Categorized | लखनऊ.

स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में दिए गए निर्णय का स्वागत

Posted on 20 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में दिए गए निर्णय का स्वागत करती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने उच्च न्यायालय द्वारा आज दिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय के निर्णय से संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हुई है। न्यायालय के इस आदेश से प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा नगर निगमों और स्थानीय निकाय अध्यक्षों के पदों पर प्रशासकों की तैनाती का मंसूबा ध्वस्त हुआ हेै।
श्री शाही ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा शुरू से ही नगर निगमों और नगर निकायों के चुनाव टालने की थी क्योंकि बसपा राज के प्रशासन से आम जनता त्रस्त है। उसका विश्वास इस सरकार से उठ गया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों और प्रदेश की मुखिया मायावती को इस बात का भय है कि नगर निगमों और नगर निकाय चुनाव से सरकार के प्रति जनाक्रोश की अभिव्यक्ति होगी। बसपा चुनाव हारेगी और इसका असर स्पष्ट रूप से आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा शासन में संवैधानिक संस्थाओं का अवमूल्यन किया गया।  मायावती सरकार महापौर और निकाय अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया में फेरबदल के प्रयास में थी जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे उ0प्र0 में चलाए गए जन आंदोलन के कारण संभव नहीं हो पाया। श्री शाही ने नगर निगमों और स्थानीय निकायों के चुनाव उच्च न्यायालय के आदेश के उपरान्त समय से हो सकेंगे इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in