Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने दीपावली पर राज्यकर्मियों को दिया बोनस का तोहफा

Posted on 18 October 2011 by admin

30 दिन के वेतन के बराबर दिया जायेगा बोनस, लगभग 15 लाख राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने राज्य कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिये जाने की घोषणा की है। माननीया मुख्यमंत्री जी ने बोनस दिये जाने का निर्णय आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर लिया है, ताकि राज्यकर्मी इस त्योहार को पूरे उल्लास एवं प्रसन्नता के साथ मना सकें।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की भांति राज्य सरकार के भी समूह ‘‘ग’’ व ‘‘घ’’ के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस दिये जाने का निर्णय लिया है। बोनस की अधिकतम सीमा 3,500 रुपये निर्धारित की गई है। इस बोनस का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकाय के कर्मचारियों, वर्क चार्ज कर्मचारियों के साथ-साथ कैजुअल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा।
इस निर्णय से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 506 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आयेगा और लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों को अनुमन्य धनराशि का 50 प्रतिशत भाग सम्बन्धित कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किया जायेगा तथा शेष 50 प्रतिशत धनराशि का नगद भुगतान किया जायेगा। प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के वर्क चार्ज कर्मचारियों तथा राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों के ऐसे कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, जिनके वेतनमान का अधिकतम 13,500 रुपये से कम है, उन्हें वर्ष 2010-11 के लिए तदर्थ बोनस के रूप में 30 दिन की परिलब्धियों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in