Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी विधानमण्डल का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेगी

Posted on 19 March 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बसपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल से मिलकर राज्य में फेल हो गई कानून व्यवस्था, महिला दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से चिन्तित विधानमण्डल का विशेष सत्र बुलाने की मांग करेगी। श्री राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मायावती न सिर्फ देश के सबसे बड़े राज्य की मुख्यमन्त्री हैं बल्कि महिला भी हैं। इसके विपरीत इनके शासन काल में सरकार के मन्त्री, विधायकों द्वारा यौन शोषण में लिप्त होना सरकार की भूमिका पर प्रश्न चिन्त लगाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि राजधानी के नागरिक ही महफूज नहीं है तो राज्य की दशा कितनी भयावह होगी। मात्र 15 दिन में राजधानी में 11 हत्या, 11 लूट, 2 जानलेवा हमले व यौन शोषण के आधा दर्जन घटनाएं सरकार ने भेण्ट किया है। जबकि  राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दहशत शिर चढ़ कर बोल रही है। सीतापुर में दलित छात्रा से बलात्कार के बाद ऑंखें फोड़ दी गई। राजधानी में कोचिंग के चपरासी की बेटी के साथ दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। इस सरकार में पुलिस ही गुनाहगार हो गई है। गाजीपुर थाने में थानेदार ने अपराधियों से हाथ मिला लिया। एस0पी0सिटी हरीश कुमार बसपा के माफिया विधायक के साथ काम्पलेक्स पर कब्जा करने गया।

श्री तिवारी ने कहा कि मायावती अपने गुण्डों को जेल तक में संरक्षण दे रही है, जबकि न्यायालय लगातार बसपा नेताओं के विरूद्ध टिप्पणी कर रही है। विधायक योगेन्द्र सागर भीं इस कड़ी से जुड़ते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in