Categorized | सहारनपुर

प्रदेश के लोकायुक्त द्वारा कई मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है

Posted on 19 October 2011 by admin

वर्तमान समय में देश में कांग्रेस के खिलाफ एक जबरदस्त हवा चल रही है। यह बात जन स्वाभिमान यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि देश के चार राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं उसके गठबंधन दलों के उम्मीदवार बुरी तरह पराजित हुए हैं। हरियाणा जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां उनका उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा और उसकी जमानत तक जब्त हो गई। भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले कांग्रेस समेत उन सभी राजनीतिक दलों के लिए यह एक संदेश है।
उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रही आम जनता अब यूपीए सरकार से निजात चाहती है और वो लोकतांत्रिक तरीके से अपने रोष को प्रकट कर रही है। इन उपचुनावों के नतीजे उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के लिए भी खतरे की घंटी है क्योंकि इस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पिछले साढ़े चार वर्षों के बसपा सरकार के शासनकाल में करीब ढ़ाई लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। इतना बड़ा घोटाला बिना मुख्यमंत्री की सहमति के संभव नहीं है। प्रदेश के लोकायुक्त द्वारा कई मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है परन्तु लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र में मुख्यमंत्री पद के बाहर रहने के कारण उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच संभव नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में सरकारी धन का दुरूपयोग और अपव्यय व्यापक पैमाने पर किया गया है। पिछले दिनों प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने नोएडा में 685 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित एक विशाल पार्क का उद्घाटन किया है जिसमें उन्होंने स्वयं की भी एक मूर्ति लगवायी है। उत्तर प्रदेश में दलितों की स्थिति काफी दयनीय है। उनकी स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में धन व्यय करने की बजाय उत्तर प्रदेश सरकार अपना Narcissist Agenda लागू कर रही है। हजारों करोड़ों रूपये की धनराशि पार्कों व मूर्तियों के निर्माण में खर्च की जा रही है। इससे ना तो दलितों को रोजगार मिल रहा है, ना शिक्षा प्राप्त हो रही है और ना ही उनका कोई कल्याण हो रहा है। यदि सरकार इस धनराशि का उपयोग अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित Special Component Plan को आबंटित करती तो निश्चित रूप से दलितों का कुछ भला होता।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। आज उत्तर प्रदेश करीब दो लाख करोड़ रूपये के कर्ज के तले दब चुका है। कर्ज का यह स्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का करीब 40 फीसदी है। यह खतरनाक संकेत है। उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विस्तृत जानकारी चाहती है। इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि वो उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को भी लोकायुक्त के जांच के घेरे में लाया जायेगा।
भाजपा उत्तर प्रदेश को एक जवाबदेह और पारदर्शी सरकार देना चाहती है। इसके लिए हम सत्ता में आने पर ‘Public Service Guarantee Act’ बनाएंगे जिसके अन्तर्गत आम जनता को सभी सरकारी सुविधाओं और सेवाओं को एक निश्चित समय सीमा में प्रदान की जायेंगी। मध्य प्रदेश सहित कई भाजपा राज्यों में ‘Public Service Guarantee Act’ पहले से ही लागू है। इस Act को उत्तर प्रदेश में लागू कर भाजपा आम जनता को सुविधाओं का अधिकार प्रदान करेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, उपनेता विधानमंडल दल हुकुम सिंह, विधायक राघव लखनपाल सहित सभी पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in