा। प्रषासन ने भी काफी चैकस व्यवस्था रखीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन समस्याओं को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारियों की तैनाती

Posted on 19 October 2011 by admin

दस व्यक्तियों से अधिक समूह का कोई कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में नही

ज्ञापन देने हेतु तहसील सदर, उद्यान कार्यालय, उप श्रमायुक्त कार्यालय निर्धारित

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारियों की तैनाती की है। दिवस अधिकारी कार्यालय समय में विभिन्न राजनैतिक दलों एवं संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त ज्ञापन लेने हेतु भी उत्तर दायी होंगे।
जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि यदि कोई राजनैतिक दल, समूह, संस्था अपनी मांगों के सम्बन्ध में दस व्यक्तियों अथवा इससे ऊपर की संख्या के समूह के रूप में ज्ञापन देना चाहते हैं, तो उसके लिए यह अवधारित किया गया है कि ज्ञापनदाता अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आगरा के कार्यालय में ज्ञापन देने की सूचना दो दिन पूर्व लिखित रूप में निर्धारित किये गये तीन स्थानों में से एक स्थान इंगित कर, उसमें ज्ञापन देने का दिनांक/समय अंकित करते हुए प्रस्तुत करेंगे। ज्ञापन हेतु इन निर्धारित स्थानों में-तहसील सदर आगरा, उद्यान कार्यालय पालीवाल पार्क के पास तथा उप श्रमायुक्त कार्यालय गार्डन रोड आगरा छावनी सम्मिलित है ।
आदेश में कहा गया है कि दस व्यक्तियों से अधिक समूह का कोई भी कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में नही होगा। दिवस अधिकारियों के अपरिहार्य परिस्थियों में अनुपस्थित होने पर, कार्य विभाजन के अनुसार नामित किए गये उनके लिंक अधिकारी ही दिवस अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश दिये है कि दिवस अधिकारी प्रतिदिन कलेक्ट्रेट कार्यालय की उपस्थित पंजिका को प्रातः 10ः10 बजे मगंवाकर उपस्थिति का अवलोकन करेगें और अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों के सम्बन्ध में प्रतिदिन जिलाधिकारी को आख्या प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये है कि मुख्य विकास अधिकारी भी इसी प्रकार अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बन्ध में अपनी आख्या उपलब्ध करायेगें।
जिलाधिकारी की प्रशासनिक कार्यो में व्यस्तता की स्थिति में दिवस अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन शिकायतों को सुनेगें और समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। प्रत्येक अधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में भ्रमण कर कार्य प्रणाली एवं अन्य बिन्दुओं जिन पर तत्काल संज्ञान लिया जाना आवश्यक हो, के सम्बन्ध में भी अपनी संक्षिप्त टिप्पणी जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेंगें।
उन्होंने बताया है कि सोमवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एवं सम्बद्व अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट रहेगें। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (भू0 अ0) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय बुधवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं सम्बद्व अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) गुरूवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम), शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) एवं अपर उप जिलाधिकारी (सदर) तैनात रहेगें। शनिवार को दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) एवं सम्बद्व अधिकारी वी.के. शर्मा डिप्टी कलेक्ट्रेट को तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें-जिलाधिकारी

Posted on 19 October 2011 by admin

आवेदन पत्रों पर शिकायतकत्र्ता का मोबाइल नम्वर अंकित कराये ताकि निस्तास्तारण का सत्यापन करा सके ।

जन समस्याओं के त्वरित निदान हेतु जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अजय चैहान ने तहसील सदर आगरा में जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को तत्परता से शिकायतों के समाधान हेतु निर्देश दिये। उन्होंने आवेदन पत्रों पर शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित कराने के निर्देश दिये ताकि निस्तारण के उपरान्त पुष्टि भी की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण पर प्रभावी निस्तारण करें और शिकायत कर्ता को सन्तुष्ट करने के दायित्व के भाव से सेवा प्रदान की जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण स्थलीय जांच कर ही सम्भव हो, ऐसे प्रकरणों में जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थों के माध्यम से कार्यक्रम बनाकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के आधार पर निस्तारण करायें।
उन्होंने निर्देश दिये कि समस्या/ शिकायत का प्रभावी निस्तारण कर शिकायत कर्ता को भी अवगत कराये तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण के कार्यवाही बेवसाइट पर भी समय से अप डेट कराना भी सुनिश्चित करें ताकि आवेदन कर्ता को अपने आवेदन पत्र की स्थिति की जानकारी आन लाइन भी उपलब्ध हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्रीवास्तव ने गत तहसील दिवसों के लम्बित संदर्भो की विभाग वार समीक्षा की। आज तहसील दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर डी.आई.जी. असीम अरूण, डीएफओ एम.के.जानू, एसडीएम सदर अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामरतन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा नेता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम देय 32 रूपये के ड्राफ्ट सौपें

Posted on 19 October 2011 by admin

dsc_6040भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति प्रमुख के नेतृत्व में निकली जनस्वाभिमान यात्रा के धम्मौर पहुँचने पर आज शाहूजीमहाराज नगर एवं सुल्तानपुर कई वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा नेता से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम देय 32 रूपये के ड्राफ्ट सौपें। वरिष्ठ नागरिकों ने श्री मिश्र से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री से मिल नहीं सकते इसलिए ये ड्राफ्ट प्रधानमंत्री तक पहुँचा दें क्योंकि हम चाहते है कि 32 रूपये में देश के गरीब नागरिकों के पेट भरे न भरे लेकिन प्रधानमंत्री जी की जो नीति है वह उसके तहत भूखे न सोने पायें। भारतीय स्टेट बैंक की अलग-अलग शाखाओं से जारी इन ड्राफ्टों को प्राप्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की यू0पी0ए0 सरकार 26 रूपये और 32 रूपये की आय वाले व्यक्ति को गरीब नहीं मानती। ड्राफ्ट सौंपने वालों में रामचन्द्र मिश्रा, महेश सिंह, अशोक यादव, रामप्रकाश, राजमणि एवं सूर्यभान सिंह शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी की सहायता के लिए प्रत्येक विधान सभा वार नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted on 18 October 2011 by admin

ये नोडल अधिकारी सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ए0ई0आर0ओ0) स्तर के होंगे: मृत्युंजय कुमार नारायण

17 अक्टूबर, 2011 आज दिनांक 17.10.2011 को उत्तर प्र दे ष के समस्त विष्वविद्यालयों के कार्य क्रम समन्वयको एवं कार्य क्रम अधिकारियों की बैठक बापू भवन के सभा कक्ष में आयोजित हु ई । जिसमें प्र दे ष के सभी कार्य क्रम समन्वयक तथा सभी कार्य क्रम अधिकारी उपस्थित थे।

गोरखपु र विष्वविद्यालय के कार्य क्रम समन्वयक डा0 संजीत कु मार गु प्ता ने बताया कि हमे फार्म -6 मिलने में कठिनाई हो रही है। लखनऊ विष्वविद्यालय के कार्य क्रम समन्वयक डा0 सु षमा मिश्रा ने बताया कि हम लोगो ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए ए.पी.से न गल्र्स कालेज तथा ने षनल पी.जी. कालेज मे ं कार्य क्रम आयोजित किया था। आगे भी हम 22.10.2011 को कार्य क्रम आयोजित कर रहे है। उन्होंने विभिन्न डिग्र ी कालेज में फार्म -6 भेजने का अनु रोध किया। पूर्वा ंचल विष्वविद्यालय के कार्य क्रम समन्वयक श्री वीर बहादु र सिंह ने 20 हजार फार्म -6 की मांग की। रुहेल खण्ड विष्वविद्यालय बरेली के कार्य क्रम समन्वयक डा0 आर.एस. मिश्रा ने विष्वविद्यालय कैम्पस में बूथ बनाने व 10 हजार फार्म -6 की मांग की। इसी तरह बनारस हिन्दू विष्वविद्यालय, सम्पूर्णा नन्द सं स्कृ त विष्वविद्यालय, आगरा विष्वविद्यालय, कृ षि विष्वविद्यालय कानपु र, काषी विद्या पीठ तथा मेरठ विष्वविद्यालय आदि के कार्य क्रम समन्वयकों ने अपनी समस्याएं रखी।
अपर मु ख्य निर्वा चन अधिकारी ने समस्त कार्य क्रम समन्वयको ं तथा कार्य क्रम अधिकारियों को सम्बोधित करते हु ये कहा कि आगामी आने वाला रविवार (23.10.2011) अति महत्वपूर्ण है। इस दिन बी0एल0ओ0 अपने बूथ पर उपस्थित रहेगा। उनकी सहायता के लिये पदाभिहित अधिकारी भी उपस्थित रहेगा। मतदाता अपने पं जीकरण के लिये उस दिन फार्म -6 दे सकते है। यह पंजीकरण का कार्य 29.10.2011 तक चलेगा। नये मतदाता बनने का यह अंतिम अवसर है।
अपर मु ख्य निर्वा चन अधिकारी ने बताया कि आज के बाद किसी भी कार्य क्रम समन्वयक तथा कार्य क्रम अधिकारी को किसी भी प्र कार की समस्या नहीं होगी। भारत निर्वा चन आयोग का लक्ष्य है कि उत्तर प्र देष के 18 वर्ष की आयु प्र ाप्त कर चु के समस्त मतदाता तथा 01.01.2012 को 18 वर्ष के होने वाले समस्त मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। इस पु नीत कार्य के लिए राष्ट्र ीय सेवा योजना के स्वयं से वक हमारी सहायता कर रहे है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। आपके कार्यो के सहयोग के लिए विधान सभा वार नोडल अधिकारी नियु क्त किया जायगा, जो सहायक मतदाता पं जीकरण अधिकारी (ए0ई 0आर0ओ0) स्तर का होगा। साथ ही साथ उप जिला निर्वा चन अधिकारी अनु श्रवण करते हु ये यह सु निष्चित करेंगे कि प्र देष के किसी भी कार्य क्रम समन्वयक या कार्य क्रम अधिकारी को कही भी किसी प्र कार की कठिनाई न हो।
अपर मु ख्य निर्वा चन अधिकारी ने कहा कि इसके लिए प्र त्येक उप जिला निर्वा चन अधिकारी को सम्बन्धित विष्वविद्यालय के कार्य क्रम समन्वयक का नाम व टेलीफो न नम्बर उपलब्ध कराया जा रहा। जिससे वे सम्बन्धित कार्य क्रम समन्वयकों से सम्पर्क कर मतदाता बनने में आने वाली कठिनाइयो का समाधान कर सके।
बैठक मे ं श्री जे.बी. सिंह उप कार्य क्रम सलाहकार, भारत सरकार राष्ट्र ीय से वा योजना क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ डा0 एस.बी. सिंह राज्य सम्पर्क अधिकारी राष्ट्र ीय सेवा योजना उत्तर प्र देष सचिवालय लखनऊ तथा वेद प्र काष प्र भारी (मीडिया एवं स्वीप) अधिकारी कार्या लय मु ख्य निर्वा चन अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने दीपावली पर राज्यकर्मियों को दिया बोनस का तोहफा

Posted on 18 October 2011 by admin

30 दिन के वेतन के बराबर दिया जायेगा बोनस, लगभग 15 लाख राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने राज्य कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिये जाने की घोषणा की है। माननीया मुख्यमंत्री जी ने बोनस दिये जाने का निर्णय आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर लिया है, ताकि राज्यकर्मी इस त्योहार को पूरे उल्लास एवं प्रसन्नता के साथ मना सकें।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की भांति राज्य सरकार के भी समूह ‘‘ग’’ व ‘‘घ’’ के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस दिये जाने का निर्णय लिया है। बोनस की अधिकतम सीमा 3,500 रुपये निर्धारित की गई है। इस बोनस का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों, वर्क चार्ज कर्मचारियों के साथ-साथ कैजुअल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा।
इस निर्णय से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 506 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आयेगा और लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों को अनुमन्य धनराशि का 50 प्रतिशत भाग सम्बन्धित कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किया जायेगा तथा शेष 50 प्रतिशत धनराशि का नगद भुगतान किया जायेगा। प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के वर्क चार्ज कर्मचारियों तथा राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों के ऐसे कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, जिनके वेतनमान का अधिकतम 13,500 रुपये से कम है, उन्हें वर्ष 2010-11 के लिए तदर्थ बोनस के रूप में 30 दिन की परिलब्धियों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2011
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in