सत्तारूढ़ बसपा सरकार ने जुल्म की इम्तहां कर दी

Posted on 20 October 2011 by admin

mannभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जनस्वाभिमान यात्रा के नायक कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश में किसानांे, अघिवक्ताओं पर पुलिसिया आतंक बरपाने के बाद अब छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराकर सत्तारूढ़ बसपा सरकार ने जुल्म की इम्तहां कर दी हैे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बसपा सरकार के आतंक के खिलाफ जनता विद्रोही हो रही है। अपने अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर लोकतंात्रिक तरीके से बसपा सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज चुप कराने के लिए बसपाई पुलिस की बर्बरता ने गोरे अंग्रेजों के जुल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। श्री मिश्र आज राजापुर, मनमोहन पार्क, आनन्द भवन, पं0 दीनदयाल मूर्ति, बैजनाथ कोठा पार्चा, कीटगंज, यमुना ब्रिज नैनी, में अलग-अलग स्वागत सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
इलाहाबाद में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठी चार्ज से आहत श्री मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है। इसीलिए वह छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शान्तिपूर्वक आन्दोलन कर रहे छात्रों पर लाठियां चलवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रों के मन में बसपा सरकार के विरूद्ध आक्रोश है इसीलिए मुख्यमंत्री भयभीत हैं। यही कारण है कि छात्र, नौजवान संगठित होकर बसपा सरकार का तख्ता पलट न कर सकेे इसलिए उनपर पुलिस कहर बरपा रही है। उन्होंने छात्रों पर लाठी चार्ज की भत्र्सना करते हुए कहा कि बसपा सरकार को इतिहास से सबक लेना चाहिए कि नौजवानों ने जब भी हुंकार भरी है तब देश व प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। आमजन को सुरक्षा प्रदान करने वाली पुलिस के आला अफसर सत्तारूढ़ दल के नेताओं की चाटुकारता में लगे हैं। किसानों को डी0ए0पी0 खाद नहीं मिल पर रही है। फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों की जमीनों को अधिग्रहित कर सत्तारूढ़ दल बड़े औद्योगिक घरानों से लाभ की जुगत में लगा है। पूर्वांचल के विकास के लिए आई धनराशि की बसपा टिकटार्थियों के कहने और कोआर्डिनेटरों की सुविधानुसार बांटकर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेरा-फेरी की जा रही है। उन्होनें पूर्वांचल विकास निधि की बंदरबांट के आरोप को दोहराते हुए कहा कि विकास कार्याें पर माया टैक्स की वसूली जारी है और भ्रष्टाचार के कारण आमजन प्रभावित है। उ0प्र में दलित उत्पीडऩ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 29500 दलित उत्पीड़न की शिकायतें है जो देश का 30प्रतिशत है। ऐसे में कैसे दलित हित हो रहा है ये आप स्वयं समझ सकते हैं। बसपा सरकार के कार्यकाल में किसानों पर भी बेइम्तहां कहर बरपाया गया है। अपनी जमीनों को बचाने के लिए प्रयासरत किसानों को जहां गोलियां खानी पड़ीं वहीं अब डी0ए0पी खाद पाने लिए अब उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हंै। इलाहाबाद में भी बसपाई पुलिस ने किसानों पर कहर बरपाया है। बसपा सरकार के राज में किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, छात्र और आम नागरिक बेहाल हैं। उन्होंने जनता का आवाह्न किया कि उ0प्र0 के गौरव और आमजन के स्वाभिमान को वापस लाने के लिए भाजपा द्वार चलाये जा रहे जन संघर्ष अभियान को अपना समर्थन देकर बसपा को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें।
जनस्वाभिमान यात्रा में आज रामनाथ कोविद, केशरी नाथ त्रिपाठी रमापति राम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ला, स्वतंत्रदेव सिंह, विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह गौंड, उदयभान करवरिया, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान, दिनेश दुबे, योगेश शुक्ला, राकेश त्रिवेदी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in