Archive | March 19th, 2011

किसानों को ट्रेक्टर व यन्त्र वितरित: 19 विकास कार्यो का लोकार्पण, 19 का िशलान्यास

Posted on 19 March 2011 by admin

मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्वीकी ने आगरा जनपद को दी भेण्ट

minister-naseemuddin-siddiqui-dedicated-19-schemes-and-laid-foundation-to-the-19-schemes-in-agraउ0प्र0 के लोनिवि, सिंचाई, आवास,कृशि, गन्ना विकास, भूमि विकास, जल संसाधन, मद्य निशेध एवं आबकारी मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्वीकी ने आज यहां सिर्कट हाउस पर आयोजित सादे समारोह में किसानों को 14 ट्रेक्टर वितरित किये। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण की लगभग 18 करोड की लागत के 8 निर्माण/विकास कार्यो का िशलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के लगभग 106 करोड की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण भी  किया और लोनिवि के लगभग 46 करोड रूपये की लागत के 19 कार्या का िशलान्यास भी किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों से भी बैठक कर विचार विमशZ किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता से पूर्ण करें।

agriculture-minister-riding-on-tractor-after-distributing-14-tractors-to-the-farmers-on-subsidyउन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अनेक उपाय कर रही है। इसी क्रम में लघु सीमान्त कृशकों को अनुदान पर कृशि उपकरण दिये जा रहे है। उन्होंने बताया कि वशाZ आधारित दलहन एवं तिलहन ग्राम योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 5400 ग्रामों में दस ग्रामो के क्लस्टर का चयन करते हुए 540 ट्रैक्टर, 540  रोटावेटर तथा 540 रिज फरो प्लास्टर का वितरण किये जा रहे है। उन्होंने यहां 14 टैªक्टर, 14 रोटोवेटर तथा 14 रिज फरो प्लान्टर का वितरण किया और स्वयं ट्रैक्टर चलाकर िशलान्यास स्थल पर पहंुचे।

आगरा विकास प्राधिकरण के 8 कार्यो मे आगरा विकास प्राधिकरण परिसर में नये भवन ब्लाक निर्माण 1 करोड 5 लाख, एडीए हाईटस पर सडक, सीवर ड्रेन जलापूर्ति 180.73 लाख, सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट हेतु 78.62 लाख, तथा पािर्कग हेतु सेन्ट्रल वेसमेन्ट के अवशेश कार्य 411 लाख वैकल्पिक मार्ग पर साईनेज बार्ड लगाने का कार्य 83.59 लाख, ताज खेमा के पास नाले में आवागमन हेतु अण्डर पास बनाने का कार्य 60.43 लाख, नगला पैमा  व धाधुपुरा के बीच छूटे मार्ग पर सी.सी. मार्ग हेतु 50.71 लाख और भीम नगरी के अन्तर्गत विकास एवं विद्युत कार्याे के लिए 8 करोड 31 लाख 41 हजार की योजनाओं समििल्लत है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 118 किमी लम्बाई में निर्मित 19 सडकों के निर्माण/ सुदृढीकरण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। इन कार्यो पर लगभग 106 करोड 92 लाख की लागत आई है। मन्त्री जी ने इस अवसर पर लोनिवि के 19 कार्यो का िशलान्यास भी किया । इन कार्यो पर 46 करोड 17 लाख की लागत आयेगी और 49 किमी में मार्ग निर्माण, मरम्मत एवं सुधार कार्य कराये जाने है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण उद्यान मन्त्री नारायन सिंह, धर्म प्रकाश भारतीय, गुटियारी लाल दुवेश, जुल्फकार अहमद भुट्टो, भगवान सिंह कुशवाह, मधुसूदन शर्मा, छोटेलाल वर्मा, डा0 धर्मपाल सिंह, डा0 स्वदेश कुमार वीरू सुमन, एस.पी.सिंह वघेल, ठा0 सूरज पाल सिंह आदि जनप्रतिनिधि तथा  बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे ।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृशि सञ्जय अग्रवाल, जिलाधिकारी अजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, आर0 के0 श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आविप्रा राम स्वरूप, अपर जिलाधिकारी (वि0) राम आसरे , अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश, सचिव आविप्रा उदयीराम, सहित विभिन्न विभागों के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा जिला इकाई फतेहपुर द्वारा आयोजित एक विशाल धरना

Posted on 19 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने फतेहपुर नहर कालौनी में भाजपा जिला इकाई फतेहपुर द्वारा आयोजित एक विशाल धरने को सम्बोधित करते हुए जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है से प्रारम्भ किया। उन्होनें फतेहपुर की जनता को आहवान करते हुए अपील की इस आतताई सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आप आगे आएं। श्री शाही केन्द्र सरकार से उ0प्र0 सरकार की बखाZस्तगी की मांग फतेहपुर से दोहराई तथा सरकार की तानाशाही पुलिश की गुण्डागदीZ, हत्या, अपराध, महिलाओं के साथ दुराचार, मंहगाई के विरोध में 29 मार्च को प्रदेश जाम करनेके लिए फतेहपुर की जनता से सहयोग की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की मायावती सरकार मुलायम सिंह सरकार में गुण्डा माफिया के आतंक को समाप्त करने के नारे पर आई थी, मुलायम सिंह, अमर सिंह को जेल भेजने के नाम पर आई थी लेकिन गुण्डागदी, भ्रष्टाचार और लूट के मामले में दोनों एक समाज हो गए। इन दोनों का संरक्षण केन्द्र में बैठी कांग्रेस सरकार कर रही है।

श्री शाही ने कहा कि जनपद के चक गाजीपुर गांव के लालता दीक्षित और उनके पुत्र अनिल दीक्षित की पुलिस द्वारा उनके घर में आग लगाए जाने से हुई वीभत्स मृत्यु तथा एक लड़की के साथ दुराचार का प्रयास और चाकुओं से गोर कर उसकी हत्या एवं महराजगञ्ज जनपद ठ्ठावारी थाने के अन्तर्गत गांव जहां 10 लोगों को जिन्दा जलाकर हत्या कर दी गई की चर्चा की करते हुए कहा कि बचा यही कानून का शासन है र्षोर्षो उन्होंने कहा कि जिस जुल्म की कहानियां बरतानियां हुकुमत में सुनी जाती थी। आज सामने देखने को आ रही है। उन्होंने बान्दा के चिल्लाधार पर 540 करोड़ की लागत से बने चिल्लाघाट पुल में दरार आ जाने और बान्दा में नवनिर्मित मेडिकल कालेज के भरभरा कर गिर जाने आदि का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान शासन में भ्रष्टाचार की चर्चा की और कहा बृद्धा राशन कार्ड सभ बिना घूस दिए संमभ नहीं। सिंचाई का पानी, खाद, बिजली कुछ भी नहीं।

श्री शाही ने कहा कि जिस राज्य की मुख्यमन्त्री जनता से मिलने में कतराती है और उसे शासन में हरने का कोई हक नहीं, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनहित से कोई मतलब नहीं और जो भ्रष्टाचार मुलायम सरकार में था मायावती उससे कही आग्र बढ़ गई। आज वह अरबों की मालिक बन गई आंखिर उनके पास कोैन सा कारखाना है उन्होंने जनता से अपील की वे भाजपा का सहयोग करे उसे अपना आशीZवाद दें। भाजपा बिना भेदभाव के सुशासन, विकास और खुशहाली तीनों देने का वादा करती है। धरने में उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राधेध्याम गुप्ता, स्वतन्त्र देव सिंह, पूर्व विधायक एवं प्रदेश मन्त्री गोमती यादव, विधायक खागा सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला लोधी तथा सभी पूर्व जिलाध्यक्ष थे।

प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज फतेहपुर में पुलिस द्वारा दो लोगों को ज़िन्दा जलाए जाने के विरोध में विशाल धरने को सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी विधानमण्डल का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेगी

Posted on 19 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बसपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल से मिलकर राज्य में फेल हो गई कानून व्यवस्था, महिला दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से चिन्तित विधानमण्डल का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेगी। श्री राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मायावती न सिर्फ देश के सबसे बड़े राज्य की मुख्यमन्त्री हैं बल्कि महिला भी हैं। इसके विपरीत इनके शासन काल में सरकार के मन्त्री, विधायकों द्वारा यौन शोषण में लिप्त होना सरकार की भूमिका पर प्रश्न चिन्त लगाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि राजधानी के नागरिक ही महफूज नहीं है तो राज्य की दशा कितनी भयावह होगी। मात्र 15 दिन में राजधानी में 11 हत्या, 11 लूट, 2 जानलेवा हमले व यौन शोषण के आधा दर्जन घटनाएं सरकार ने भेण्ट किया है। जबकि  राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दहशत शिर चढ़ कर बोल रही है। सीतापुर में दलित छात्रा से बलात्कार के बाद ऑंखें फोड़ दी गई। राजधानी में कोचिंग के चपरासी की बेटी के साथ दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। इस सरकार में पुलिस ही गुनाहगार हो गई है। गाजीपुर थाने में थानेदार ने अपराधियों से हाथ मिला लिया। एस0पी0सिटी हरीश कुमार बसपा के माफिया विधायक के साथ काम्पलेक्स पर कब्जा करने गया।

श्री तिवारी ने कहा कि मायावती अपने गुण्डों को जेल तक में संरक्षण दे रही है, जबकि न्यायालय लगातार बसपा नेताओं के विरूद्ध टिप्पणी कर रही है। विधायक योगेन्द्र सागर भीं इस कड़ी से जुड़ते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 राज्य हज़ समिति के व्यय के लिए 17.97 लाख रूपये जारी

Posted on 19 March 2011 by admin

जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र 31 मार्च तक उपलब्ध कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य हज़ समिति हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष के आय-व्यय में सहायता अनुदान/अंशदान/राज सहायता के अन्तर्गत प्राविधानित धनराशि 88,96,000 रूपये के सापेक्ष अवशेष धनराशि 19.48 लाख रूपये में से विभिन्न व्ययों को वहन करने हेतु 17.97 लाख रूपये कुछ शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन व्यय हेतु स्वीकृत किये हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोषागार से धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार ही किया जायेगा तथा धनराशि आहरित करके बैंक या डाकघर में जमा नहीं की जायेगी तथा धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को आगामी 31 मार्च तक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बहाई उपासना मिन्दर की पच्चीसवीं वर्षगांठ हषोZल्लास के साथ मनायेंगे बहाई

Posted on 19 March 2011 by admin

lotus-temple यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि लोटस टेम्पल अथवा कमल मिन्दर के नाम से प्रसिद्ध हो चुका, बहाई उपासना मिन्दर अपनी स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यह सूचना लखनऊ की बहाई प्रमुख डॉ. गीता गान्धी किंगडन ने दी। डॉ. गीता गांधी ने बताया कि `बीसवीं शताब्दी का ताजमहल´ समझे जाने वाले बहाई उपासना मन्दिर के 25 साल पूरे होने की ख़ुशी में भारतीय बहाई समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले उत्सव का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अबुल कलाम बहाई नववर्ष की पूर्व सन्ध्या, 20 मार्च, 2011 को बहाई मन्दिर के प्रांगण में करेंगे। उन्होंने बहाई मिन्दर के सम्बन्ध में कहा है, ßबहाई उपासना मिन्दर परिसर में होना अपने आप में एक आध्याित्मक अनुभूति है, जहां से ख़ुशियां ही खुशियां पूरी मानवजिात को दी जाती है।Þ

भारत के सभी प्रान्तों में बहाई रहते हैं और प्रत्येक राज्य के बहाई समुदाय ने अपने-अपने ढं़ग से इस उत्सव को पूरे साल तक मनाने की योजना बनाई है। ग़ौरतलब है कि धरती पर शायद सबसे ज़्यादा लोगों को अपनी ओर आकषिZत करने वाला यह पहला मन्दिर है जहां साल में लगभग 40 लाख लोग इसे देखने आते हैं और इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। कुछ तो इसकी बाहरी खूबसूरती को देखते रह जाते हैं और कुछ इसके आध्याित्मक वातावरण की सुरभि में सराबोर हो जाते हैं। कुछ भी हो, एकता की राह दिखलाने वाला यह मन्दिर साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश निरन्तर आने वालों को देता है। अभी हाल ही गणतन्त्र दिवस के अवसर पर निकाली गई झांकियों में इस कारण भी बहाई मिन्दर की झांकी को सराहना मिली, क्योंकि साम्प्रदायिक सद्भाव को इस झांकी का मुख्य विषय बनाया गया था।

यहां विभिé धर्मों की प्रार्थनाएं गाई जाती हैं और उनके धर्मग्रन्थों के अंश पढ़े जाते हैं। यह बहाई मान्यता है कि मूलत: धर्म बदलता नहीं, बल्कि हर धर्म सदा विकासशील मानव सभ्यता को आगे ले जाने के लिए एक नया अध्याय जोड़ता है। बहाई लेखों में कहा गया है कि उपासना मिन्दरों और स्थानों का एकमात्र उद्देश्य एकता की भावना को मजबूत करना है ताकि अनेक राष्ट्र, अलग-अलग नस्ल, विभिé रंग-रूप के लोग इन स्थानों पर एकत्र हों और अपने बीच प्रेम तथा स्नेह के रिश्ते और प्रगाढ़ हों।

जैसे कमल का फूल यह संकेत देता है कि कीचड़ में खिलकर भी कीचड़ के प्रभाव से फूल की पंखुड़ियां अलग रहती हैं वैसे बहाई उपासना मिन्दर व्यक्ति-व्यक्ति को आध्याित्मक विकास की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। बहाई समुदाय द्वारा अलग अलग आयु वर्ग के लिए यहां कार्यक्रम भी चलाये जाते हैं। मसलन, बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा, किशोरों के आध्याित्मक दृढ़ीकरण के लिए कार्यक्रम और आध्याित्मक सिद्धान्तों का सिलसिलेवार अध्ययन ताकि आध्याित्मक सिद्धान्तों को अपने जीवन में ढाल कर वे अपने जीवन धारण करने को सार्थक बना सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों के विरूद्ध सघन अभियान जारी

Posted on 19 March 2011 by admin

  • आज 32 जनपदों में एफ.डी.ए. टीम ने डाले छापे
  • 03 एफ.आई.आर. में 08 व्यक्ति नामित, 05 गिरफ्तार
  • 181 नमूने संग्रहीत, 15 कुन्तल अपमिश्रित खोया बरामद
  • फैजाबाद़ में 300 किग्रा0 अपमिश्रित खोया जब्त
  • मुजफ्फरनगर में 350 किग्रा0 पिसी हल्दी, धानियां एवं मिर्च पाउडर बरामद
  • खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत अब तक 3309 मुकदमे  एवं 574 एफ0आई0आर0 दर्ज, 533 गिरफ्तार
  • अभियान में लगभग 5.13 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री जब्त
  • िशथिलता बरतने पर होगी विधिक कार्यवाही

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर होली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को  खोया, दूध, दूध से निर्मित खाद्य सामग्री, मिश्ठान एवं रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाले खाद्य पदार्थ शुद्ध रूप से मिल सकें। इस अभियान के तहत  आज 32 जनपदों में मिलावट खोरों के विरूद्ध छापे की कार्रवाई की गई जिसमें 03 एफ.आई.आर में 08 व्यक्तियों को नामित करते हुए 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा लगभग 5.15 लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई। इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न न्यायालयों में 3309 मुकदमे एवं 574 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत आज एफ.डी.ए. टीम द्वारा 32 जनपदोें- चित्रकूट, मुजफ्फरनगर, देवरिया, छत्रपति शाहू जी महाराज नगर, आगरा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहाम्पुर, सन्त रविदास नगर, गोण्डा, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, हरदोई, सिद्धार्थ नगर, अलीगढ़, महोबा, जौनपुर, बान्दा, बस्ती, बलरामपुर, मैनपुरी, रायबरेली, सीतापुर, सहारनपुर एवं रमाबाई नगर में छापे डाले गये। प्रवक्ता ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एफ.डी.ए. टीम द्वारा मारे गये छापे में 300 किग्रा0 पिसी हल्दी, 25 किग्रा0 धनियां पाउडर एवं 25 किग्रा0 पिसी मिर्च जब्त करते हुए सत्येन्द्र कुमार एवं रविपाल के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए गिरफ्तार किया गया और 28 नमूने लिये गये। जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत छापे की कार्यवाही में 60 किग्रा0 खोया, 20 लीटर सिन्थेटिंक दूध, 30 किग्रा0 क्रीम एवं 10 किग्रा0 वनस्पति  जब्त करते हुए प्रभु, नीरज, रामनिवास, राकेश एवं मोहित के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 07 नमूने संग्रहीत किये गये। जनपद अलीगढ़ के अकबरा बाग थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एफ.डी.ए. टीम द्वारा डाले गये छापे के अन्तर्गत अरहर की दाल में खेसारी, 20 किग्रा0 मिलावटी मिठाई एवं 20 किग्रा0 सड़े गले फल एवं सब्जी जब्त करते हुए सत्य प्रकाश के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई तथा 11 नमूने संग्रहीत किये गये। जनपद फैजाबाद में 300 किग्रा0 अपमिश्रित खोया, 45 किग्रा0 मिठाई एवं 01 कुन्तल सब्जी जब्त कर नश्ट की गई तथा 10 नमूने संग्रहीत किये गये। शेश 28 जनपदों में 125 नमूने संग्रहीत किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि आज खास तौर से होली के पर्व को देखते हुए अपमिश्रित खोया, दूध, दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ, मिठाई एवं रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाले अपमिश्रित खाद्य पदार्थों के बनाने एवं निर्माण में लागे मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये लगभग 15 कुन्तल खोये के साथ लगभग 5.15 लाख रुपये मूल्य खाद्य पदार्थ जब्त किये गये।  प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 3309 मिलावटखोरों के विरूद्ध विभिन्न न्यायालयों में मुकदमे दाखिल किये गये तथा आई0पी0सी0 की धारा-272 व 273 के अन्तर्गत 574 मिलावटखोरों के विरूद्ध थानों में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई जिसमें 533 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मिलावटखोरी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। प्रवक्ता ने बताया कि पी0एफ0ए0 एक्ट के तहत मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अब तक  लगभग 5.13 करोड़ रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किये गये। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दर्ज करा सकते हैं। िशकायतों की जांच तत्काल की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ प्राणि उद्यान 19 से 21 मार्च तक दशZकों के लिए बन्द रहेगा

Posted on 19 March 2011 by admin

लखनऊ प्राणि उद्यान आगामी 19 से 21 मार्च तक दशZकों के लिये पूर्णत: बन्द रहेगा। प्राणि उद्यान 22 मार्च से सामान्य दरों पर दशZकों के प्रवेश के लिए खुलेगा।

यह जानकारी लखनऊ प्राणि उद्यान की निदेशक सुश्री रेणु सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि 19 एवं 20 मार्च को प्राणि उद्यान होली पर्व के अवसर पर तथा 21 मार्च (सोमवार) को साप्ताहिक बन्दी का दिन होने के कारण बन्द रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खाद्य एवं रसद विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Posted on 19 March 2011 by admin

प्रदेश में पहली बार अपने आप में अनूठी कार्यशाला का आयोजन शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  स्थानीय पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रिशक्षण एवं प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवेल ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

कार्यशाला में जिलाधिकारी ने विभाग की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में प्रिशक्षित करते हुए प्रतिभागियों से की कि सभी लोग प्रिशक्षण प्राप्त करने के उपरान्त शासनादेशों का क्रियान्यवन ग्रामीण क्षेत्रों में सुनििश्चत करते हुए इसका व्यापक प्र्रचार- प्रसार करेेंगें। उनके द्वारा खाद्यान मानव की प्रथम आवश्कता बताते हुए अन्त्योदय एवं वी पी एल राशन कार्ड धारकों को इसकी उपलब्धता समयान्तर्गत कराने की अपेक्षा की गई। उन्होंने प्रतिभागियों की सवेन्दनाओं को जागृत करते हुए यह सुनििश्चत करने को कहा एवं सचेत किया कि प्रत्येक दशा में यह सुनििश्चत किया जाय कि अपात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ न ले सकें और पात्र लाभार्थी किसी भी दशा में  योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रह सकें। इसके सुनििश्चयन में ग्राम प्रधान एवं पंचायत समिति के सदस्य तथा उचित दर विक्रेता महत्व पूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो भी ग्राम प्रधान अथवा पंचायत प्रशासनिक समिति के सदस्य आज की कार्यशाला में उपस्थित  होकर प्रिशक्षण प्राप्त करना सुनििश्चत करें। साथ की कोई प्रतिभागी अपना सुझाव  अथवा समस्या कार्यशाला में रखना चाहें तो वह उसे लिखित रूप में प्रस्तुत करें, जिससे उसकी समीक्षा कर निराकरण कराया जा सके।

इस कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी जी राम,अपर जिलाधिकरी (प्रशासन) आई0 पी0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनोद सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी डी0 एन0 श्रीवास्तव , जिला पूर्ति अधिकारी बाराबंकी कुलवन्त सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती विजय प्रभा, जिला पूर्ति अधिकारी छत्रपति साहू जी महराजनगर, जिला पूर्ति अधिकारी वी0 के0 श्रीवास्तव एवं उनके अधीनस्थ समस्त वरिश्ठ पूर्ति निरीक्षक,पूर्ति निरीक्षक एवं वरिश्ठ विपणन निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, वरिश्ठ निरीक्षक विधिक वाट माप विज्ञान, डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, प्रबन्धक कर्मचारी कल्याण निगम इत्यादि अधिकारीगण प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यशाला के वििशश्ट अतिथि पीयूश खन्ना उपायुक्त  (खाद्य) फैजाबाद ने भी वितरण प्रणाली पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में राशन कार्ड का सत्यापन, जारी किए जाने की प्रक्रिया, खाद्यान, चीनी, मिट्टीके तेल की उठान, आवश्यक वस्तुओं का सत्यापन की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रोजेक्टर के माध्यम से लक्षित सार्वजमिक वितरण प्रणाली से सम्बन्धित शासनसदेशों एवं प्रबन्धन के विशय में प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस में दिये गये प्रिशक्षण के बिन्दुओं पर प्रतिभागियों के मध्य पारस्परिक चर्चा एवं विचार- विमश्र किया गया। विचार- विमशZ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा व्यक्त की गई जिज्ञासाओं के समसधान के सम्बन्ध में प्रचिलित शासनादेशों के प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। अन्त में नारायण पपेट ग्रुप लखनउ ने कठपुतली शो के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यक्रमों का सफल मंचन किया। वििशश्ट अतिथि ने समस्त प्रतिभागियों के साथ कार्यशाला का सधन्यवाद समापन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होली

Posted on 19 March 2011 by admin

मौसम मस्त हुआ,
सभी हुए खुशहाल।
होली के हुड़दंग में,
उड़ी खूब गुलाल।
टेसू से रंग बना,
पीला और लाल।
होली रंग से खेल लो,
रहे न कोई मलाल।
हया शर्म को छोड़कर
अधर करो तुम लाल
रंगों के रस रंग में
रखना यही ख्याल
कर लो दिल की बात
चलो न कोई चाल
होली फिर आयेगी
अब तो अगली साल।

surender-agnihotri-21
-सुरेन्द्र अग्निहोत्री
राजसदन-120/132
बेलदारी लेन, लालबाग,
लखनऊ
मो0: 9415578695

Comments (0)

आपसी भाई-चारे, प्रेम एवं सौहार्द का पर्व है होली,नफरतों के जल जाएं सब अम्बार होली में!

Posted on 19 March 2011 by admin

gandhi-ji-with-globe-for-email(1) `होलिका´ का दहन समाज की समस्त बुराइयों के अन्त का प्रतीक है :-
होली भारत के सबसे पुराने पर्वों में से है। यह कितना पुराना है इसके विषय में ठीक जानकारी नहीं हैं लेकिन इसके विषय में इतिहास पुराण व साहित्य में अनेक कथाएं मिलती हैं। लेकिन इसके हर कथा में एक समानता है कि उसमें `असत्य पर सत्य की विजय´ और `दुराचार पर सदाचार की विजय´ का उत्सव मनाने की बात कही गई है। इस प्रकार होली मुख्यत: आनन्दोल्लास तथा भाई-चारे का त्योहार है। यह लोक पर्व होने के साथ ही अच्छाई की बुराई पर जीत, सदाचार की दुराचार पर जीत व समाज में व्याप्त समस्त बुराइयों के अन्त का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता व दुश्मनी को भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और फिर ये दोस्त बन जाते हैं। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसन्त का सन्देशवाहक भी है। किसी कवि ने होली के सम्बन्ध में कहा है कि :-
नफरतों के जल जाएं सब अम्बार होली में।
गिर जाये मतभेद की हर दीवार होली में।।
बिछुड़ गये जो बरसों से प्राण से अधिक प्यारे,
गले मिलने आ जाऐं वे इस बार होली मेें।।

(2) `भक्त प्रह्लाद की प्रभु के प्रति अटूट भक्ति एवं निष्ठा´ के प्रसंग की याद दिलाता है यह महान पर्व :-
होली पर्व को मनाये जाने के कारण के रूप में मान्यता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकश्यपु नाम का एक अत्यन्त बलशाली एवं घमण्डी राक्षस अपने को ही ईश्वर मानने लगा था। हिरण्यकश्यपु ने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबन्दी लगा दी थी। हिरण्यकश्यपुु का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का परम भक्त था। प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से कुद्ध होकर हिरण्यकश्यपुु ने उसे अनेक कठोर दण्ड दिए, परन्तु भक्त प्रह्लाद ने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा। हिरण्यकश्यपुु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकश्यपुु के आदेश पर होलिका प्रह्लाद को मारने के उद्देश्य से उसे अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। किन्तु आग में बैठने पर होलिका तो जल गई परन्तु ईश्वर भक्त प्रह्लाद बच गये। इस प्रकार होलिका के विनाश तथा भक्त प्रह्लाद की प्रभु के प्रति अटूट भक्ति एवं निष्ठा के प्रसंग की याद दिलाता है यह महान पर्व। होली का पर्व हमारे अन्त:करण में प्रभु प्रेम तथा प्रभु भक्ति के अटूट विश्वास को निरन्तर बढ़ाने का त्योहार है।

(3) शाहजहां के जमाने में होली को `ईद-ए-गुलाबी` या `आब-ए-पाशी´ (रंगों की बौछार) कहा जाता था :-
होली जैसे पवित्र त्योहार के सम्बन्ध में सुप्रसिद्ध मुस्लिम पर्यटक अलबरूनी ने अपने ऐतिहासिक यात्रा संस्मरण में होलिकोत्सव का वर्णन किया है। भारत के अनेक मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओं में इस बात का उल्लेख किया है कि होलिकोत्सव केवल हिन्दू ही नहीं अपितु मुसलमान लोग भी मनाते हैं। इसका सबसे प्रामाणिक इतिहास की तस्वीरे मुगलकाल की हैं और इस काल में होली के किस्से उत्सुकता जगाने वाले हैं। इन तस्वीरों में अकबर को जोधाबाई के साथ तथा जहांगीर को नूरजहां के साथ होली खेलते हुए दिखाया गया है। शाहजहां के समय तक होली खेलने का मुगलिया अन्दाज ही बदल गया था। इतिहास में वर्णन है कि शाहजहां के जमाने में होली को `ईद-ए-गुलाबी या आब-ए-पाशी´ (रंगों की बौछार) कहा जाता था। अन्तिम मुगल बादशाह शाह जफर के बारे में प्रसिद्ध है कि होली पर उनके मन्त्री उन्हें रंंग लगाते थे।

(4) होली का आधुनिक रूप :-
होली रंगों का त्योहार है, हंसी-खुशी का त्योहार है। लेकिन होली के भी अनेक रूप देखने को मिलते हैं। प्राकृतिक रंगों के स्थान पर रासायनिक रंगों का प्रचलन, भंाग-ठण्डाई की जगह नशेबाजी और लोक-संगीत की जगह फिल्मी गानों का प्रचलन इसके कुछ आधुनिक रूप है। अनेक ऐसे लोग हैं जो पारम्परिक संगीत की समझ रखते हैं और पर्यावरण के प्रति सचेत हैं। इस प्रकार के लोग और संस्थाएं चन्दन, गुलाबजल, टेसू के फूलों से बना हुआ रंग तथा प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की परम्परा को बनाये हुए हैं। साथ ही रासायनिक रंगों के कुप्रभावों की जानकारी होने के बाद बहुत से लोग स्वयं ही प्राकृतिक रंगों की ओर लौट रहे हैं।

(5) अत: होली के इस महान पर्व को आपसी प्रेम, भाई-चारे व सौहार्द के साथ मनाते हुए :-
1.    कठिन से कठिन परिस्थतियों में प्रभु की राह से विचलित न होने की प्रेरणा देने वाले होली के महान पर्व के अवसर पर बच्चों को भक्त प्रह्लाद की तरह ही सदैव प्रभु द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
2.    रंगों के इस पर्व में बच्चों को कालिख, पेण्ट, रासायनिक रंगों आदि से होली नहीं खेलना चाहिए क्योंकि इनसे हमारी त्वचा व आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
3.    होली के पावन पर्व पर बच्चों को चाहिए कि वे बाजार से अबीर व रासायनिक रंगों को न खरीदें और साथ ही अपने माता-पिता से भी इन रासायनिक रंगों को न खरीदने का अनुरोध करें। अबीर में अभ्रक का प्रयोग होता है, जो हमारे लिए खतरनाक है।
4.    इस महान पर्व पर न तो वे खुद ही किसी प्रकार के नशे का सेवन करें और न ही अपने माता-पिता को ऐसा करने दें।
5.    इस अवसर पर तेज आवाज में संगीत न बजायें। इससे बुजुर्ग व बीमार लोगों को परेशानी होती है।
6.    किसी के साथ जोर-जबरदस्ती के साथ होली नहीं खेलनी चाहिए।
7.    `जल ही जीवन है´ की कहावत को चरितार्थ करते हुए पानी का यथासम्भव कम से कम उपयोग करें।
8.    बच्चों को हल्दी, चुकन्दर, टेसू के फूल व इसी प्रकार के अन्य घरेलू सामानों से तैयार प्राकृतिक रंगों के साथ ही होली खेलनी चाहिए। इसके साथ ही वे घरेलू सामान से ही बने गुलाल से भी अपने मित्रों के साथ होली खेल सकते हैं।
9.    होली के इस महान पर्व पर वे पूरी शिष्टता के साथ ही एक-दूसरे को रंग व गुलाल आदि लगायें। साथ ही अपने से बड़ों को रंग लगाने के साथ ही उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करें।

(6) होली खेलने से पहले बरतें सावधानियां :-
पहले जमाने में लोग टेसू और प्राकृतिक रंगों से होली खेलते थे। वर्तमान में अधिक से अधिक पैसा कमाने की होड़ में लोगों ने बाजार को रासायनिक रंगों से भर दिया है। वास्तव मेंं रासायनिक रंग हमारी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। इन रासायनिक रंगों में मिले हुए सफेदा, वानिZश, पेण्ट, ग्रीस, तारकोल आदि की वजह से हमको खुजली और एलर्जी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए होली खेलने से पूर्व हमें निम्न सावधानियों को अवश्य बरतना चाहिए :-
1.    होली खेलने से पहले शरीर के खुले हिस्सों पर वैसलीन, तेल या कोल्ड क्रीम लगाएं। सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल लगाने से हमारी त्वचा पर रंगों की पकड़ हल्की रहती है।
2.    नाखूनों को होली के रंगों से बचाने के लिए महिलायें उन पर नेल पॉलिश लगा लें। साथ ही रंग खेलने से पहले बढ़े हुए नाखूनों को भी काट लेना चाहिए।
3.    बहुधा होली के दिन लोग पुराने कपड़े पहनते हैं, पर कपड़े इतने पुराने भी नहीं होने चाहिए कि होली खेलते समय उनकी सिलाई खुल जाये या कपड़े फट जायें।
4.    कपड़े ऐसे पहनने चाहिए जिससे आपका पूरा शरीर ढका रहें। इससे काफी हद तक शरीर का रंगों से बचाव हो जाता है।
5.    होली खेलने से पहले अंगूठी, घड़ी व सभी प्रकार के आभूषणों को अवश्य उतार कर रख देें।
6.    बालों पर तेल लगा लें। साथ ही सूखे रंगों के कुप्रभाव से अपने बालों को बचाने के लिए टोपी का प्रयोग अवश्य करें।

(7) ऐसे छुड़ाएं होली के रंग :-
1.     होली खेलने के बाद जितनी जल्दी हो सके, रंगों को छुड़ा दें। इन्हें ज्यादा देर तक त्वचा पर न लगा रहने दें।
2.     तेज रगड़ने से त्वचा में जलन होती है और अधिक रगड़ से त्वचा के छिलने का भी डर रहता है। अत: रंगों को धीरे-धीरे छुड़ाएं।
3.     बेसन या आटे में नीबू का रस डालकर उससे रंगों को छुड़ाएं। इसके साथ ही नारियल के तेल या दही से भी त्वचा को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं।
4.     रंग छुड़ाने के लिए मिट्टी का तेल, डिटर्जेण्ट या कपड़े धोने का साबुन इस्तेमाल में न लाएं।
5.      बालों में से रंग निकालने के लिए पहले उन्हें अच्छे से झाड़ लें ताकि उनमें से सूखा रंग निकल जाए। बालों से सूखा रंग निकलने के बाद ही उन्हें अच्छे से धोयें।
-जय जगत-

- डा. जगदीश गान्धी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं
संस्थापक-प्रबन्धक, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

——————————-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2011
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in