Categorized | लखनऊ.

भाजपा मजदूर महासंघ का गठन किया

Posted on 08 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भाजपा मजदूर महासंघ का गठन किया है। मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रहलाद पटेल ने की। जिसमें उत्तर प्रदेश से लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता के0के0 शुक्ला को राष्ट्रीय महासचिव और मेरठ के सुनील भराला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री शुक्ल इसके पूर्व भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश महामन्त्री रह चुके हैं।

श्री शुक्ल के राष्ट्रीय महामन्त्री के रूप में हुए मनोनयन का स्वागत करते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रो0 रामजी सिंह, महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, चौ0 लक्ष्मण सिंह, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मन्त्री राजेन्द्र सिंह, सुरेश शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि असंगठित क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ बनेगी जिससे पार्टी का मत प्रतिशत भी बढ़ सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in