अवैध ढंग से किया जा रहा बालू खनन

Posted on 19 October 2011 by admin

संवाददाता। समाचार पत्रों मंे छप जाये, मोहल्ले की जनता चिल्लाती चीखती रहे, पूरा जिला जान जाये लेकिन सदर बाजार की पुलिस और बालू रेता विभाग यह नहीं जानता कि मोहल्ला लोदीपुर के पड़ोस से गुजरने वाली खन्नौत नदी से 24 घंटे बालू खनन किया जा रहा है। हालांकि इसकी जानकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को तो है ही जनता भी अब जान गयी है कि यह खनन अवैध ढंग से किया जा रहा है। सूत्रांे के मुताबिक जिले से बाहर का एक माफिया टैªक्टर ट्रालियों से पिछले एक माह से निरंतर लाखों रुपये की बालू की ढुलाई करवा चुका है। बताया जाता है कि यहां से विभाग ने किसी के नाम बालू खनन का ठेका नहीं किया है। जो लोग रेता उठा रहे हैं। उनके पास भी इसका कोई प्रमाण नहीं है और इसको पुलिस प्रशासन भी बाखूबी जानता है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी। जिससे अवैध बालू खनन को रोका जा सके। यदि सूत्रों की माने तो इस खनन से अब तक जिले भर में एक करोड़ से ऊपर का सरकार को चूना लगाया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in