Categorized | लखनऊ.

अभिजात मिश्रा को महामन्त्री बनाये जाने पर हादिZक बधाई दी गई

Posted on 08 March 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर के संघर्षशील अध्यक्ष अभिजात मिश्रा `राघवेन्द्र´ को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का महामन्त्री नियुक्त किये जाने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं तथा नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय कैसरबाग पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।

मेयर चुनाव प्रक्रिया का जबरन बिल पास कराये जाने पर नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि मायावती के शासनकाल में भ्रष्टाचार जोरों पर है हत्यायें, लूट, बलात्कार की घटनायें पूरे प्रदेश को झकझोर रही हैं। कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पर मुख्यमन्त्री का ध्यान इस ओर ना जाकर जनता के अधिकारों को छीनने में लगा हुआ है। जो जनता मेयर के चुनाव में मतदान कर उपयुक्त मेयर चुनती थी अब वह नही रह जायेगा। अब अखिलेश दास की तरह कोई उद्योगपति खरीद फरोख्त के आधार पर मेयर बनेगा और एक बार फिर ऐतिहासिक झण्डे वाले पार्क को दोहराने का कार्य किया जायेगा। यह कथन संविधान विरोधी है और जनता इसका जवाब आगामी चुनाव में बसपा को देगी।

नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि महानगर भाजपा कार्यसमिति में युवाओं को अत्यधिक पदाधिकारी बनाये जाने से युवा वर्ग में एक नये उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ वह हमेशा की तरह संघर्ष करते रहेंगे और उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार की तानाशाही तथा केन्द्र की मनमोहन सरकार की मंहगाई विरोधी नीतियों के विरूद्ध निर्णायक संघर्ष करेंगें। क्योंकि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नारा दिया गया है कि याचना नही अब रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा इसलिये पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर मंहगाई एवं जनविरोधी सरकार के विरूद्ध जनता के बीच जायेगे।

नवनियुक्त महामन्त्री अभिजात मिश्रा को भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह राठौर, अनूप बाजपेयी, कमलेश्वर सिंह, विनोद तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, शिवशंकर शर्मा, बलबीर सिंह दुआ, पुष्पा सिंह चौहान, अवधेश कुमार गुप्ता, नरेन्द्र‘शर्मा, कालीचरण सिंह, विनय शर्मा, रोहित सैनी, सत्यवान पाण्डेय, रामकुमार वर्मा, जितेन्द्र राजपूत, राहुल मिश्र, जितेन्द्र वाल्मीकि, किशन अर्जेल, शैलेन्द्र राय, रिंकू पाण्डेय, मोहित सोनकर, अनूप मिश्र, लखविन्दरपाल सिंह, अमित सोनकर सहित युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हादिZक बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in