Archive | March 8th, 2011

समाजवादी पार्टी द्वारा आज से तीन दिवसीय जनान्दोलन प्रारम्भ

Posted on 08 March 2011 by admin

प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि  dsc_0131गोरखपुर के राज्य सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार आज से तीन दिवसीय जनान्दोलन प्रारम्भ हो गया है। उत्तर प्रदेश की बलात्कारी, अत्याचारी, किसान विरोधी, तानाशाह तथा भ्रश्ट सरकार के खिलाफ पहले दिन ही प्रबल जनरोश दिखाई पड़ा। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जनपदों में सरकारी कार्यालयों में ताले पड़ गए, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाले, प्रदशZन किए। कई जगह उन पर बल प्रयोग किया गया और गिरफ्तारियां हुई।

प्रदेश भर मेें एक लाख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता नेता गिरफ्तार किये गए हैंं। वैसे जनान्दोलन की व्यापकता से घबराई और बौखलाई प्रदेश सरकार ने 5 मार्च से ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। पुलिस घरो में जाकर गाली गलौज किया और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई।

dsc_3923समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को उनके निवास 5-विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में भारी पुलिस बल एवं बैरीकेटिंग लगाकर नज़रबन्द कर दिया। उन्होने जब डीएम एवं डीआईजी की इस कार्यवाही के उल्लेख के साथ लोकसभाध्यक्ष को विशेशाधिकार हनन की नोटिस भ्ेाजी तब जाकर उन्हें दिल्ली जाने दिया गया। उनका और श्री अखिलेश यादव का लोकसभा की आज की कार्यवाही में भाग लेने के लिए किंगफिशर एयरलाइन्स में पहले से आरक्षण था। सॉसद श्रीमती सुशीला सरोज ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजे अपने विशेशाधिकार हनन के प्रस्ताव में कहा है कि जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदशZन के दौरान लखनऊ की पुलिस द्वारा मुझे लाठियों से पीटा गया व मेरे गले से सोने की चेैन छीन ली गई और गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दिनांक 8 मार्च,2011 को उनका मौखिक उत्तर हेतु प्रश्न लगा हुआ है। उन्हे लोकसभा में जाने से रोककर विशेशाधिकार का हनन किया गया है।

005राजधानी में आज प्रात: 6Û30 बजे मुख्यमन्त्री कार्यालय सचिवालय एनेक्सी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ताला डाल दिया और पुलिस सोती रही। कमिश्नर कार्यालय में भी ताला पड़ गया। नेता विरोधी दल श्री िशवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जाते हुए समाजवादी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को क्लाक्र्स अवध के पास रोककर लाठियां बरसाई गई और गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें नेता विरोधी दल के अलावा सॉसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व मन्त्री श्री भगवती सिंह, युवा नेता श्री आनन्द भदौरिया एवं श्री सुनील यादव करीब आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। नेता विरोधी दल के साथ धक्का-मुक्की की गई।  पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर आज लखनऊ को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। सम्पूर्ण प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भी ऐसी स्थिति रही। जगह-जगह बैरीकेटिंग लगाकर और आवागमन रोककर सरकार ने स्वत: कार्यालयों, स्कूलों और दूसरे संस्थानों में काम काज बाधित किया।

dsc_0074कई जिलो में जिलाधिकारी कार्यालय का पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने घेराव कर लिया। यद्यपि यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस पीएसी तैनात की गई थी। लकड़ी और लोहे की कई-कई फिट ऊंची बैरीकेटिंग इस तरह लगाई गई थी कि उनके बीच से कोई निकल न सके। इसके बावजूद अहिंसक प्रदशZनकारी अपने लक्ष्य में सफल रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका गया और इसके लिए बस सेवा भी रद्द कर दी गई। टैªेक्टरों को भी नहीं आने दिया गया।

जिलो से प्राप्त सूचनानुसार राश्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव (सॉसद) में मैनपुरी में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओंं के साथ गिरफ्तारी दी।  कन्नौज में राश्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बृजभूशण तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। उन्हें दो विधायकों श्री अरविन्द यादव और श्री अनिल दोहरे एवं जिलाध्यक्ष सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गोण्डा में पण्डित सिंह के साथ 10 हजार प्रदशZनकारी गिरफ्तार किए गए। इलाहाबाद में सिर्कट हाउस में नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद श्री अहमद हसन को निकलने नहीं दिया गया। उसे ही कारागार में तब्दील कर उन्हें गिरफ्तार रखा गया। श्री लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में हमीरपुर में 500 कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। उन पर लाठीचार्ज किया गया। इटावा में लाठीचार्ज हुआ। मेरठ में भी लाठीचार्ज हुआ। सन्तकबीरनगर में डीएम कार्यालय पर ताला डाल दिया गया। बागपत में श्री साहब सिंह के साथ 500 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। सुल्तानपुर में श्री अनूप सण्डा व श्री रघुवीर यादव सहित कई सौ लोगों के साथ जेल गये।। बिजनौर में कलेक्ट्रेट के गेट टूट गए। पूर्व राज्यमन्त्री श्री मूलचन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रदशZनकारी गिरफ्तार किए गए।गाजीपुर में  श्रीमती शादाब फातिमा, विधायक के नेतृत्व में 1000 लोग गिरफ्तार हुए।

dsc_4013कानपुर नगर में चौधरी हरमोहन सिंह पूर्व सॉसद, जो 92 वशZ के है, को गिरफ्तार किया गया। उनके साथ विधायक श्री इरफान सोलंकी और दो हजार कार्यकर्ता भी जेल भेजे गये हैं। पीलीभीत में पूर्व सॉसद श्री रविप्रकाश वर्मा विधायक श्री रियाज अहमद गिरफ्तार हुए। अम्बेडकरनगर में श्री गिरीश वर्मा, रघुनाथ यादव, उत्तम चौधरी गिरफ्तार हुए। लखीमपुर तथा सोनभद्र में सरकारी दफ्तरों में ताले डाल दिए गए। बाराबंकी में पूर्व मन्त्री श्री अरविन्द सिंह गोप गिरफ्तार किए गए। मेरठ में रफीक अंसारी, मो0 अब्बास एवं श्री अतुल प्रधान को बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया। अलीगढ़ में बिजली विभाग में ताला डालते हुए विनोद सविता अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किए गए। आगरा में श्री वाजिद निसार्र और जितेन्द्र वर्मा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ गिरफ्तार किए गए। इलाहाबाद में 2 हजार से ज्यादा गिरफ्तार किए गए। कुशीनगर में श्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सॉसद श्री बालेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष श्री रामअवध यादव, बलिया में विधायक श्री अिम्बका चौधरी,श्री रामगोविन्द चौधरी, मो0 रिजवी, नारद राय, बदायंू में सॉसद श्री धर्मेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष      श्री बनवारी सिंह यादव, मुरादाबाद मेें श्री कौसर अली कुद्दूसी, श्रीमती राजेश कुमारी, के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दी।

dsc_4046सिद्वार्थनगर, जौनपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी और मऊ में जिलाधिकारी कार्यालयों पर आज कार्यकर्ताओं ने ताले जड़ दिये। वाराणसी नगर निगम कार्यालय पर भी ताला लगा दिया गया। इटावा में लगभग 1500 कार्यकर्ताओं सहित श्री प्रेमदास कठेरिया, सॉसद,श्री रघुराज सिंह शाक्य,पूर्व सॉसद, श्री अशेाक यादव, जिलाध्यक्ष, हाथरस में एमएलसी श्री राकेश सिंह राना सहित दो हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। फतेहपुर में जिलाध्यक्ष श्री समरजीत सिंह, जौनपुर में पूर्व सॉसद श्री पारसनाथ यादव, डा0 के0पी0यादव, देवरिया में विधायक श्री फसीहा मुराद लारी गजाला और जिलाध्यक्ष श्री रामइकबाल यादव, गाजीपुर में सॉसद श्री राधेमोहन सिंह, मऊ में जिलाध्यक्ष श्री अल्ताफ अंसारी, अमरेश पाण्डेय और सुधाकर सिंह, वाराणसी में नगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन, भदोही में विधायक श्रीमती मधुबाला पासी, गोरखपुर में एमएलसी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, जफरअमीन डक्कू, बस्ती में विधायक श्री राज किशोर सिंह, श्री रामकरन आर्य, जिलाध्यक्ष श्री राजकपूर यादव, फैजाबाद में विधायक श्री अवधेश प्रसाद,श्री अब्बास अली जैदी रश्दी मियॉ जिलाध्यक्ष श्री जयशंकर पाण्डेय, रमाबाईनगर में विधायक श्री रामस्वरूप सिंह, जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद यादव, श्री उमाशंकर चौधरी, अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष श्री हीरालाल यादव, श्री राममूर्ति वर्मा, बरेली में सॉसद श्री वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सॉसद श्री चन्द्रपाल सिंह यादव, रामपुर में रतिराम यादव, जिलाध्यक्ष श्री उज्ज्वलदीदार सिंह, गौतमबुद्धनगर में श्री बृजेन्द्र भाटी और राकेश यादव, आजमगढ़ में श्री संग्राम सिंह यादव, दरोगा सरोज, नफीस अहमद, हवलदार यादव सहित एक हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। काशीरामनगर में श्री मानपाल सिंह वर्मा, श्रीमती जीनत खॉ और श्री विक्रम यादव, छत्रपतिसाहूजी महाराजनगर में प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी, श्री राजेश कुमार मसाला और सन्तकबीरनगर में विधायक श्री अब्दुल कलाम, बहराइच में डा0 वकार अहमद शाह एवं श्री हाफिज उस्मान पर्यवेक्षक, सहित तीन हजार  की गिरफ्तारियां हुई। फरूZखाबाद में श्री राम आसरे विश्वकर्मा, श्री मुन्नू बाबू तथा श्री सतीश दीक्षित गिरफ्तार किये गये।

समाजवादी पार्टी द्वारा घोशित अहिंसक आन्दोलन के प्रति बर्बर दमन चक्र चलाकर मुख्यमन्त्री ने लोकतन्त्र की सभी मर्यादाएं तोड दी  है। विपक्ष के प्रति बदले की भावना से की गई कार्यवाही घोर निन्दनीय है। नेता विरोधी दल के साथ अभद्रता किसी भी तरह क्षम्य नहीं। सरकार दमनचक्र से समाजवादी पार्टी को डरा नहीं सकती है। सरकार की उल्टी गिनती ‘ाुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश बचाओं, बसपा हटाओ आन्दोलन के तहत कल 8 मार्च,2011को और भी ज्यादा जोरदार ढंग से आन्दोलन करेगी। जनता के विभिन्न वर्गो का सहयेाग भी इसमें मिल रहा है। लोकतन्त्र की हत्यारी बसपा सरकार को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जल उपभोक्ता समितियों का छ: जनपदों का निर्वाचन शान्तिपूर्ण सम्पन्न

Posted on 08 March 2011 by admin

परियोजना क्षेत्र में कुल 88.70 प्रतिशत मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश स्थित नहरों के प्रबन्धन में कृशकों की सहभागिता सुनििश्चत कराने के उद्देश्य से राज्य के छ: जनपदों लखनऊ, रायबरेली, छत्रपति साहूूजी महराज नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर एवं जौनपुर स्थिति कुलाबा स्तर की 8858 तथा अल्पिका स्तर की 800 जल उपभोक्ता समिति का निर्वाचन सिंचाई विभाग द्वारा शान्तिपूण रूप से सम्पन्न हुआ। इसमें लखनऊ में 77.41 प्रतिशत, रायबरेली में 95.20 प्रतिशत, छत्रपति साहूजी महाराज नगर में 89.37 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 90.26 प्रतिशत, सुल्तानपुर में 86.25 प्रतिशत तथा जौनपुर में 81.10 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार परियोजना क्षेत्र में कुल 88.70 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।

यह जानकारी सिंचाई विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

“एफ.डी.ए.आपके द्वार´´ अभियान के तहत अब तक 4277 घरों में नमूनों की हुई जांच

Posted on 08 March 2011 by admin

आज 05 जनपदों केे 38 घरों में खाद्य पदार्थों के नमूनों का हुआ परीक्षण

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.डी.ए. टीम द्वारा चलाये जा रहे अभियान “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´के तहत अब तक कुल 4277 घरों में दूध एवं खाद्य पदार्थो के नमूनों का परीक्षण किया गया।

यह जानकारी खाद्य एवं औशधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि “एफ0डी0ए0 आपके द्वार´´ अभियान के तहत आज कुल 05 जनपदों- सीतापुऱ के शंकरपुर एवं रामकोट क्षेत्र में 12 घरों के, सुल्तानपुर के विवेक नगर में 08, अम्बेडकर नगर के टाण्डा क्षेत्र में 07, बाराबंकी के पीरबटावन क्षेत्र  में 04 एवं फैजाबाद के दशZननगर क्षेत्र में 07 घरों के दूध, दाल, चावल, आटा, सब्जी, खाद्य तेल एवं मसालों के नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार आज कुल 38 घरों के दूध एवं खाद्य पदार्थोेंं की जांच की गई जिसमें कोई मिलावट नहीं पायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों एवं औशधियों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अपनी िशकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर 18001805533 पर दे सकते हैं। िशकायतों की जांच विभाग द्वारा तत्काल की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार के विरूद्ध समाजवादी पार्टी का आन्दोलन भरोसेमन्द नहीं

Posted on 08 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी नेे समाजवादी पार्टी के आन्दोलन को अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि सपा हर समय किसी भी दल का समर्थन करने को तैयार रहती है। जनसमस्याओं से सपा कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज कहा कि सपा ने महंगाई को लेकर भी जबर्दस्त आन्दोलन किया था। केन्द्र को दोषी ठहराया फिर लोकसभा में उसी सरकार का समर्थन किया। बीते कई माह से सपा केन्द्र पर तमाम आरोप लगा रही थी, अब सपा उसी सरकार को बचाने की घोषणा कर रही है। बसपा सरकार के विरूद्ध उसका आन्दोलन भी भरोसेमन्द नहीं है, पता नहीं कब सपा बसपा में दोस्ती हो जाये, दोनो का चरित्र एक है, दोनो अल्पसंख्यकवादी हैं, दोनो के अध्यक्षों पर आय से अधिक सम्पत्ति के मुकदमें हैं। दोनों केन्द्र की भ्रष्ट सरकार के समर्थक हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा केन्द्र की कांग्रेसी सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध लगातार लड़ रही है, लड़ेगी। भाजपा ने केन्द्र के सभी घोटालों की जांच का दबाव बनाने में कामयाबी पाई है। भाजपा इसी तरह बसपा के माफियाराज व लूटराज से भी लड़ रही है। बसपा सरकार के भ्रष्टाचार व जंगलराज ने राज्य को तबाह किया है। भाजपा बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है। बसपा ने नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं से मेयर व अध्यक्ष चुने जाने का मताधिकार छीना है। पार्टी महामहिम राष्ट्रपति से संविधान की भावना के विरोधी इस अधिनियम की शिकायत कर चुकी है। पार्टी 8 मार्च को श्री राज्यपाल से मिलेगी। 9 मार्च को सभी नगरीय क्षेत्रों में इसके विरोध में मशाल जुलूस निकाले जायेंगे व 10 मार्च को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन व धरना होगा। पार्टी सरकार की भ्रष्ट नीतियों के विरूद्ध लगातार लड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग कल्याण विभाग में विभिन्न पदों के परिणाम घोषित

Posted on 08 March 2011 by admin

विकलांग कल्याण विभाग में समूह-ग के पदों पर भर्ती के अन्तर्गत राजकीय सेवाओं में विकलांग जन के चििन्हत रिक्त पदों के बैकलॉग के अन्तर्गत शिक्षक संवर्ग के 22 फरवरी, 2011 को सम्पन्न साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं।

यह जानकारी अपर निदेशक विकलांग कल्याण श्री विष्णु स्वरूप मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि दृष्टिबाधित विद्यालयों के स्नातक अध्यापक एल0टी0 ग्रेड में श्री संजय रावत, अनुसूचित जाति तथा जे0टी0सी (कनिष्ठ वेतनमान) में संगीत अध्यापक पद पर श्रीमती शकुन्तला, अनुसूचित जाति को सफल घोषित किया गया है।

श्री मिश्र ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक पद में अनारक्षित तथा ओ0बी0सी0 के पद के लिए हुए टाइप टेस्ट के परिणाम भी घोषित कर दिये गये हैं। सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगामी 16 मार्च को प्रात: 10:30 बजे से विकलांग कल्याण निदेशालय इिन्दरा भवन लखनऊ में लिया जायेगा। घोषित परिणाम विभाग के नोटिस बोर्ड तथा विभागीय वेबसाइट ूूूण्ीूकण्नचण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन दिवसीय हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी एवं विक्रय मेला कल से

Posted on 08 March 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण एवं लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं विक्रय मेले का तीन दिवसीय आयोजन स्थानीय मोती महल लान में किया जा रहा है। इस मेले का शुभारम्भ कल 08 मार्च को मध्यान्ह 12:00 बजे किया जायेगा। मेले के समापन पर 10 मार्च को सायं 8:00 बजे प्रतिभागी स्टालों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिये जायेंगे।

यह जानकारी राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव सुश्री अनीता वर्मा सिंह ने आज यहॉ दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों की महिलाओं द्वारा उनके क्षेत्र की विशिष्ट खाद्य सामग्री मेला स्थल पर बनाकर विक्रय की जायेगी। मेले में लगभग एक सौ महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विगत 26 फरवरी को आयोजित कौशल विकास प्रतियोगिता में विजेता महिला महाविद्यालय की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह  भी 08 मार्च को दिए जायेंगे।

सदस्य सचिव ने बताया कि राज्य महिला आयोग द्वारा चालू वर्ष में विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत प्रशिक्षित  अभ्यार्थियों को आगामी 08 मार्च को सायं 6:00 बजे प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो डी0पी0आर0ओ0 निलिम्बत

Posted on 08 March 2011 by admin

बलिया एवं मिर्जापुर के जिला पंचायत राज अधिकारी श्री जंग बहादुर सिंह तथा श्री अरविन्द कुमार सिंह को वित्तीय अनियमितता समेत विभिन्न आरोपों में निलिम्बत कर दिया गया है। इनके विरूद्ध जॉच निदेशक पंचायती राज (लेखा) को सौंपी गई है।

यह जानकारी सचिव पंचायती राज श्री आलोक कुमार ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा मजदूर महासंघ का गठन किया

Posted on 08 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भाजपा मजदूर महासंघ का गठन किया है। मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रहलाद पटेल ने की। जिसमें उत्तर प्रदेश से लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता के0के0 शुक्ला को राष्ट्रीय महासचिव और मेरठ के सुनील भराला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री शुक्ल इसके पूर्व भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश महामन्त्री रह चुके हैं।

श्री शुक्ल के राष्ट्रीय महामन्त्री के रूप में हुए मनोनयन का स्वागत करते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रो0 रामजी सिंह, महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, चौ0 लक्ष्मण सिंह, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मन्त्री राजेन्द्र सिंह, सुरेश शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि असंगठित क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ बनेगी जिससे पार्टी का मत प्रतिशत भी बढ़ सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अभिजात मिश्रा को महामन्त्री बनाये जाने पर हादिZक बधाई दी गई

Posted on 08 March 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर के संघर्षशील अध्यक्ष अभिजात मिश्रा `राघवेन्द्र´ को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का महामन्त्री नियुक्त किये जाने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं तथा नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय कैसरबाग पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।

मेयर चुनाव प्रक्रिया का जबरन बिल पास कराये जाने पर नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि मायावती के शासनकाल में भ्रष्टाचार जोरों पर है हत्यायें, लूट, बलात्कार की घटनायें पूरे प्रदेश को झकझोर रही हैं। कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पर मुख्यमन्त्री का ध्यान इस ओर ना जाकर जनता के अधिकारों को छीनने में लगा हुआ है। जो जनता मेयर के चुनाव में मतदान कर उपयुक्त मेयर चुनती थी अब वह नही रह जायेगा। अब अखिलेश दास की तरह कोई उद्योगपति खरीद फरोख्त के आधार पर मेयर बनेगा और एक बार फिर ऐतिहासिक झण्डे वाले पार्क को दोहराने का कार्य किया जायेगा। यह कथन संविधान विरोधी है और जनता इसका जवाब आगामी चुनाव में बसपा को देगी।

नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि महानगर भाजपा कार्यसमिति में युवाओं को अत्यधिक पदाधिकारी बनाये जाने से युवा वर्ग में एक नये उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ वह हमेशा की तरह संघर्ष करते रहेंगे और उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार की तानाशाही तथा केन्द्र की मनमोहन सरकार की मंहगाई विरोधी नीतियों के विरूद्ध निर्णायक संघर्ष करेंगें। क्योंकि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नारा दिया गया है कि याचना नही अब रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा इसलिये पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर मंहगाई एवं जनविरोधी सरकार के विरूद्ध जनता के बीच जायेगे।

नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा को भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह राठौर, अनूप बाजपेयी, कमलेश्वर सिंह, विनोद तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, शिवशंकर शर्मा, बलबीर सिंह दुआ, पुष्पा सिंह चौहान, अवधेश कुमार गुप्ता, नरेन्द्र‘शर्मा, कालीचरण सिंह, विनय शर्मा, रोहित सैनी, सत्यवान पाण्डेय, रामकुमार वर्मा, जितेन्द्र राजपूत, राहुल मिश्र, जितेन्द्र वाल्मीकि, किशन अर्जेल, शैलेन्द्र राय, रिंकू पाण्डेय, मोहित सोनकर, अनूप मिश्र, लखविन्दरपाल सिंह, अमित सोनकर सहित युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हादिZक बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनीता सहगल का गाजियाबाद में सम्मान

Posted on 08 March 2011 by admin

mahila_samman_samarohअन्र्तराश्ट्र्ीय महिला दिवस की ओर से अंबेडकर पार्क में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लखनऊ की बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनीता सहगल सहित कई महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राश्ट्र्ीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित निगम की अध्यक्षा डॉ0 मसर्रत शाहिद मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थीं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक महिलाओं ने पुरुशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में भागीदारी की है। जब महिलाएं परिवार चला सकतीं हैं तो किसी भी क्षेत्र में जाकर काम क्यों नहीं कर सकतीं। हर पुरुश की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है। बिना महिला के सहयोग के जीवन की गाड़ी नहीं चल सकती। वििशश्ट अतिथि के रुप में लखनऊ से पधारी  एंकरिंग की दनिया में नाम रौशन करने वाली अनीता सहगल ने कहा कि वशZ में आने वाला यह एक दिन हर माह आए तो अवश्य ही महिलाओं को सुखद एहसास होगा। आज ऐसी कोई भी विधा नहीं हैं जिसमें महिलाओं ने अपनी छाप नहीं छोड़ी हो। इसके बावजूद हमेशा महिलाओं को पुरुश के पीछे चलने को विवश किया जाता है। जबकि जितना काम महिलाएं करती हैं, उतना पुरुश नहीं कर पाते। दोहरी जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं को फिर भी सशक्त नहीं माना जाता। हमेशा दूसरों के लिए जीने वाली महिला परिवार रुपी वृक्ष को सींच कर हमेशा सुख का अनुभव करती हैं। नारी को कभी कम नहीं आंका जाए, क्योंकि आज की नारी सशक्त हैं और उसने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता सिद्ध की हैं। गाजियाबाद में चल रहे हिन्डन महोत्सव का संचालन करने के लिये सुश्री अनीता सहगल को जिला प्रशासन ने आमन्त्रित किया है और वह सफलता पूर्वक संचालन कर रही हैं। इस मौके पर लखनऊ की अनीता सहगल डॉ0 अंजलि गुप्ता, डॉ0 अनुसुइया त्यागी, पत्रकार रेखा अग्रवाल, एडवोकेट सिन्धुप्रभा झा, महिला थाना प्रभारी अलका अग्रवाल, डॉ0 सुशमा सिंह, डॉ0 अर्चना लाला, साधना सक्सेना, पूजा मल्होत्रा, जूडो कराटे की राश्ट्र्ीय चैिम्पयन नीलम, नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने वाली बिच्चयों सहित अन्य कई महिलाओं का सम्मान किया गया। संस्था की अध्यक्षा सुनीता गर्ग, महासचिव रेखा चौधरी ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर रानी शर्मा, पूजा सिंह, रुपा सोलिया, नूतन मिश्रा, पूनम चौधरी, अंजली सिंह, रिश्म गुप्ता, नीतू पाण्डे, आशा सचदेव, विमला रावत, मंजू सिंह, तारा जोशी सहित सैंकडों महिलाएं उपस्थित थीं। सुश्री अनीता सहगल को इसके पूर्व पूर्व राज्यपाल श्री विश्णु कान्त शास्त्री द्वारा श्रेश्ठ चित्रकार के सम्मान के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा का सम्मान, श्रेश्ठ मंच संचालिका का सम्मान, कला िशरोमणि का सम्मान सहित अनेकों पुरस्कारों से नवा़जा  जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2011
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in