Archive | October, 2011

सत्तारूढ़ बसपा सरकार ने जुल्म की इम्तहां कर दी

Posted on 20 October 2011 by admin

mannभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश में किसानांे, अघिवक्ताओं पर पुलिसिया आतंक बरपाने के बाद अब छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराकर सत्तारूढ़ बसपा सरकार ने जुल्म की इम्तहां कर दी हैे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बसपा सरकार के आतंक के खिलाफ जनता विद्रोही हो रही है। अपने अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर लोकतंात्रिक तरीके से बसपा सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज चुप कराने के लिए बसपाई पुलिस की बर्बरता ने गोरे अंग्रेजों के जुल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। श्री मिश्र आज राजापुर, मनमोहन पार्क, आनन्द भवन, पं0 दीनदयाल मूर्ति, बैजनाथ कोठा पार्चा, कीटगंज, यमुना ब्रिज नैनी, में अलग-अलग स्वागत सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
इलाहाबाद में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठी चार्ज से आहत श्री मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है। इसीलिए वह छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शान्तिपूर्वक आन्दोलन कर रहे छात्रों पर लाठियां चलवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रों के मन में बसपा सरकार के विरूद्ध आक्रोश है इसीलिए मुख्यमंत्री भयभीत हैं। यही कारण है कि छात्र, नौजवान संगठित होकर बसपा सरकार का तख्ता पलट न कर सकेे इसलिए उनपर पुलिस कहर बरपा रही है। उन्होंने छात्रों पर लाठी चार्ज की भत्र्सना करते हुए कहा कि बसपा सरकार को इतिहास से सबक लेना चाहिए कि नौजवानों ने जब भी हुंकार भरी है तब देश व प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। आमजन को सुरक्षा प्रदान करने वाली पुलिस के आला अफसर सत्तारूढ़ दल के नेताओं की चाटुकारता में लगे हैं। किसानों को डी0ए0पी0 खाद नहीं मिल पर रही है। फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों की जमीनों को अधिग्रहित कर सत्तारूढ़ दल बड़े औद्योगिक घरानों से लाभ की जुगत में लगा है। पूर्वांचल के विकास के लिए आई धनराशि की बसपा टिकटार्थियों के कहने और कोआर्डिनेटरों की सुविधानुसार बांटकर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेरा-फेरी की जा रही है। उन्होनें पूर्वांचल विकास निधि की बंदरबांट के आरोप को दोहराते हुए कहा कि विकास कार्याें पर माया टैक्स की वसूली जारी है और भ्रष्टाचार के कारण आमजन प्रभावित है। उ0प्र में दलित उत्पीडऩ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 29500 दलित उत्पीड़न की शिकायतें है जो देश का 30प्रतिशत है। ऐसे में कैसे दलित हित हो रहा है ये आप स्वयं समझ सकते हैं। बसपा सरकार के कार्यकाल में किसानों पर भी बेइम्तहां कहर बरपाया गया है। अपनी जमीनों को बचाने के लिए प्रयासरत किसानों को जहां गोलियां खानी पड़ीं वहीं अब डी0ए0पी खाद पाने लिए अब उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हंै। इलाहाबाद में भी बसपाई पुलिस ने किसानों पर कहर बरपाया है। बसपा सरकार के राज में किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, छात्र और आम नागरिक बेहाल हैं। उन्होंने जनता का आवाह्न किया कि उ0प्र0 के गौरव और आमजन के स्वाभिमान को वापस लाने के लिए भाजपा द्वार चलाये जा रहे जन संघर्ष अभियान को अपना समर्थन देकर बसपा को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें।
जनस्वाभिमान यात्रा में आज रामनाथ कोविद, केशरी नाथ त्रिपाठी रमापति राम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ला, स्वतंत्रदेव सिंह, विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह गौंड, उदयभान करवरिया, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान, दिनेश दुबे, योगेश शुक्ला, राकेश त्रिवेदी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वारदातों से प्रदेश में दहशत व्याप्त हो गई है

Posted on 20 October 2011 by admin

उ0प्र0 में जंगलराज कायम हो गया है प्रदेश में कहीं भी कानून नाम की चीज बची ही नहीं है। पिछले बारह घंटे मेें प्रदेश में हुई वारदातों से प्रदेश में दहशत व्याप्त हो गई है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि बांदा में अपर मुख्य नगर अधिकारी की दबंग ठेेकदारों ने हत्या कर दी। राजधानी में महिला की गला दबा कर हत्या तथा लूट की गई। प्रबुद्ध नगर में व्यापारी से 5 लाख की लूट हुई। लखीमपुर में पलिया में बैंक में डाका डाला गया। कैराना में पीतल व्यापारी के बच्चे का अहपरण बसपा के झंडे लगी गाड़ी से किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री के भाई के गनर को गाजियाबाद में लूट लिया गया। आज ही आगरा में एक पंचायत के दौरान गोली चलने से तीन महिलाएं घायल हो गई। पिछले 10 दिनों के अन्दर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाना तथा तीन-तीन जगह पुलिस पर वार करना और उन्नाव में पुलिस की पिटाई, हमीरपुर में गोली मारना तथा प्रबुद्ध नगर में गोली मारकर की गई हत्या जैसी सरेआम घट रही  घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री स्वयं बताएं कि कानून का राज कहाॅं हैं ?
श्री तिवारी ने कहा कि इलाहाबाद में छात्र संघ की मांग कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। प्रदेश मुख्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिलने से मुख्यमंत्री भाग रही हैं। मायावती के सभी गुनाहों को संरक्षण दे रही केन्द्र सरकार को भी आने वाला विधान सभा चुनाव महंगा पड़ेगा। जनता केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों से ऊब चुकी है।
एक तरफ प्रदेश की पुलिस सरकार के दबाव में अपराधों का पर्दाफाश करने के बजाय परदा डालने में सारा जोर लगाती है। दूसरी तरफ सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के बसपा विधायक नीरज मोर्या द्वारा महिला के साथ गैंगरेप अत्यन्त शर्मनाक है। बसपा शाहजहांपुर की घटना पर किस दिन शर्म करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में सम्पूर्ण राजनीति को हिला कर रख दिया

Posted on 20 October 2011 by admin

untitled-12विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय अध्यक्ष अषोक सिंहल ने कहा श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में सम्पूर्ण राजनीति को हिला कर रख दिया। मंदिर निर्माण में एक मात्र बाधक सेक्यूलरवादी हैं।  संसद में राम जन्मभूमि निर्माण के निमित्त अगर प्रस्ताव लाया जाता है तो तमाम राजनीतिक दलों में ऐसे सांसद हैं जो इसका समर्थन करेंगे। लेकिन सोनिया गांधी से ऐसा सम्भव नहीं है, क्योंकि वह रोम भक्त हैं राम भक्त नहीं।
श्री सिंहल अयोध्या के रामघाट स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्यषाला का निरीक्षण करने के उपरान्त समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा विगत 4 वर्शो से मंदिर निर्माण का कार्य रूका हुआ था। धन की समस्या सामने थी। अनेक लोग मंदिर निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से सहयोग के लिए तत्पर थे लेकिन मंदिर निर्माण सम्पूर्ण हिन्दू समाज के सहयोग से होना है। उन्होंने कहा देष के प्रमुख संत-धर्माचार्यो से मिलकर यह निवेदन अवष्य किया जायेगा कि वह इस पुनीत कार्य में भी अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने एक प्रष्न के उत्तर में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विदेषो से दान तथा निर्माण के लिए सोने-चाॅंदी के ईंट प्राप्त किए यह ऐसे लोगों के दिमाग की उपज है जो आध्यात्मिकता एवं राश्ट्रीयता के विरोधी है। उन्होंने एक अन्य प्रष्न के उत्तर में कहा 30 सितम्बर को न्यायिक फैसला आने के बाद हिन्दू समाज का विष्वास और भी दृढ़ हुआ है। उन्होंने कहा राम ने सदैव जोडने का काम किया लेकिन वर्तमान के तथाकथित सेक्यूलरवादी समाज को तोडने का काम कर रहे है। श्रीराम जन्मभूमि के आन्दोलन ने भारत की राजनीति को हिला कर रख दिया। संसद में अगर प्रस्ताव आता है तो मुस्लिम सांसद भी मंदिर निर्माण का समर्थन करेंगे ऐसा मुझे विष्वास है लडाई तो सेक्यूलरवादियों के द्वारा खडी की जा रही है। भारत का प्रधानमंत्री इस देष पर मुस्लिमों का प्रथम अधिकार बता रहे हैं। यह सब वोट बैंक की कुत्सित राजनीतिक का हिस्सा है इससे किसी का भला तो नहीं होगा इस देष का नुकसान अवष्य हो जायेगा। श्री सिंहल ने एक अन्य प्रष्न के उत्तर में कहा सोनिया गांधी रोम की भक्त हैं वह राम की भक्त नहीं इसलिए मंदिर निर्माण के कार्यो में वह रोडा डाल रही है।
उन्होंने कहा अब तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के वर्तमान कार्यो पर लगभग 20 करोड रूपये का व्यय हो चुका है। षीघ्र ही श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्यों के साथ बैठक बुलाई जायेगी और आगे की कार्ययोजना को मूर्त रूप प्रदान किया जायेगा। श्री सिंहल ने राम सेवकपुरम् में स्थित दूसरी कार्यषाला का भी अवलोकन कर उसे षीघ्र चालू करने का निर्देष दिया। इस अवसर पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिश्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डा.राम बिलास दास वेदान्ती, दिगम्बर अखाडा के महंत और मंदिर आन्दोलन के षिखर पुरूश महंत रामचन्द्र दास परमहंस के षिश्य सुरेष दास, विहिप के संयुक्त महामंत्री चम्पत राय उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में दिए गए निर्णय का स्वागत

Posted on 20 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में दिए गए निर्णय का स्वागत करती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने उच्च न्यायालय द्वारा आज दिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय के निर्णय से संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हुई है। न्यायालय के इस आदेश से प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा नगर निगमों और स्थानीय निकाय अध्यक्षों के पदों पर प्रशासकों की तैनाती का मंसूबा ध्वस्त हुआ हेै।
श्री शाही ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा शुरू से ही नगर निगमों और नगर निकायों के चुनाव टालने की थी क्योंकि बसपा राज के प्रशासन से आम जनता त्रस्त है। उसका विश्वास इस सरकार से उठ गया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों और प्रदेश की मुखिया मायावती को इस बात का भय है कि नगर निगमों और नगर निकाय चुनाव से सरकार के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति होगी। बसपा चुनाव हारेगी और इसका असर स्पष्ट रूप से आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा शासन में संवैधानिक संस्थाओं का अवमूल्यन किया गया।  मायावती सरकार महापौर और निकाय अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया में फेरबदल के प्रयास में थी जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे उ0प्र0 में चलाए गए जन आंदोलन के कारण संभव नहीं हो पाया। श्री शाही ने नगर निगमों और स्थानीय निकायों के चुनाव उच्च न्यायालय के आदेश के उपरान्त समय से हो सकेंगे इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कृषि निवेशों की आपूर्ति व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

Posted on 20 October 2011 by admin

कृषक दूरभाष 0562-2217782 पर शिकायत-जानकारी दे सकते है

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद में उर्वरक, बीज एवं कीट नाशक रक्षा रसायनों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने तथा कृषकों को सुगमता पूर्वक सभी कृषि निवेश उपलब्ध कराने के साथ साथ इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण कराने के उद्देश्य से एक कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये है।
आदेश के परिपालन में कृषि निवेशों की आपूर्ति व्यवस्था को सुनिश्चित बनाये रखने हेतु कार्यालय  उप कृषि निदेशक, पचकुईयां रोड शाहगंज आगरा के कार्यालय कक्ष में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 0562-2217782 है। कन्ट्रोल रूम प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक खुलेगा।
जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम मे कर्मचारियों की तैनाती करते हुए निर्देश दिये है कि कन्ट्रोल रूम से प्राप्त समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री बाबू, वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक राजेन्द्र सिंह गुप्ता तथा अपर जिला सहकारी अधिकारी के.वी.एस. तालान को कन्ट्रोल रूम पर तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजरे, गाँवो में रहने वाली महिलाओं से उनके घर-घर जाकर मतदाता फार्म भरवाये जाय: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted on 20 October 2011 by admin

  • निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायगी: उमेष सिन्हा
  • आगामी विषेष दिवस में युद्ध स्तर पर पंजीकरण कार्य सम्पादित कराये जाय ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाये: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • पुनरीक्षण कार्य समाप्ति के बाद समस्त बी0एल0ओ0 से पात्र व्यक्तियों को फार्म भरवाने/फोटो प्राप्त करने की पूर्ण कार्यवाही का प्रमाण पत्र अवष्य लिये जाय: उमेष सिन्हा

प्र देष के मु ख्य निर्वा चन अधिकारी श्री उमेष सिन्हा ने निर्दे ष दिये है कि मजरे, गाँ वो में  रहने वाली महिलाओं से उनके घर-घर जाकर मतदाता फार्म  भरवाये जाय। अभियान की समाप्ति के बाद समस्त बी0एल0ओ0 से सभी पात्र व्यक्तियो ं से फार्म  भरवाने औ र फोटो प्र ाप्त करने की पूर्ण  कार्य वाही का प्र माण-पत्र लिया जाय। उन्होंने  कहा कि जो कर्मी  निर्वा चन कार्य  में शिथिलता बरतेगे, उनके विरूद्ध कड़ी कार्य वाही की जायगी। आगामी विषेष दिवस 23 अक्टूबर को यु द्ध स्तर पर निर्वा चन कार्य  सम्पादित कराये जाय ताकि कोई  भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छू टने न पाये। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों की मतदाता बनने हेतु  फोटो  खीचने के लिए मनरेगा के कैमरो का प्र योग किया जाय तथा विषेष दिवस की गतिविधियांे का वीडियो ग्र ाफी कवरेज भी कराये  जाय।
मु ख्य निर्वा चन अधिकारी आज यहाँ तिलक हाल में मण्डलायु क्तों एवं  जिलाधिकारियों के साथ निर्वा चन कार्यो ं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता फोटो पहचान पत्रो ं की गु णवत्ता की जाँच के लिए आकस्मिक निरीक्षण किये जाय ताकि मतदाता पहचान पत्रों  में  फोटो स्कैनिंग निम्न स्तर की न होने पाये औ र प्रि ंटिग भी अच्छी हो तथा लैमिनेषन भी ऐसा हो जिसमें पाउच के सभी किनारे चिपके हु ए हो। उन्होंने कहा कि निर्वा चक रजिस्ट्र ीकरण अधिकारी औ र बी0एल0ओ0 के स्तर पर खराब मतदाता पहचान पत्रों को मतदाताओं के मध्य किसी भी स्थिति में वितरित नहीं किया जायगा। यदि मतदाता पहचान पत्र निर्धा रित गु णवत्ता के अनु सार अच्छे नहीं बने तो उन्हे ं सम्बन्धित ठेके दार द्वारा अपने खर्च  पर दु बारा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ठेकेदारों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्य वाही की जाय औ र यथावष्यकता उनके भु गतान से कटौ ती भी करायी जाय। उन्होंने कहा कि निर्धा रित फार्म  में  पात्र मतदाताओं को ई -मेल आइडी तथा मोबाइल नम्बर का भी अंकन कराया जाना चाहिए ताकि सीधे  मतदाताओं को आवष्यक जानकारी एवं मै सेज दिये जा सके ।
श्री सिन्हा ने कहा कि जिला निर्वा चन कार्या लयों मे ं अस्थायी लैन्डलाइन टेलीफोन कनेक्षन देते हु ये निर्वा चन हेल्पलाइन/काॅलसेन्टर की स्थापना कराते हु ये क्रियाषील बनायी जाय तथा आवष्यक मैनपावर की व्यवस्था सु निष्चित कराते हु ए आवष्यक प्र षिक्षण भी दिलाये जाय। उन्होंने कहा कि वी0आर0सी0 में टेलीफोन, इन्टरनेट, डाटा इन्ट्र ी आॅपरेटर आदि के समु चित व्यवस्था करायी जाय औ र व्यापक प्र चार प्र सार हेतु  सार्व जनिक स्थानों पर बोर्ड  आदि भी लगाये जाय। विषेष अभियान तिथि में मतदाताओं को फार्म  भरने  में सहयोग करने हेतु  प्र त्येक मतदान केन्द्र  पर एक हेल्प डे स्क बनायी जाय। विषेष अभियान तिथि में मतदान केन्द्र ों  पर मतदाताओं की सहायता के लिए मान्यता प्र ाप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियु क्त किये गये बूथ लेबिल एजेन्ट, ग्र ाम स्तरीय कार्य कर्ता  जै से - आॅगनवाड़ीवर्क र, आषा, ए.एन.एम., किसान सेवक, ग्र ाम पंचायत अधिकारी, ग्र ाम विकास अधिकारी तथा लेखपाल आदि की उपलब्धता सु निष्चित की जाय।
अपर मु ख्य निर्वा चन अधिकारी ने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं में एन.एस.एस. कोआर्डि नेटर्स  का पूरा सहयोग लेते हु ए उन्हें आवष्यक फार्म  उपलब्ध कराये जाय। विधानसभा में बूथ वार जेण्डर रेषियो, एज कोहार्ट  एवं यथासम्भव ई .पी. रेषियो का विष्ले षण कर छू टे हु ए मतदाता एवं  विषेषकर महिलाओं को बूथ वार कार्य  योजना बनाकर आगामी 29 अक्टूबर की अवधि में  फार्म -6 भरवाकर मतदाता सू ची में  अवष्य सम्मिलित करा दिया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

List of SP Candidates

Posted on 20 October 2011 by admin

19-10-2011-release-ay3

Comments (0)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दस वर्ष के कार्यकाल में देश को रसातल में ढकेेल दिया

Posted on 19 October 2011 by admin

img_2619img_2615जनपद देवरिया की देवा विधान सभा सम्मेलन तथा जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्व0 रविन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए आज भाजपा की राष्ट्रीय नेता मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि सूर्य जिस दिशा में निकलता है वही से भाजपा का चुनाव अभियान की शुरूआत करती है। यहां के सभी लोग देवतुल्य हैं सभी लोग शुरूआत करती है। यहां के सभी लोग देवतुल्य है। सभी लोग भाजपा की सरकार  बनावें। उमा श्री भारती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कम समय में ही पूरे देश में जय-जवान-जय किसान का नारा बना दिया किन्तु प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दस वर्ष के कार्यकाल में देश को रसातल में ढकेेल दिया।
विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सांसद विनय कटियार ने कहा कि स्व0 रवीन्द्र किशोर शाही जनसंघ से भाजपा तक नीचे के कार्यकर्ताओं के लिए लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो माया सरकार के कार्यकाल में बनी सोने के हाथियों को नीलाम किया जाएगा तथा उस पैसे को ग्रामों के विकास में खर्च किया जाएगा।
img_2436प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मुख्य अतिथियों एवं विजय संकल्प रैली में आए विशाल जन समूह का स्वागत करते हुए कहा कि जब तक आप लोग भ्रष्टाचारी एवं लूटेरों से लड़ाई नहीं लड़ेंगे तब तक क्षेत्र का विकास, बिजली खेतों में पानी, खाद, बीज की समस्या ठीक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दस वर्ष से क्षेत्र में खाद,बिजली, तथा पानी के लिए हाहाकार मचा है कोई देखने वाला नही है। यह सब आपको तय करना है कि क्षेत्र का हाल कैसा रहे।
श्रद्धाजलि सभा में स्व0 रवीन्द्र किशोर शाही को पुष्प अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन, तृप्ति शाक्य, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद  ले0 जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी, देवी सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, जन्मेजय सिंह,धुवदेव गिरि, भूपेन्द्र सिंह, डा0 सत्य प्रकाशमणि, अजय उपाध्यक्ष, केदार मणि, मुरारी मोहन शाही, त्रिपुरारी मोहन शाही, त्रिपुरारी शरण शाही, ओम प्रकाश शाही, सुब्रत शाही, धुब्र नारायण पाण्डेय, दयाशंकर शास्त्री आदि ने पुष्प अर्जित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी भी कम्पनी को पृथक रूप से कोई विशेष छूट अथवा सुविधा प्रदान नहीं की

Posted on 19 October 2011 by admin

22 मई, 2009 की सामान्य नीति के अन्तर्गत  समस्त वृहद/मध्यम विकास योजनाओं के लिए  पात्रता के आधार पर छूट दी जाती है

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने ग्रेटर नोएडा में फार्मूला-1 कार रेसिंग प्रतियोगिता के आयोजकों को किसी भी प्रकार की कोई छूट दिए जाने सम्बन्धी मीडिया में आयी खबरों का जोरदार खण्डन किया है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसी भी कम्पनी को पृथक रूप से कोई भी विशेष छूट अथवा सुविधा प्रदान नहीं की है।
प्रवक्ता का कहना है कि वर्तमान प्रदेश सरकार की इस सम्बन्ध में सर्वथा पारदर्शी नीति रही है। सरकार ने कभी भी किसी कम्पनी को  कोई विशेष लाभ, छूट अथवा सुविधा नहीं दी है।
प्रवक्ता ने इस बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा विशेष आर्थिक परिक्षेत्र (स्पेशल इकोनाॅमिक जोन) को विकसित करने की 2005 की नीति के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के करों, शुल्कों और लेवीज़ आदि में छूट प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में वर्ष 2009 में विश्व स्तरीय आर्थिक मंदी के मद्देनजर विभिन्न प्रकार की औद्योगिक एवं अवस्थापना परियोजनाओं के लिए इन्सेन्टिव सुविधाओं का पैकेज घोषित किया गया। भारत सरकार द्वारा यह नीति आर्थिक मंदी के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं को इन्सेन्टिव उपलब्ध कराने, उनकी वायबिलिटी में सुधार करने तथा औद्योगिक गतिविधियों का विकास करने के लिए घोषित की गयी थी।
प्रवक्ता ने कहा कि इसी नीति को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 22 मई, 2009 को आर्थिक मन्दी के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के समस्त औद्योगिक विकास प्राधिकरणों तथा समस्त शहरी विकास प्राधिकरणों की वृहद व मध्यम स्तर की विकास परियोजनाओं के लिये करों, शुल्कों, लेवीज आदि में छूट या सुविधाओं के संबंध में नीति का निर्धारण किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस नीति के अन्तर्गत सुविधायें प्राप्त करने हेतु लाभार्थी इकाइयों को विकास परियोजनाओं हेतु आवंटित क्षेत्र में न्यूनतम 02 करोड़ रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से निवेश सुनिश्चित करना था। वृहद स्तर की परियोजनाओं में भूमि का आकार 500 हेक्टेयर या उससे अधिक तथा मध्यम वर्ग की विकास योजनाओं का आकार 100 हेक्टेयर से 500 हेक्टेयर के बीच निर्धारित किया गया है। इस नीति के अन्तर्गत मुख्य आर्थिक गतिविधियों-औद्योगिक, सूचना प्रोद्योगिकी, बायोटेक, खेल, रिक्रियेशन, सेवा उद्योग को कोर गतिविधियां घोषित किया गया। इसके तहत आवंटियों को विभिन्न प्रकार की ड्यूटी, मनोरंजन कर, लक्जरी टैक्स आदि के लिये छूट प्रदान की गयी है।
प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि फार्मूला वन अथवा मेसर्स जे0पी0 ग्रुप या किसी भी अन्य कम्पनी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पृथक रूप से कोई विशेष सुविधा अथवा छूट नहीं दी गयी है। विभिन्न प्रकार की इकाइयों को प्रदेश सरकार की 22 मई 2009 की सामान्य नीति के अन्तर्गत समस्त वृहद/मध्यम विकास योजनाओं के लिये पात्रता के आधार पर ही कतिपय सुविधायें उपलब्ध करायी जाती हैं।
प्रवक्ता के मुताबिक यह समस्त तथ्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जायंेगे, जिससे कि स्थिति स्पष्ट हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध ढंग से किया जा रहा बालू खनन

Posted on 19 October 2011 by admin

संवाददाता। समाचार पत्रों मंे छप जाये, मोहल्ले की जनता चिल्लाती चीखती रहे, पूरा जिला जान जाये लेकिन सदर बाजार की पुलिस और बालू रेता विभाग यह नहीं जानता कि मोहल्ला लोदीपुर के पड़ोस से गुजरने वाली खन्नौत नदी से 24 घंटे बालू खनन किया जा रहा है। हालांकि इसकी जानकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को तो है ही जनता भी अब जान गयी है कि यह खनन अवैध ढंग से किया जा रहा है। सूत्रांे के मुताबिक जिले से बाहर का एक माफिया टैªक्टर ट्रालियों से पिछले एक माह से निरंतर लाखों रुपये की बालू की ढुलाई करवा चुका है। बताया जाता है कि यहां से विभाग ने किसी के नाम बालू खनन का ठेका नहीं किया है। जो लोग रेता उठा रहे हैं। उनके पास भी इसका कोई प्रमाण नहीं है और इसको पुलिस प्रशासन भी बाखूबी जानता है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी। जिससे अवैध बालू खनन को रोका जा सके। यदि सूत्रों की माने तो इस खनन से अब तक जिले भर में एक करोड़ से ऊपर का सरकार को चूना लगाया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2011
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in