Archive | November, 2010

मिलावटी खाद्य पदार्थो व नकली दवाओं के विरूद्व अभियान चलायें : जिलाधिकारी

Posted on 26 November 2010 by admin

फेल नमूने के विरूद्व मुकद्में दर्ज कराकर प्रभावी अभियोजन कार्यवाही

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि खाद्य निरीक्षक नियमित रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही करें और प्रतिदिन क्षेत्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने खाद्य निरीक्षक वार अभियोजन पंजिका बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट की प्रतिलिपि उसी दिन अवलोकनार्थ नगर मजिस्ट्रिेट को भेंजे। उन्होंने सैम्पल लेने की कार्यवाही के साथ अभियोजन कार्यवाही को भी प्रभावी बनाने पर बल दिया।

d-m-1जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में खाद्य निरीक्षक वार सैम्पल लेने, निरीक्षण, निर्गत लाइसेंस का विवरण, अभियोजन कार्यवाही आदि की विस्तार से समीक्षा की । उन्होंने सूचना संकलन पर ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने  नागरिकों से भी अपील की है कि मिलावट, अधोमानक सामान बनाने तथा बिक्री करने वालो की सूचना जिला प्रशासन के वरिश्ठ अधिकारियों को भी देते रहे। उन्होंने कहा कि सभी खाद्य निरीक्षक अपनी डायरी को अप-टू-डेट रखें।

जिलाधिकारी ने खाद्य पदाथोंZ के साथ-साथ नकली और अधोमानक दवाईयों की बिक्री के विरूद्व भी अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि  फूड सेफ्टी , सी.आर.पी.सी, ट्रैडमार्क एक्ट, कापीराइट एक्ट सहित सभी प्राविधानों पर कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि कुल फेल 198 प्रकरणों मे से 115 में अनुमति जारी होगी गई है और 75 प्रकरणों में मुकदमें दर्ज कराये जा चुके है। अवशेश प्रकरणों में अबिलम्व मुकदमें दर्ज कराकर प्रभावी पैरवी के निर्देश दिये।

बैठक का संचालन करते हुए एलएचए/ नगर मस्ट्रिेट चन्द्रशेखर ने निरीक्षक/क्षेत्रवार की गई कार्यवाही से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगर का फूड मैप तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने फूड मैप का अवलोकन कर मिल्क रूट भी सम्मिलित करने के निर्देश दिये किन-किन मार्गो से दूध आता है।

नगर मजिस्ट्रेट ने सचेत किया कि जिन खाद्य निरीक्षकों की प्रगति सन्तोशजनक नही पायी जायेगी उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुए शासन को भी अवगत कराया जायेगा। उन्होंने खाद्य निरीक्षक गिरीश कुमार का कार्य सन्तोश  जनक न पाये जाने पर जिला मुख्यालाय पर सम्बद्व करने के निर्देश दिये। खाद्य निरीक्षक कृपा शंकर को भी चेतावनी जारी कर उनके विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। बैठक मे सभी खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्वविद्यालय में घोटोला तथा गुटबाजी का है बोलबाला

Posted on 26 November 2010 by admin

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना की कल्पना जिस उद्देश्य से तत्कालिन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने किया था वह बिल्कुल उल्टा हो गया है। इस विश्वविद्यालय में जहां एक ओर घोटालों का अम्बार है वही पर गुटबाजी चरम सीमा पर है। इस विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं का दौर चल रहा है तथा कर्मचारी कई समूह में बटकर कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में कर्मचारियों द्वारा अपनी गुट्‌टी सिद्ध करने के लिए किसी न किसी सम्बद्ध हो गये है। विश्वविद्यालय में चाहे तकनीकी हो अथवा गैर तकनीकी सभी मूल्यांकन में कुछ ही कर्मचारी लगाये जाते है तथा भारी भरकम धनराशि का बन्दरबाट कर लिया जाता है। अब सवाल उठता है कि नामचीन कर्मचारियों को ही क्यों लगाया जाता है। इस विश्वविद्यालय में सबसे अधिक विडम्बना यह है कि तकनीकी कर्मचारी से गैर तकनीकी तथा गैर तकनीकी कर्मचारी से तकनीकी कार्य लिया जा रहा है। इस ढंग से कार्य लेने से कार्य की सुचिता तथा पवित्रता प्रभावित होती है। विश्वविद्यालय में अधिकारियों द्वारा खुद गुटबाजी किये जाने का समाचार है जिसमें कुलसचिव व परीक्षा नियन्त्रक की इन कर्मचारियों पर छाया है। उक्त विश्वविद्यालय में किसी भी घोटाले का पर्दाफाश तक नहीं हो सका है। प्रभारी कुलपति की ईमानदारी का तभी पता चलेगा जब विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव हेतु विकास भवन में बैठक सम्पन्न

Posted on 26 November 2010 by admin

विकास भवन सभागार में प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट हुबलाल की अध्यक्षता में 28 नवम्बर को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन उप चुनाव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न हुई।

उन्होंने बताया कि गत चुनाव को आप सबके सहयोग से सकुशल सम्पन्न कराया गया है। इस चुनाव को सकुशल,शान्तिपूर्ण,निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। जनपद के 14 विकासखण्डों में 313 वाडोZं के लिए 210 बूथो ंपर 28 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक चुनाव सम्पन्न होगा। इसके लिए 210 पीठासीन अधिकारी तथा 420 मतदान अधिकारी तैनात किये गये हैं। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आगाह किया कि यह हरहालत में आप सुनिश्चित करेगे कि एक बूथ पर जितने वाडोZं का चुनाव हो रहा है अवश्य लिखा होना चाहिए। सेक्टर मजिस्ट्रेटो को आज वाहन उपलब्ध करा दिया गया। कल मतदान कार्मिकों के लिए धन लेकर विकास खण्डों पर जायेंगे वहां उन्हें मतदान कार्मिकों के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल भी उपलब्ध होगा। पोलिंग पार्टियां विकासखण्डों से ही जायेगी तथा वही मतपेटिका भी जमा होगी।
इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत एस मधु शालिनी,सदर गुलाबचन्द राम,मड़ियाहूं ओपी त्रिपाठी,मछलीशहर एके सिंह बदलापुर उमाकान्त त्रिपाठी,जिला पंचायतराज अधिकारी एके श्रीवास्तव,सहायक निर्वाचन अधिकारी एके सिंह सहित सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने लखनऊ की समृद्ध सास्ंकृतिक विरासत एवं विशिष्ट गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक लखनऊ महोत्सव का विधिवत् शुभारम्भ किया

Posted on 26 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में दलित व अन्य पिछड़े वर्गों में समय-समय पर जन्मे महान सन्तों, गुरूओं और महापुरूशों के आदर व सम्मान में बनाये गये स्मारकों, संग्रहालय, पार्क, गैलरी एवं चौराहों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

ऐतिहासिक धरोहरों और बेजोड़ सांस्कृतिक विरासत के कारण पूरे विश्व में लखनऊ की एक अलग पहचान

पिछले तीन वषोZं में उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए अरबों रूपये खर्च किये

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने क्षेत्रीय पार्क (सेक्टर-एल) बिजली पासी किला के निकट, आशियाना में आज से आगामी 5 दिसम्बर तक चलने वाले लखनऊ महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् शुभारम्भ किया।

untitled-3माननीया मुख्यमन्त्री जी ने उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में लखनऊ पर नाज, कानून द्वारा कानून का राज थीम पर आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से लखनऊ के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ वर्तमान में शहर की बदलती तस्वीर की पूरी जानकारी, लखनऊवासियों तथा दूर-दूर से आने वाले सभी लोगों को भी प्राप्त होगी।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि लखनऊ शहर ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ वर्तमान समय में विभिन्न गौरवशाली स्मारकों, संग्रहालयों एवं पार्कों के कारण विश्व के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में अपनी जगह प्रमुखता से बनाने की ओर अग्रसर है। इन्हीं स्मारकों, संग्रहालयों एवं पार्कों के कारण नििश्चत तौर से लखनऊ एक वििशश्ट एवं आधुनिक महानगर के तौर पर भी उभरा है। पिछले तीन वशोZं में लखनऊ शहर को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने के लिए उनकी सरकार ने अरबों रूपये खर्च किये हैं, और उनकी सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों से अगले कुछ वशोZं में लखनऊ शहर की तस्वीर और अधिक आकशZक होगी।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि हमारे देश में दलित व अन्य पिछड़े वर्गों में समय-समय पर जन्मे महान सन्तों, गुरूओं और महापुरूशों के आदर व सम्मान में, लखनऊ में  उनकी सरकार द्वारा बनाये गये स्मारकों, संग्रहालय, पार्क, गैलरी एवं चौराहों से इस शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब यहां आने वाले पर्यटकों को नगर की अन्य खूबियों के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन के महानायकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा भी मिलेगी। इसके साथ ही इस वशZ लखनऊ महोत्सव का इसलिए भी विशेश महत्व है, क्योंकि इसी वशZ लखनऊ के हृदय स्थल हजरतगंज के दो सौ वशZ पूरे हो रहे हैं।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा हजरतगंज को खूबसूरत बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर तेजी से काम कराया जा रहा है। इसके चलते इस शहर की स्थिति में और भी अधिक सुधार होगा। उत्तर प्रदेश में सभी धर्मों के लोग आपस में मिल-जुल कर सदियों से रहते चले आये हैं। इसीलिए उनकी सरकार द्वारा न केवल लखनऊ शहर बल्कि प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरों एवं स्थानों का पुराना गौरव लौटाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं, जिसका लाभ स्थानीय लोगों के अलावा इन स्थानों पर आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर लखनऊ महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित `उर्मिला´ पत्रिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से लखनऊ की विकास यात्रा पर आधारित फिल्म दिखायी गई, इसमें लखनऊ की आधुनिकता एवं प्राचीन परम्परा का बेहतर समन्वय आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सिटी मान्टेसरी के बच्चों द्वारा नृत्य का कार्यक्रम पेश किया गया और इसके उपरान्त राष्ट्रीय कथक संस्थान द्वारा ´´बुद्ध चरितम्´´ नाटिका का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। अन्त में, पण्डित विश्वमोहन भट्ट द्वारा वीणा वादन किया गया।

मण्डलायुक्त श्री प्रशान्त त्रिवेदी ने इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए लखनऊ महोत्सव से जुड़ी तमाम जानकारियां देते हुए लखनऊ महोत्सव को लखनऊ के गौरवशाली अतीत एवं बेजोड़ परम्परा का दर्पण बताया। इस अवसर पर प्रदेश मन्त्रिमण्डल के अनेक सदस्य, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में पर्यटक, शिल्पकार एवं कलाकार मौजूद थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में माया का विकल्प मुलायम

Posted on 26 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को धूल चटाने और बिहार में हुई उसकी दुर्गति के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अब यूपी में खुद को मुख्यमंत्री मायावती का एकमात्र विकल्प के तौर पर साबित करने में जुट गए हैं। लोकसभा चुनावों में दूसरे नंबर पर रहने के बाद खुद को मायावती के विकल्प के तौर पर पेश कर रही कांग्रेस को झटका देने के लिए मुलायम ने दिल्ली में भी अब उसके लिए मुश्किलें पैदा करने की रणनीति बना ली है।

इसी रणनीति के तहत मुलायम सिंह यादव खुद बृहस्पतिवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुलायम ने नारे भी लगाए-जेपीसी का गठन करो, नहीं तो गद्दी छोड़ो। यही नहीं, उन्होने यूपीए सरकार से समर्थन वापसी के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार करने की बात फिर दोहराई। सूत्रों ने बताया कि जेपीसी के मुद्दे पर पिछले 9 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन मुलायम ने धरना प्रदर्शन के लिए बृहस्पतिवार का दिन ही इसलिए चुना, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश उप चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों में अब तक के सबसे घटिया प्रदर्शन से बेहाल कांग्रेस को जोर का झटका जोरों से देने का इससे अच्छा मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे।


Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com  , editor@bundelkhandlive.com

Comments (0)

निर्वाचन आयोग की हीरक जयन्ती पर आयोजित प्रदर्शनी स्थगित

Posted on 25 November 2010 by admin

भारत निर्वाचन आयोग की हीरक जयन्ती के अवसर पर साइिन्टफिक कन्वेन्शन सेन्टर में आगामी 27 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित होने वाली ´´मजबूत लोकतन्त्र सबकी भागीदारी´´ फोटो प्रदर्शनी एवं अन्य समस्त कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से आयोग द्वारा स्थगित कर दिये गये हैं।
यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहां दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का सत्यापन कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश

Posted on 25 November 2010 by admin

फीस प्रतिपूर्ति की धनराशि अब सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंचेगी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दश्मोत्तर छात्रवृत्ति वितरण योजना तथा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्री-मैटरिक तथा पोस्ट-मैटरिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत वितरण की जाने वाली धनराशि का सत्यापन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों द्वारा किया जाना आवश्यक कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अनीस अहमद खॉ उर्फ फूलबाबू ने बापू भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदेश भर से आये अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण के सत्यापन की रिपोर्ट नियमित रूप से शासन को भेजा जाना भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने आगे कहा कि पुत्री की शादी हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली धनराशि आवेदनकर्ता को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करायें ताकि गरीबों हेतु चलायी जाने वाली इस योजना का मकसद सार्थक हो सके। बैठक में बताया गया कि पुत्री की शादी हेतु अनुदान योजना में कुल बजट 12 करोड़ रूपये का है। इसमें से 6 करोड़ रूपये जारी किये जा चुके हैं। जिलों से प्राप्त सूचनानुसार 6 करोड़ रूपये में से 5.15 करोड़ रूपये अब तक लाभार्थियों में बॉट दिये गये हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमन्त्री ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि प्रवेश शुल्क फीस प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत फीस प्रतिपूर्ति की धनराशि अब सीधे छात्रों के खातों में जायेगी, पहले यह धनराशि सीधे सम्बंधित कालेजों के खाते में जाती थी, लेकिन बराबर यह शिकायत मिल रही थी कि फीस प्रतिपूर्ति की धनराशि सम्बंधित छात्र को नहीं मिल पा रही है। इसी के तहत यह व्यवस्था की गई है। केन्द्र सरकार की मदरसा आधुनिकरण योजना के अन्तर्गत मदरसों में कम्प्यूटरों की स्थापना, पुस्तकालयों हेतु पुस्तकों आदि की व्यवस्था तथा मदरसा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिये जाने की योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश भी श्री खॉ ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमन्त्री ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की मुख्यमन्त्री के चार लिम्बत सन्दर्भों पर जल्द कार्यवाही करने, जिला स्तर पर लिम्बत रिट याचिकाओं पर प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने तथा उच्च न्यायालय में लिम्बत रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने तथा मल्टी सेक्ट्रोरल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्लान के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थापना, आई0टी0आई0 भवनों का निर्माण, हैण्ड पम्पों की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्रों की स्थापना तथा अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा योजनाओं के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री जैकब थामस, विशेष सचिव श्री विमल चन्द्र श्रीवास्तव, विशेष सचिव एवं निदेशक श्री शहाबुद्दीन मुहम्मद के अतिरिक्त सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होम्योपैथिक कालेज के 38 प्रवक्ता रीडर बनें

Posted on 25 November 2010 by admin

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेजों में कार्यरत 38 प्रवक्ताओं को रीडर के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस पद का वेतनमान रू0 15600-39100 में ग्रेड वेतन-6600 है। इसमें एनाटमी, फिजियोलॉजी, मेडिसिन, फार्मेसी, मेटेरिया मेडिका, पैथालॉजी, सर्जरी आदि विभागों के प्रवक्ता सम्मिलित हैं। प्रोन्नत अधिकारियों/प्रवक्ताओं को तत्काल नये पद पर योगदान करने के निर्देश भी दिये गये हैं। रीडर पद पर दो वर्ष की अवधि का परिवीक्षा  काल होगा।

यह जानकारी प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा श्री जैकब थामस ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा के तहत वर्ष में 68.67 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध होंगे

Posted on 25 November 2010 by admin

प्रदेश में 44746 तालाबों का निर्माण कराया गया

उत्तर प्रदेश में महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत कुल 35.23 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया जो गत अक्टूबर तक के लक्ष्य 42.11 लाख परिवार के सापेक्ष 84 प्रतिशत भौतिक प्रगति है। स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार पूरे वर्ष में कुल 68.67 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना है।

यह जानकारी आयुक्त, ग्राम्यविकास श्री संजीव कुमार ने दी। उन्होंने  बताया कि मानव दिवस सृजन की प्रगति में कुल 1487.64 लाख मानव विकास सृजित किये गये जो गत अक्टूबर तक के लक्ष्य 2314.58 लाख मानव दिवस के सापेक्ष 64 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार पूरे वर्ष में कुल 5340.56 लाख मानव दिवस सृजित किये जाने का लक्ष्य है।  उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत 8779.04 करोड़ रूपये का लेबर बजट लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत है। गत अक्टूबर तक 3824.47 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 2394.23 करोड़ की धनराशि व्यय की गई, जो लक्ष्य का 63 प्रतिशत है।

श्री कुमार ने बताया कि माह अक्टूबर तक मात्र 91881 परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया, जब कि स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार माह अक्टूबर तक 7.61  लाख परिवारों को 100  दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाना था। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष में कुल 28.68 लाख परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है।  इसी क्रम में आदर्श तालाब योजना के अन्तर्गत कुल 47230 तालाबों के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 44746 तालाबों (95 प्रतिशत) का निर्माण कराया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव में मंसूरी समाज के लोगों की जीत जागरूकता का प्रतीक-जावेद इकबाल मंसूरी

Posted on 25 November 2010 by admin

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंसूरी समाज के जिला पंचायत सदस्य, बी.डी.सी.सदस्य व ग्राम प्रधानों की जीत मंसूरी समाज की जागरूकता का प्रतीक है।
उक्त विचार आज यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से मंसूरी समाज पंचायत चुनाव में जीते प्रत्यािशयों को सम्बोधित करते हुए यू.पी.एग्रो के चेयरमैन व राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी ने व्यक्त किये।

पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर विजयी हुये बड़ी तादात में निवार्चित मंसूरी समाज के लोग ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूरी के सीनियर लीडर व राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी से चुनाव की आगे की रणनीति पर विचार करने आये थे। निर्वाचित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि सभी लोग बसपा पार्टी द्वारा समार्पित उम्मीदवारों को वोट देकर जीताएं और बहन कुमारी मायावती जी के हाथों को मजबूत करें।

ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेिशक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी ने कहा कि जब से बहन जी ने हमारे समाज के लीडर जावेद इकबाल मंसूरी को राज्य मन्त्री बनाया है तब से मंसूरी समाज के लोगेां में जबरदस्त जागरूकता पैदा हुई है उन्ही की प्रेरणा से सैकड़ों लोगों ने पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और बड़े पैमाने पर जीत हासिल की। श्री मंसूरी ने बताया कि जनाब जावेद इकबाल मंसूरी ने मंसूरी समाज की महिलाओं को भी राजनीति मेें उतरने को प्रेरित किया और स्वंय अपनी पत्नी सहित एक दर्जन महिलाओं को भी इस चुनावी सभा में उतारा जिसमें जावेद इकबाल मंसूरी की पत्नी परवीन जावेद, सहित मैहरूलनिशा जिला पंचायत सदस्य चुनी गई तथा अनेक महिलाएं प्रधान, बी.डी.सी. सदस्य भी बनी।

श्री सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि शीघ्र ही निर्वाचित लगभग 100 सदस्यों का राजधानी लखनऊ में भव्य स्वागत किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2010
M T W T F S S
« Oct   Dec »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in