Archive | July, 2011

डाॅ0 बी0पी0 सिंह की हत्या मेें प्रयुक्त पिस्टलों और घटनास्थल से प्राप्त खोखा-कारतूस का एफ0एस0एल0 के माध्यम से मिलान हुआ

Posted on 04 July 2011 by admin

  • अभियुक्तों की काॅल डिटेल से डाॅ0 सचान, आर0के0वर्मा, आनन्द तिवारी तथा विनोद शर्मा के सम्बन्ध डिजिटली प्रमाणित हुए
  • अभियुक्तों की वाईस रिकार्डिंग से कान्टेªक्ट किंलिग साबित

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह ने आज यहां डाॅ0 बी0पी0 सिंह की हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि घटना में प्रयुक्त दो पिस्टलें शूटर आनन्द तिवारी से प्राप्त हो चुकी हैं और घटना स्थल से प्राप्त खोखा-कारतूस का इन दोनों पिस्टलों से एफ0एस0एल0 के माध्यम से मिलान हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के मोबाइल के समस्त काॅल डिटेल्स का विश्लेषण किया गया, जिससे डाॅ0 सचान के आर0के0 वर्मा, आनन्द तिवारी तथा विनोद शर्मा से सम्बन्ध डिजिटली प्रमाणित हो गये हैं।

श्री सिंह आज यहां लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित मीडिया संेटर में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि डाॅ0 सचान एवं आर0के0 शर्मा के व्यापारिक और पारिवारिक सम्बन्ध विवेचना से प्रमाणित हुए हैं। अभियुक्तों की वाॅयस रिकार्डिंग से साबित होता है कि यह कान्टेªक्ट किलिंग थी। विवेचना से यह पता चला है कि डाॅ0 सचान चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्हें अधिकाधिक धन की आवश्यकता थी। सी0एम0ओ0 परिवार कल्याण, लखनऊ के रूप में कार्य करते हुए तमाम वित्तीय अनियमितताओं के माध्यम से उन्होंने काफी धनार्जन किया था। डाॅ0बी0पी0 सिंह ने सी0एम0ओ0 परिवार कल्याण, लखनऊ के  पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त डाॅ0 सचान के कार्यकाल की तमाम वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी थी। इन सब बातों से परेशान होकर डाॅ0 सचान ने आर0के0 वर्मा से सम्पर्क किया और डाॅ0 सिंह को हटाने की बात की। इसके बाद आर0के0 वर्मा ने आनन्द तिवारी और विनोद शर्मा से सम्पर्क किया।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने बताया कि विवेचना से ज्ञात हुआ है कि पूर्व में डाॅ0 सचान को आर0के0 वर्मा और वर्मा के पार्टनर सौरभ खन्ना ने 10-10 लाख रुपये दिये थे। ये तथ्य इनके बैंक एकाउन्ट्स के डिटेल्स के विश्लेषण से भी साबित हुए हैं। अभियुक्त आर0के0 वर्मा द्वारा यह बताया गया कि डाॅ0 सचान से उनकी मित्रता कई वर्षों से चली आ रही थी। डाॅ0 सचान, डाॅ0 बी0पी0 सिंह के साथ असहज हो गये थे और उनके बीच सम्बन्ध काफी खराब हो गये थे। डाॅ0 सचान द्वारा की गयी वित्तीय अनियमितताओं की काफी गहराई से छानबीन कराने व एफ0आई0आर0 दर्ज कराने की डाॅ0 बी0पी0 सिंह की धमकी की वजह से डाॅ0 सचान ने उनसे सम्पर्क किया और डाॅ0 बी0पी0 सिंह की हत्या कराने की पूरी योजना तय की गयी। उन्होंने कहा कि विवेचना पूर्ण हो गयी है और इस मुकदमे में आरोप पत्र सम्बन्धित न्यायालय को शीघ्र ही प्रेषित कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डाॅ0 बी0पी0 सिंह की हत्या गत 02 अप्रैल 2011 को सुबह 6.00 बजे के करीब की गयी थी। एस0टी0एफ0 द्वारा इस हत्या में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके नाम-श्री आर0के0 वर्मा, श्री आनन्द तिवारी एवं श्री विनोद शर्मा हैं। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने डाॅ0 बी0पी0सिंह की हत्या का सिल-सिलेवार विवरण दिया तथा हत्या में प्रयुक्त एक रिवाल्वर व अन्य सामान बरामद भी कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निघासन मामले में संलिप्तता पाये जाने पर सी0बी0सी0आई0डी0 ने कान्सटेबल अतीक अहमद को गिरफ्तार किया

Posted on 04 July 2011 by admin

  • 10 जून को श्रीमती तरन्नुम पत्नी इंतजाम अली द्वारा तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी
  • माननीया मुख्यमंत्री जी ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए गहनता से छानबीन कराने के निर्देश दिये थे

कैबिनेट सचिव श्री शशांक शेखर सिंह ने आज यहां बताया कि निघासन मामले में जुर्म इकबाल कर लेने एवं इस घटना में संलिप्तता पाये जाने पर कान्सटेबल अतीक अहमद को निलम्बित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अतीक अहमद क्षेत्राधिकारी निघासन का गनर था।

कैबिनेट सचिव आज यहां एनेक्सी स्थित मीडिया संेटर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 10 जून 2011 को श्रीमती तरन्नुम पत्नी इंतजाम अली कसबा व थाना निघासन जनपद खीरी द्वारा तहरीर देकर सूचित किया गया था कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री अपनी भैंस देखने गयी थी, जो चरते हुए थाना निघासन परिसर में चली गयी थी। काफी समय बीत जाने के बाद उनकी पुत्री वापस नहीं आयी तो उसने अपनी पुत्री की तलाश में थाने की चारदीवारी के अन्दर जाकर देखा। थाने के अन्दर प्रवेश करने पर उसने पाया कि उसकी पुत्री का शव परिसर मंे गिरे हुये पेड़ की डाल से सफेद दुपट्टे से आधा लटका हुआ था।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने बताया कि उन्होंने अपनी तहरीर में कहा था कि करीब से देखने के बाद उन्होंने पाया कि उनकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसे शक था कि उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के उपरान्त उसकी हत्या करके घटना को छुपाते हुए शव को आत्महत्या का रूप देते हुए शव को दुपट्टे से बाँधकर लटका दिया गया था। इस सूचना पर थाना निघासन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी।

कैबिनेट सचिव  ने बताया कि इस घटना की जानकारी जैसे ही माननीया मुख्यमंत्री जी  को मिली उन्होंने मामले को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये थे कि सम्पूर्ण प्रकरण की गहनता से छानबीन करते हुए घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय ताकि आपराधिक तत्व ऐसी घटना करने का दुःसाहस न कर सके।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने घटना की सीबीसीआईडी से जांच कराने तथा रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में सीबीसीआईडी की टीम द्वारा मौके पर पहंुचकर जांच प्रारम्भ कर दी गयी थी। इसके अलावा उन्होंने मृत बच्ची का दोबारा पोस्टमार्टम लखनऊ से टीम भेज कर कराने तथा इस टीम में एक महिला सदस्य अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिये थे। इस आदेश के क्रम में बच्ची का 13 जून को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया जिसकी रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या की गयी थी। पहले पोस्टमार्टम की गलत रिपोर्ट देने वाले चिकित्सकों क्रमशः डाॅ0 ए0के0अग्रवाल, डाॅ0 एस0पी0सिंह तथा डाॅ0 ए0के0शर्मा को निलम्बित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही कर दी गयी है। इसी के साथ साक्ष्य मिटाने के आरोप में फालोवर रामचन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जो अभी भी जेल में है। शिथिल पर्यवेक्षण के लिए लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक का स्थानान्तरण व निलम्बन शासन द्वारा कर दिया गया था।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने बताया कि इस मामले में सी0बी0सी0आई0डी0 की टीम को आज महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कां0 अतीक ने स्वीकार भी किया है कि घटना के पहले से ही वह कु0सोनम को लुभाने की कोशिश करता रहता था। उससे बातचीत होती थी तथा पैसे भी दिया करता था। घटना के दो दिन पहले उसने सोनम से दूध भी मंगाया था। घटना के दिन सोनम से बात करते-करते कां0 राजवंशी के कमरे की ओर ले गया, जो चारो तरफ से घिरा हुआ है तथा सुनसान जगह पर स्थित है। वहंा पर सोनम से जोर जबर्दस्ती करनी चाही तो सोनम के शोर मचा देने पर उसका पहले हथेली से मुंह दबाकर चुप कराने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर सोनम के ही सफेद दुपट्टे से गला कस कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पश्चात् लाश को वहीं छोड़कर क्षेत्राधिकारी, इनायत उल्लाह खान के साथ नमाज पढ़ने चला गया था। वहां से लौटने के बाद थाने आकर पुनः उसी स्थान पर जाकर जल्दी से सोनम की लाश को गिरे पेड़ की टहनी से दुपट्टे से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने बताया कि क्षेत्राधिकारी इनायत उल्लाह खान का जनपद खीरी से स्थानान्तरण कर दिया गया है। इस मुकदमें में आरोप पत्र सम्बन्धित न्यायालय को शीघ्र ही प्रेषित कर दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी0एस0पी0 के प्रतिनिधियों ने सर्वदलीय बैठक में पार्टी का पक्ष रखा

Posted on 04 July 2011 by admin

सशक्त लोकपाल कानून बनाने और इस संबंध में संविधान द्वारा स्थापित संसदीय परम्पराओं का पालन करने का सुझाव दिया

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि लोकपाल विधेयक के मसौदे पर केन्द्र सरकार द्वारा आहूत सर्वदलीय बैठक में पार्टी का पक्ष रखने के लिए माननीया मुख्यमंत्री एवं बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मायावती जी के निर्देश पर पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में प्रतिनिधियों ने बी0एस0पी0 का पक्ष रखते हुए देश में सशक्त लोकपाल कानून बनाने और इस संबंध में स्थापित संसदीय परम्पराओं का पालन करने का सुझाव दिया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रतिनिधियों ने सर्वदलीय बैठक में बसपा का पक्ष रखते हुए अवगत कराया कि इस संबंध में माननीया मुख्यमंत्री जी द्वारा केन्द्र सरकार को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि स्थापित संसदीय परम्परा के अनुसार जब भी कोई विधेयक लाना होता है तो उसे लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है, जहां उसे परामर्श हेतु संसद की विभागीय स्थायी समिति को भेज दिया जाता है। अतः इससे सम्बन्धित सुझाव संसद की विभागीय स्थायी समिति को शीघ्र से शीघ्र भेज दिया जाना चाहिए, ताकि  सम्यक विचारोपरान्त परामर्श सदन को पे्रषित किया जा सके। तदोपरान्त संसद के दोनों सदनों द्वारा विस्तार से चर्चा करके विधेयक के पारण के संबंध में निर्णय लिया जा सके। अब चूंकि संसद का मानसून सत्र शीघ्र ही आहूत होने वाला है, अतः सशक्त लोकपाल विधेयक संसद में तुरन्त प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि बी0एस0पी0 भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे सभी राजनैतिक एवं गैर-राजनैतिक संगठनों का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से दलित वर्ग के लोग ही सबसे अधिक पीड़ित रहे हैं और इसलिए बी0एस0पी0 अपनी स्थापना के समय से ही भ्रष्टाचार के साथ-साथ राजनीति के अपराधीकरण के खिलाफ भी काफी जोर-शोर से लगातार आवाज उठाती रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

CMS Mahanagar students delegation to visit South Korea for participating in ‘International Science Fair’

Posted on 04 July 2011 by admin

korea-delegation1A three-member students delegation of City Montessori School, Mahanagar (Campus II) will be visiting South Korea to participate in ‘International Science Fair’. This International Science Fair has been convened by the Korea Science Academy on the topic ‘Environment and Energy’ from 9 to 12 August in Busan city of South Korea. This information  has come from the Chief Public Relations Officer of CMS, Mr Hari Om Sharma. Mr Sharma informed that the students delegation of various countries will attend this significant ‘International Science Fair’ which is convened with the aim to introduce the young generation with latest informations of Science and develop their interest in this subject. The students of CMS Mahanagar (Campus II) comprise Master Rishabh Singh and Ritesh Upadhyay led by the teacher Mr S K Gaur of the campus.

Mr Sharma said that the Science Fair is convened with the aim to chisel scientific skills and knowledge of students besides this event will also develop the feelings of world fraternity, world unity and world peace. The fair will also help the upcoming scientists to bring an edge in their talents so that they can bring socially useful changes according to international norms. Moreover, its also convened with the purpose to provide a common platform to the students of various cultures and traditions from where they can learn lifestyle, language and technical know-how of each other.

Mr Sharma said that CMS recognizes the importance of scientific age, hence it endeavours to develop scientific and global outlook in its students which help them in reaching new heights in national and international contests. Besides this, CMS organizes 32 international events in Science, Maths, English, Computer Science, Robotics, Astronomy, Music, Sports etc. throughout the year to chisel the skills of students and provide the opportunity to explore their knowledge on an international platform with students of various countries. These events provide an international arena to the students and instil self-confidence in them. Mr Sharma further said that these international events are organized by CMS with the aim to provide such education to children that can prepare them as world leaders so that they lead the world with their broadened humanistic perspective.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किशोर को पीटकर मार डाला

Posted on 04 July 2011 by admin

लकड़ी के बटवारे को लेकर हुए विवाद में एक किशोर को लाठी से पीटकर मार डाला। एक अन्य घटना में तीन लोगों को जमकर पीटा गया।

खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के सोहरू गांव निवासी 18 वर्षीय संतराम तथा गांव के सुनील ने आंधी के दौरान गिरे एक पेड़ को काटा था। दोनों लोगों में लकड़ी के बटवारे को लेकर कहासुनी हो गयी। इस दौरान सुनील, गुड्डू व लल्लू ने संतराम को लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी भाभी जगदेई पत्नी सुरेन्द्र बचाने आई तो उसे भी पीट दिया। गंभीर रूप से घायल संतराम को परिजन देर रात जिला अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वह अविवाहित था। मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी 35 वर्षीय जहीर हसन खां की गांव में इस्लाम और इंतजार से रंजिश चल रही है। वह शनिवार की शाम घर आ रहा था। दोनों लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलालाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफजई निवासी आसिफ अली को मोहल्ले के तीन लोगों ने लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। तिलहर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अन्नू के दरवाजे पर शनिवार की शाम शराब पीकर तीन लोग गाली दे रहे थे। गाली का विरोध करने पर सिर में बांका मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समिति में लाखों का फर्जीवाड़ा

Posted on 04 July 2011 by admin

किसानों के आर्थिक उन्नयन व तरक्की के लिए बनी सहकारी समितियां उनके दोहन व उत्पीड़न का पर्याय बनने लगीं हैं। जमुका किसान साधन सहकारी समिति पर हुआ फर्जीवाड़ा इसका प्रमाण है। यहां सचिव ने किसानों को विश्वास में लेकर उनसे हस्ताक्षरित चेक हथियाकर अपेक्षित खाद दे दी। बाद में इन्हीं चेकों पर बोरियों की संख्या बढ़ाकर उन्हें चूना लगा दिया।

समिति क्षेत्र के ग्राम सरसवां निवासी पीड़ित सुंदर सिंह पुत्र महाराम ने बताया कि उन्होंने 23 नवम्बर 2010 को जिला सहकारी बैंक की रोजा शाखा से चेक नम्बर 422098, 422099 से क्रमशरू 10 बोरी एनपीके और पर 20 बोरी यूरिया बतौर ऋण प्राप्त की। उस समय उन्हें 10090 रुपये के ऋण की जानकारी दी गई। 15 जून को जब सुंदर सिंह को 21202 रुपये की ऋण अदायगी का नोटिस मिला तो वह दंग रह गये। उन्होंने सचिव रामकृष्ण सक्सेना से सम्पर्क किया तो पता चला कि उनके नाम चेक नम्बर 422098 पर 10 बोरी एनपीके व 20 बोरी यूरिया तथा चेक नम्बर 422099 पर 20 बोरी डीएपी दर्ज है। जिसकी कीमत 20277 रुपये है। 795 रुपये का ब्याज शामिल करके उन्हें नोटिस भेजा गया है। कृषक सुंदर सिंह का कहना है कि वह तत्कालीन सचिव सुशील कुमार मिश्रा से मिला तो उन्होंने गबन को स्वीकारा और पैसा देने की बात की लेकिन अब टाल मटोल कर रहे हैं। इसी तरह निघोना के राजेन्द्र सिंह के खाते से रकम निकाल कर चपत लगाई गई।

कई और भी मामले रू जमुका किसान साधन सहकारी समित के सचिव रामकृष्ण सक्सेना ने बताया कि इसी तरह की तमाम शिकायतों की वजह से ही बोर्ड ने 18 मई की बैठक में सचिव सुशील मिश्रा को निलंबित कर दिया। चेकों से अधिक खाद निकाल कर किसानों को चपत लगाने के कई और भी मामले हैं, लेकिन एक को छोड़ किसी किसान ने लिखित शिकायत नहीं की।

जांच कराकर दिलाएंगे न्याय रू सहायक निबंधक सहकारी समितियां हरिश्चंद्र मिश्रा ने किसानों को न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि चेक से धनराशि तभी निकालना संभव है जब किसान के हस्ताक्षर हों। लेकिन फिर भी ऐसे मामलों के निस्तारण की एक विधिक प्रक्रिया है। जांच के बाद मामले को आर्बिटेशन में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी, दोषी पाये जाने पर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भट्टा पारसौल में किसान महापंचायत के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न देने संबंधी कांग्रेस का बयान तथ्यों से परे

Posted on 03 July 2011 by admin

  • भट्टा पारसौल वासी अपने क्षेत्र में राजनैतिक हस्तक्षेप नहीं चाहते
  • जिला प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के अनुरोध पर रामलीला मैदान में किसान महापंचायत के आयोजन की अनुमति दी

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी श्री हृदयेश कुमार ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भट्टा पारसौल में किसान महापंचायत आयोजित किये जाने के लिए जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर द्वारा अनुमति न दिये जाने संबंधी बयान को पूरी तरह से तथ्यों से परे बताते हुए कहा है कि ग्राम भट्टा पारसौल के निवासी इन गांवों के नाम पर कोई राजनीति नहीं चाहते।

जिलाधिकारी ने आज यहां बताया कि भट्टा पारसौल एवं आस-पास के गांवों के लोगों ने 02 जून, 2011 को लिखे गये एक पत्र के माध्यम से यह अनुरोध किया था कि इन गांवों के नाम पर कोई राजनीति न की जाये। वहां के ग्राम प्रधान एवं निवासी अपने गांव के साथ-साथ आस-पास के सभी गांवों में शान्तिपूर्ण माहौल तथा सामाजिक समरसता बनाये रखना चाहते हैं।

कांग्रेस पार्टी को भट्टा पारसौल में किसान महापंचायत के लिए अनुमति दिये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि  29 जून, 2011 को जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा भट्टा पारसौल अथवा जेवर ब्लाक में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित करने हेतु अनुमति दिए जाने विषयक पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ था। इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के जनपद अध्यक्ष को अवगत कराया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में विशिष्ट महानुभावों एवं जनता के भाग लेने की सम्भावना है। चंूकि इस रिमोट एरिया में अति विशिष्ट एवं विशिष्ट महानुभावों का बड़ी संख्या में पहले कभी आगमन नहीं हुआ है, जिसके दृष्टिगत महापंचायत में आने वाले अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा एवं भीड़ के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन को कठिनाई होती। इसके अलावा विशिष्ट महानुभावों के आगमन के दौरान उनके जीवन भय के स्तर को देखते हुए सुरक्षा प्रबन्ध एवं अपरिहार्य स्थिति में चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में काफी कठिनाई होती।    इसे दृष्टिगत रखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं से यह अनुरोध किया था कि गौतमबुद्ध नगर जिले के किसी उपयुक्त स्थान पर यदि वे किसान महापंचायत करने की अनुमति मांगे तो उस पर नियमानुसार विचार किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुनः कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा 30 जून, 2011 को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जेवर ब्लाक में कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति मांगी गयी। इसके पश्चात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जिलाधिकारी को 02 जुलाई, 2011 को पत्र लिखकर गौतमबुद्ध नगर के भट्टा-पारसौल, जेवर, दनकौर, बिलासपुर एवं दादरी में से किसी एक जगह किसान महापंचायत करने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गयी थी। इस पर जिला प्रशासन द्वारा विचार किया ही जा रहा था कि तभी उनकी ओर से 02 जुलाई, 2011 को ही जिलाधिकारी को एक अन्य पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें  कांग्रेस पार्टी ने नोएडा के सिटी सेन्टर अथवा रामलीला मैदान नोएडा स्टेडियम में किसान महापंचायत आयोजित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। जिला प्रशासन ने सम्यक विचारोपरान्त रामलीला मैदान में 09 जुलाई, 2011 को किसान महापंचायत करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

श्री कुमार ने बताया कि प्रस्तावित किसान महापंचायत के आयोजन स्थल को लेकर कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पत्रों के माध्यम से आयोजन स्थल में बदलाव किया जाता रहा, जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति बनी रही। ऐसा प्रतीत होता है कि किसान महापंचायत के आयोजन स्थल के सम्बन्ध में कांग्रेस के पदाधिकारी यह स्वयं तय नहीं कर पा रहे थे कि कार्यक्रम को किस स्थान पर आयोजित किया जाय। उन्होंनेे बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस पार्टी को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि यदि वे किसी उपयुक्त स्थान पर किसान महापंचायत के आयोजन की अनुमति का अनुरोध करेंगे तो उस पर सम्यक विचारोपरान्त निर्णय लिया जायेगा। चंूकि कांग्रेस पार्टी द्वारा सिटी सेन्टर/ रामलीला मैदान नोएडा स्टेडियम में किसान महापंचायत की अनुमति मांगी गयी थी, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने इस अनुरोध पर सम्यक विचारोपरान्त रामलीला मैदान में अविलम्ब किसान महापंचायत के आयोजन की स्वीकृति दे दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बच्चों के लिए राजकीय प्रकाशन की पुस्तकों की मारा मारी मची है

Posted on 03 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार की अकर्मण्यता के कारण बाजार में बच्चों के लिए राजकीय प्रकाशन की पुस्तकों की मारा मारी मची है तथा इन्हें छपे मूल्य से कहीं ज्यादा दामों पर बेचा जा रहा है। डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि राजकीय प्रकाशन की पुस्तकें अभी बाजार में नहीं पहुंची है परन्तु पुस्तकों से पहले बढ़े हुए दामों की सूची बाजार में आ गई है। सरकार की भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की वजह से छपाई के टेंण्डर समय से तय नहीं हो पाए तथ पुस्तकें बाजार में नहीं आ पाई। प्रतिवर्ष पुस्तकें बदल देने सेे होने वाली छपाई में करोड़ों के वारे-न्यारे की संभावना है। प्रतिवर्ष सरकार की छाया तले होने वाली फेरबदल से पुरानी पुस्तकें बेकार हो जाती हैं तथा नई पुस्तकों के दाम बढ़ाकर छपाई में करोड़ों के इस लेन-देन के  खेल का पर्दाफाश होना चाहिए।

डा0 मनोज मिश्र ने बसपा सरकार द्वारा प्रदेश भर के माध्यमिक विद्यालयों में अपनी पार्टी की उपलब्धियों की होर्डिंग लगवाने का तीखा विरोध दर्ज किया तथा कहा कि स्कूलों को बसपा कार्यालय नहीं बनने दिया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता डा0मिश्र ने प्रदेश सरकार द्वारा बी0एड0 की फीस एक वर्ष  में 30359 से बढ़ाकर रू0 51250 करने की कड़े शब्दों में निन्दा की। रू0 21000(लगभग)की यह बढ़ोत्तरी गरीब, कमजोर और गांव के लोगों के लिए समस्या बन जाएगी। प्रदेश में सरकार के सरंक्षण के कारण पहले ही बी0एड0 के छात्रों का शोषण होता रहा है। अब तो इस शोषण से आम छात्र परेशान हो उठेगा। डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा प्राइमरी स्तर से लेकर विश्वविद्यालय तक अराजकता, भ्रष्टाचार तथा दिशाहीनता की शिकार है। शिक्षक, छात्र तथा अभिभावक सभी परेशान हैं तथा सरकार अखबारी बयानों तक ही सीमित है।

डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इस सरकार में सपना बन गई है। एडमीशन से लेकर परीक्षा परिणाम तक छात्रों का शोषण आम बात हो गई है। अच्छे स्कूलों/कालेजों के अभाव के कारण छा़त्रों का पलायन दूसरे प्रदेशों की ओर हो रहा है। प्राइमरी में एडमीशन के लिए हजारों रूप्यों की मांग अभिभावकों से की जा रही है। डा0 मिश्र ने पूछा कि ऐसा क्या कारण है कि बसपा सरकार के शासन में प्रदेश के अन्दर लगभग 90,000 इंजीनियरिंग की सीटें खाली रह जाने का अनुमान इस सत्र में लगाया जा रहा है। दक्षिण पश्चिम के प्रदेशों में इंजीनियरिंग के एडमीशन के टेªड में कोई बदलाव नहीं दिखलाई पड़ रहा है। बसपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अदूरदर्शिता तथा भ्रष्टाचार का शिकार होकर प्रदेश का सत्यानाश कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समग्र गंगा अभियान

Posted on 03 July 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की नेता, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ’समग्र गंगा अभियान’ कार्यक्रम के तहत 3 जुलाई को आगरा पहुंचेंगी। 3 जुलाई को उमा जी का स्वागत गोविन्दपुर, सिकन्दाराऊ, कासंगज में होगा तथा एटा जनपद के सोरो में उमा जी के गंगा पूजन एवं जनसभा का कार्यक्रम है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0रमापति राम त्रिपाठी एवं नेता भाजपा विधान परिषद डा0 नेपाल सिंह विशेष रूप से सोरों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात उमा भारती जी के गजडुडंवारा, पटियाली अलीगज और कायमगंज में स्वागत कार्यक्रम है। शायं धटियाघाट फरुखाबाद में गंगा पूजन के उपरान्त वे प्रदूषण मुक्त गंगा, राष्ट्रीय नदी गंगा के लिए जनजागरण हेतु जनसभा को संबोधित करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय कटियार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द जी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेंगे। पार्टी प्रदेश मंत्री मेजर सुनील द्विवेदी इस कार्यक्रम का संयोजन करेंगे।

4 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ता कन्नौज, बिल्हौर, शिवराजपुर, चैबेपुर में उमा भारती जी का स्वागत करेंगे एवं दोपहर 1 बजे विठुर में गंगा पूजन तथा जनसभा का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह विशेष रूप में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। शायंकाल कानपुर में गंगा पूजन का कार्यक्रम हैं जहां पे्रमलता कटियार, श्याम बिहारी मिश्र, पूर्व मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचैरी,  एवं अन्य कार्यकर्ता स्वागत करेंगे तथा रात्रि विश्राम फतेहपुर में होगा।

5 जुलाई को उमा जी खागा और अजुहा बाजार में स्वागत होगा ओर ऋगबेरपुर कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यावासिनी कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ऋगवेदपुर निषाद समुदाय के लोगों द्वारा प्रर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण का कार्यक्रम है जिसमें उमा जी भाग लेंगी। ऋंगवेदपुर से उमा जी इलाहाबाद आएगी जहां प्रयागघाट पर गंगापूजन का है। यहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनाव अभियान के अध्यक्ष कलराज मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह गौर, प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। रात्रिविश्राम मिर्जापुर में करेंगी।

6 जुलाई को उमा जी विन्ध्याचंल देवी मन्दिर जाएगी उसके पश्चात मिर्जापुर, परड़ी,डगमगपुर चुनार, शिवशंकरी धाम तथा रामनगर में उमा जी के स्वागत का कार्यक्रम है। भाजपा विधान मण्डल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह मिर्जापुर के सभी कार्यक्रमों में उमा जी के साथ रहेंगे। शायंकाल उमा जी का वाराणसी में गंगापूजन का कार्यक्रम है। वाराणसी में ’समग्र गंगा सेमीनार’ को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरलीमनोहर जोशी विशेष रूप से संबोधित करेंगे।

7 जुलाई को बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन कार्यक्रम के उपरान्त सिघौना, सैदपुर में स्वागत एवं गाजीपुर में जनसभा का कार्यक्रम हैं। गाजीपुर से मोहम्दाबाद तथा उजियार घाट में गंगा पूजन के पश्चात भरौली बलिया में स्वागत का कार्यक्रम है। उमा जी रात्रि विश्राम बलिया में करेंगे। इलाहाबाद से पूरे कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह तथा महामंत्री डा0 महेन्द्र पाण्डेय जी रहेंगे। पार्टी उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उमा भारती जी के पूरे कार्यक्रम में उनके साथ रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नौकरशाही व्यवस्था से सरकार बनी अपंग

Posted on 03 July 2011 by admin

सामन्तवादी विचार धाराआंे से निजात पाने के लिये प्रदेश की जनता ने जिस बसपा सरकार को सिर आखों पर विठाया आज वही जनता नौकरशाही व्यवस्था से त्रस्त अपने बुरे दिन पर आसूं बहा रही है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है, प्रदेश की बसपा सरकार चाहे जितने लोकलुभावने कल्याणकारी योजनायंे लागू कर द,े परन्तु सरकार की नौकरशाही व्यवस्था प्रदेश को अपंग बना दिया है। कटघरे में खड़ी माया सरकार में कोई ऐसे तहसील व थाना दिवस नही है जहाॅ फरियादियांे की लम्बी कतारंे न लगती हों परन्तु समस्याओं का समाधान धरातल पर कितना होता है यह तथ्य किसी से छिपा नही है। माया सरकार के बेलगाम अफसर की कार्यगुजारियांे के चलते सुप्रिम कोर्ट ने ग्रेटर नोयडा भूमि अधिग्रहण सम्बन्धित विषयों पर छीछा लेदर कर दी।  इन दिनों देश के चैथे स्तम्भ से लेकर गरीब, ग्रामीण जनता तक सभी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। बेलगाम अधिकारी राजनैतिक महत्वाकांक्षा, सफेद पोषाक नेताओ के चलते नियम कानून को ताख पर रख कर एक सूत्रीय कार्यक्रम  धन उगाही का चला रहे हैं। जिसकी आॅड़ में उन्हंे प्रतिदिन लाखों रूपये की आमदनी हो रही हैे। भ्रष्टाचार के मकड़जाल में स्वास्थ्य विभाग, परिवन विभाग, विपणन विभाग,आबकारी विभाग, समाज कल्याण विभाग कृषि विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, नगर पालिका, वन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, मुख्य रूप से विकास विभाग आदि विभागों मे लूट खसोट का धन्धा फलीभूत हो रहा है, जहां अपात्र व्यक्ति उक्त योजनाओं का लाभ छद्दम नीति अपना कर लाभ उठाने मे कामयाब हो रहे हैं, वहीं पात्र व्यक्तियांे को  सरकारी योजनाएं दूर की कौड़ी सावित हो रही हंै। चुनाव सन्निकट देख सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नियम कानून को ताख पर रख कर एक सूत्रीय कार्यक्रम के तहत सुविधा शुल्क की हेरा फेरी में लगे रहते हैं। विधवा पेशंन,बृद्वा पंेशन, भ्ूामि आवटंन, दाखिल खारिज, वरासत, आदि में दलालो के माध्यम से जो धन उगाही की जा रही है वह किसी राजनैतिक व विभागीय अधिकारी से छिपी नही हंै। जनता का हो रहा शोषण पर सभी चुप्पी साध अपनी राजनैतिक रोटियाॅ सेकने में मशगूल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2011
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in