Categorized | लखनऊ.

वारदातों से प्रदेश में दहशत व्याप्त हो गई है

Posted on 20 October 2011 by admin

उ0प्र0 में जंगलराज कायम हो गया है प्रदेश में कहीं भी कानून नाम की चीज बची ही नहीं है। पिछले बारह घंटे मेें प्रदेश में हुई वारदातों से प्रदेश में दहशत व्याप्त हो गई है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि बांदा में अपर मुख्य नगर अधिकारी की दबंग ठेेकदारों ने हत्या कर दी। राजधानी में महिला की गला दबा कर हत्या तथा लूट की गई। प्रबुद्ध नगर में व्यापारी से 5 लाख की लूट हुई। लखीमपुर में पलिया में बैंक में डाका डाला गया। कैराना में पीतल व्यापारी के बच्चे का अहपरण बसपा के झंडे लगी गाड़ी से किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री के भाई के गनर को गाजियाबाद में लूट लिया गया। आज ही आगरा में एक पंचायत के दौरान गोली चलने से तीन महिलाएं घायल हो गई। पिछले 10 दिनों के अन्दर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाना तथा तीन-तीन जगह पुलिस पर वार करना और उन्नाव में पुलिस की पिटाई, हमीरपुर में गोली मारना तथा प्रबुद्ध नगर में गोली मारकर की गई हत्या जैसी सरेआम घट रही  घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री स्वयं बताएं कि कानून का राज कहाॅं हैं ?
श्री तिवारी ने कहा कि इलाहाबाद में छात्र संघ की मांग कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। प्रदेश मुख्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिलने से मुख्यमंत्री भाग रही हैं। मायावती के सभी गुनाहों को संरक्षण दे रही केन्द्र सरकार को भी आने वाला विधान सभा चुनाव महंगा पड़ेगा। जनता केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों से ऊब चुकी है।
एक तरफ प्रदेश की पुलिस सरकार के दबाव में अपराधों का पर्दाफाश करने के बजाय परदा डालने में सारा जोर लगाती है। दूसरी तरफ सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के बसपा विधायक नीरज मोर्या द्वारा महिला के साथ गैंगरेप अत्यन्त शर्मनाक है। बसपा शाहजहांपुर की घटना पर किस दिन शर्म करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in