Categorized | लखनऊ.

जल उपभोक्ता समितियों का छ: जनपदों का निर्वाचन शान्तिपूर्ण सम्पन्न

Posted on 08 March 2011 by admin

परियोजना क्षेत्र में कुल 88.70 प्रतिशत मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश स्थित नहरों के प्रबन्धन में कृशकों की सहभागिता सुनििश्चत कराने के उद्देश्य से राज्य के छ: जनपदों लखनऊ, रायबरेली, छत्रपति साहूूजी महराज नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर एवं जौनपुर स्थिति कुलाबा स्तर की 8858 तथा अल्पिका स्तर की 800 जल उपभोक्ता समिति का निर्वाचन सिंचाई विभाग द्वारा शान्तिपूण रूप से सम्पन्न हुआ। इसमें लखनऊ में 77.41 प्रतिशत, रायबरेली में 95.20 प्रतिशत, छत्रपति साहूजी महाराज नगर में 89.37 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 90.26 प्रतिशत, सुल्तानपुर में 86.25 प्रतिशत तथा जौनपुर में 81.10 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार परियोजना क्षेत्र में कुल 88.70 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।

यह जानकारी सिंचाई विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in