Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी द्वारा आज से तीन दिवसीय जनान्दोलन प्रारम्भ

Posted on 08 March 2011 by admin

प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि  dsc_0131गोरखपुर के राज्य सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार आज से तीन दिवसीय जनान्दोलन प्रारम्भ हो गया है। उत्तर प्रदेश की बलात्कारी, अत्याचारी, किसान विरोधी, तानाशाह तथा भ्रश्ट सरकार के खिलाफ पहले दिन ही प्रबल जनरोश दिखाई पड़ा। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जनपदों में सरकारी कार्यालयों में ताले पड़ गए, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाले, प्रदशZन किए। कई जगह उन पर बल प्रयोग किया गया और गिरफ्तारियां हुई।

प्रदेश भर मेें एक लाख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता नेता गिरफ्तार किये गए हैंं। वैसे जनान्दोलन की व्यापकता से घबराई और बौखलाई प्रदेश सरकार ने 5 मार्च से ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। पुलिस घरो में जाकर गाली गलौज किया और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई।

dsc_3923समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को उनके निवास 5-विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में भारी पुलिस बल एवं बैरीकेटिंग लगाकर नज़रबन्द कर दिया। उन्होने जब डीएम एवं डीआईजी की इस कार्यवाही के उल्लेख के साथ लोकसभाध्यक्ष को विशेशाधिकार हनन की नोटिस भ्ेाजी तब जाकर उन्हें दिल्ली जाने दिया गया। उनका और श्री अखिलेश यादव का लोकसभा की आज की कार्यवाही में भाग लेने के लिए किंगफिशर एयरलाइन्स में पहले से आरक्षण था। सॉसद श्रीमती सुशीला सरोज ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजे अपने विशेशाधिकार हनन के प्रस्ताव में कहा है कि जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदशZन के दौरान लखनऊ की पुलिस द्वारा मुझे लाठियों से पीटा गया व मेरे गले से सोने की चेैन छीन ली गई और गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दिनांक 8 मार्च,2011 को उनका मौखिक उत्तर हेतु प्रश्न लगा हुआ है। उन्हे लोकसभा में जाने से रोककर विशेशाधिकार का हनन किया गया है।

005राजधानी में आज प्रात: 6Û30 बजे मुख्यमन्त्री कार्यालय सचिवालय एनेक्सी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ताला डाल दिया और पुलिस सोती रही। कमिश्नर कार्यालय में भी ताला पड़ गया। नेता विरोधी दल श्री िशवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जाते हुए समाजवादी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को क्लाक्र्स अवध के पास रोककर लाठियां बरसाई गई और गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें नेता विरोधी दल के अलावा सॉसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व मन्त्री श्री भगवती सिंह, युवा नेता श्री आनन्द भदौरिया एवं श्री सुनील यादव करीब आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए। नेता विरोधी दल के साथ धक्का-मुक्की की गई।  पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर आज लखनऊ को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। सम्पूर्ण प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भी ऐसी स्थिति रही। जगह-जगह बैरीकेटिंग लगाकर और आवागमन रोककर सरकार ने स्वत: कार्यालयों, स्कूलों और दूसरे संस्थानों में काम काज बाधित किया।

dsc_0074कई जिलो में जिलाधिकारी कार्यालय का पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने घेराव कर लिया। यद्यपि यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस पीएसी तैनात की गई थी। लकड़ी और लोहे की कई-कई फिट ऊंची बैरीकेटिंग इस तरह लगाई गई थी कि उनके बीच से कोई निकल न सके। इसके बावजूद अहिंसक प्रदशZनकारी अपने लक्ष्य में सफल रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कार्यकर्ताओं को रोका गया और इसके लिए बस सेवा भी रद्द कर दी गई। टैªेक्टरों को भी नहीं आने दिया गया।

जिलो से प्राप्त सूचनानुसार राश्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव (सॉसद) में मैनपुरी में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओंं के साथ गिरफ्तारी दी।  कन्नौज में राश्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बृजभूशण तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। उन्हें दो विधायकों श्री अरविन्द यादव और श्री अनिल दोहरे एवं जिलाध्यक्ष सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गोण्डा में पण्डित सिंह के साथ 10 हजार प्रदशZनकारी गिरफ्तार किए गए। इलाहाबाद में सिर्कट हाउस में नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद श्री अहमद हसन को निकलने नहीं दिया गया। उसे ही कारागार में तब्दील कर उन्हें गिरफ्तार रखा गया। श्री लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में हमीरपुर में 500 कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। उन पर लाठीचार्ज किया गया। इटावा में लाठीचार्ज हुआ। मेरठ में भी लाठीचार्ज हुआ। सन्तकबीरनगर में डीएम कार्यालय पर ताला डाल दिया गया। बागपत में श्री साहब सिंह के साथ 500 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। सुल्तानपुर में श्री अनूप सण्डा व श्री रघुवीर यादव सहित कई सौ लोगों के साथ जेल गये।। बिजनौर में कलेक्ट्रेट के गेट टूट गए। पूर्व राज्यमन्त्री श्री मूलचन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रदशZनकारी गिरफ्तार किए गए।गाजीपुर में  श्रीमती शादाब फातिमा, विधायक के नेतृत्व में 1000 लोग गिरफ्तार हुए।

dsc_4013कानपुर नगर में चौधरी हरमोहन सिंह पूर्व सॉसद, जो 92 वशZ के है, को गिरफ्तार किया गया। उनके साथ विधायक श्री इरफान सोलंकी और दो हजार कार्यकर्ता भी जेल भेजे गये हैं। पीलीभीत में पूर्व सॉसद श्री रविप्रकाश वर्मा विधायक श्री रियाज अहमद गिरफ्तार हुए। अम्बेडकरनगर में श्री गिरीश वर्मा, रघुनाथ यादव, उत्तम चौधरी गिरफ्तार हुए। लखीमपुर तथा सोनभद्र में सरकारी दफ्तरों में ताले डाल दिए गए। बाराबंकी में पूर्व मन्त्री श्री अरविन्द सिंह गोप गिरफ्तार किए गए। मेरठ में रफीक अंसारी, मो0 अब्बास एवं श्री अतुल प्रधान को बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया। अलीगढ़ में बिजली विभाग में ताला डालते हुए विनोद सविता अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किए गए। आगरा में श्री वाजिद निसार्र और जितेन्द्र वर्मा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ गिरफ्तार किए गए। इलाहाबाद में 2 हजार से ज्यादा गिरफ्तार किए गए। कुशीनगर में श्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सॉसद श्री बालेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष श्री रामअवध यादव, बलिया में विधायक श्री अिम्बका चौधरी,श्री रामगोविन्द चौधरी, मो0 रिजवी, नारद राय, बदायंू में सॉसद श्री धर्मेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष      श्री बनवारी सिंह यादव, मुरादाबाद मेें श्री कौसर अली कुद्दूसी, श्रीमती राजेश कुमारी, के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दी।

dsc_4046सिद्वार्थनगर, जौनपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी और मऊ में जिलाधिकारी कार्यालयों पर आज कार्यकर्ताओं ने ताले जड़ दिये। वाराणसी नगर निगम कार्यालय पर भी ताला लगा दिया गया। इटावा में लगभग 1500 कार्यकर्ताओं सहित श्री प्रेमदास कठेरिया, सॉसद,श्री रघुराज सिंह शाक्य,पूर्व सॉसद, श्री अशेाक यादव, जिलाध्यक्ष, हाथरस में एमएलसी श्री राकेश सिंह राना सहित दो हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। फतेहपुर में जिलाध्यक्ष श्री समरजीत सिंह, जौनपुर में पूर्व सॉसद श्री पारसनाथ यादव, डा0 के0पी0यादव, देवरिया में विधायक श्री फसीहा मुराद लारी गजाला और जिलाध्यक्ष श्री रामइकबाल यादव, गाजीपुर में सॉसद श्री राधेमोहन सिंह, मऊ में जिलाध्यक्ष श्री अल्ताफ अंसारी, अमरेश पाण्डेय और सुधाकर सिंह, वाराणसी में नगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन, भदोही में विधायक श्रीमती मधुबाला पासी, गोरखपुर में एमएलसी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, जफरअमीन डक्कू, बस्ती में विधायक श्री राज किशोर सिंह, श्री रामकरन आर्य, जिलाध्यक्ष श्री राजकपूर यादव, फैजाबाद में विधायक श्री अवधेश प्रसाद,श्री अब्बास अली जैदी रश्दी मियॉ जिलाध्यक्ष श्री जयशंकर पाण्डेय, रमाबाईनगर में विधायक श्री रामस्वरूप सिंह, जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद यादव, श्री उमाशंकर चौधरी, अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष श्री हीरालाल यादव, श्री राममूर्ति वर्मा, बरेली में सॉसद श्री वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सॉसद श्री चन्द्रपाल सिंह यादव, रामपुर में रतिराम यादव, जिलाध्यक्ष श्री उज्ज्वलदीदार सिंह, गौतमबुद्धनगर में श्री बृजेन्द्र भाटी और राकेश यादव, आजमगढ़ में श्री संग्राम सिंह यादव, दरोगा सरोज, नफीस अहमद, हवलदार यादव सहित एक हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। काशीरामनगर में श्री मानपाल सिंह वर्मा, श्रीमती जीनत खॉ और श्री विक्रम यादव, छत्रपतिसाहूजी महाराजनगर में प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी, श्री राजेश कुमार मसाला और सन्तकबीरनगर में विधायक श्री अब्दुल कलाम, बहराइच में डा0 वकार अहमद शाह एवं श्री हाफिज उस्मान पर्यवेक्षक, सहित तीन हजार  की गिरफ्तारियां हुई। फरूZखाबाद में श्री राम आसरे विश्वकर्मा, श्री मुन्नू बाबू तथा श्री सतीश दीक्षित गिरफ्तार किये गये।

समाजवादी पार्टी द्वारा घोशित अहिंसक आन्दोलन के प्रति बर्बर दमन चक्र चलाकर मुख्यमन्त्री ने लोकतन्त्र की सभी मर्यादाएं तोड दी  है। विपक्ष के प्रति बदले की भावना से की गई कार्यवाही घोर निन्दनीय है। नेता विरोधी दल के साथ अभद्रता किसी भी तरह क्षम्य नहीं। सरकार दमनचक्र से समाजवादी पार्टी को डरा नहीं सकती है। सरकार की उल्टी गिनती ‘ाुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश बचाओं, बसपा हटाओ आन्दोलन के तहत कल 8 मार्च,2011को और भी ज्यादा जोरदार ढंग से आन्दोलन करेगी। जनता के विभिन्न वर्गो का सहयेाग भी इसमें मिल रहा है। लोकतन्त्र की हत्यारी बसपा सरकार को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2025
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in