अनीता सहगल का गाजियाबाद में सम्मान

Posted on 08 March 2011 by admin

mahila_samman_samarohअन्र्तराश्ट्र्ीय महिला दिवस की ओर से अंबेडकर पार्क में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लखनऊ की बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनीता सहगल सहित कई महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राश्ट्र्ीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित निगम की अध्यक्षा डॉ0 मसर्रत शाहिद मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थीं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक महिलाओं ने पुरुशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में भागीदारी की है। जब महिलाएं परिवार चला सकतीं हैं तो किसी भी क्षेत्र में जाकर काम क्यों नहीं कर सकतीं। हर पुरुश की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है। बिना महिला के सहयोग के जीवन की गाड़ी नहीं चल सकती। वििशश्ट अतिथि के रुप में लखनऊ से पधारी  एंकरिंग की दनिया में नाम रौशन करने वाली अनीता सहगल ने कहा कि वशZ में आने वाला यह एक दिन हर माह आए तो अवश्य ही महिलाओं को सुखद एहसास होगा। आज ऐसी कोई भी विधा नहीं हैं जिसमें महिलाओं ने अपनी छाप नहीं छोड़ी हो। इसके बावजूद हमेशा महिलाओं को पुरुश के पीछे चलने को विवश किया जाता है। जबकि जितना काम महिलाएं करती हैं, उतना पुरुश नहीं कर पाते। दोहरी जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं को फिर भी सशक्त नहीं माना जाता। हमेशा दूसरों के लिए जीने वाली महिला परिवार रुपी वृक्ष को सींच कर हमेशा सुख का अनुभव करती हैं। नारी को कभी कम नहीं आंका जाए, क्योंकि आज की नारी सशक्त हैं और उसने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता सिद्ध की हैं। गाजियाबाद में चल रहे हिन्डन महोत्सव का संचालन करने के लिये सुश्री अनीता सहगल को जिला प्रशासन ने आमन्त्रित किया है और वह सफलता पूर्वक संचालन कर रही हैं। इस मौके पर लखनऊ की अनीता सहगल डॉ0 अंजलि गुप्ता, डॉ0 अनुसुइया त्यागी, पत्रकार रेखा अग्रवाल, एडवोकेट सिन्धुप्रभा झा, महिला थाना प्रभारी अलका अग्रवाल, डॉ0 सुशमा सिंह, डॉ0 अर्चना लाला, साधना सक्सेना, पूजा मल्होत्रा, जूडो कराटे की राश्ट्र्ीय चैिम्पयन नीलम, नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने वाली बिच्चयों सहित अन्य कई महिलाओं का सम्मान किया गया। संस्था की अध्यक्षा सुनीता गर्ग, महासचिव रेखा चौधरी ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर रानी शर्मा, पूजा सिंह, रुपा सोलिया, नूतन मिश्रा, पूनम चौधरी, अंजली सिंह, रिश्म गुप्ता, नीतू पाण्डे, आशा सचदेव, विमला रावत, मंजू सिंह, तारा जोशी सहित सैंकडों महिलाएं उपस्थित थीं। सुश्री अनीता सहगल को इसके पूर्व पूर्व राज्यपाल श्री विश्णु कान्त शास्त्री द्वारा श्रेश्ठ चित्रकार के सम्मान के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा का सम्मान, श्रेश्ठ मंच संचालिका का सम्मान, कला िशरोमणि का सम्मान सहित अनेकों पुरस्कारों से नवा़जा  जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in