Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार के विरूद्ध समाजवादी पार्टी का आन्दोलन भरोसेमन्द नहीं

Posted on 08 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी नेे समाजवादी पार्टी के आन्दोलन को अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि सपा हर समय किसी भी दल का समर्थन करने को तैयार रहती है। जनसमस्याओं से सपा कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज कहा कि सपा ने महंगाई को लेकर भी जबर्दस्त आन्दोलन किया था। केन्द्र को दोषी ठहराया फिर लोकसभा में उसी सरकार का समर्थन किया। बीते कई माह से सपा केन्द्र पर तमाम आरोप लगा रही थी, अब सपा उसी सरकार को बचाने की घोषणा कर रही है। बसपा सरकार के विरूद्ध उसका आन्दोलन भी भरोसेमन्द नहीं है, पता नहीं कब सपा बसपा में दोस्ती हो जाये, दोनो का चरित्र एक है, दोनो अल्पसंख्यकवादी हैं, दोनो के अध्यक्षों पर आय से अधिक सम्पत्ति के मुकदमें हैं। दोनों केन्द्र की भ्रष्ट सरकार के समर्थक हैं।

श्री दीक्षित ने कहा कि भाजपा केन्द्र की कांग्रेसी सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध लगातार लड़ रही है, लड़ेगी। भाजपा ने केन्द्र के सभी घोटालों की जांच का दबाव बनाने में कामयाबी पाई है। भाजपा इसी तरह बसपा के माफियाराज व लूटराज से भी लड़ रही है। बसपा सरकार के भ्रष्टाचार व जंगलराज ने राज्य को तबाह किया है। भाजपा बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है। बसपा ने नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं से मेयर व अध्यक्ष चुने जाने का मताधिकार छीना है। पार्टी महामहिम राष्ट्रपति से संविधान की भावना के विरोधी इस अधिनियम की शिकायत कर चुकी है। पार्टी 8 मार्च को श्री राज्यपाल से मिलेगी। 9 मार्च को सभी नगरीय क्षेत्रों में इसके विरोध में मशाल जुलूस निकाले जायेंगे व 10 मार्च को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन व धरना होगा। पार्टी सरकार की भ्रष्ट नीतियों के विरूद्ध लगातार लड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in