Archive | November, 2010

गैस की कालाबाजारी चरम सीमा पर

Posted on 20 November 2010 by admin

नगर मुख्यालय की गैस एजेन्सियां धड़ल्ले से कर रही हैं गैस की कालाबाजारी, एजेन्सियों के हॉकरो द्वारा बुकिंग गैसों की चोरी का सिलसिला जारी, ाकायत करने पर गैस सिलेन्डर न दिये जाने की धमकी, हॉकरो द्वारा गैस डोर टू डोर पहुंचाने पर 40रू0 तक की अवैध वसूली, नया कनेकन करने के लिए एजेन्सियां तैयार नहीं

जिला मुख्यालय के अन्तर्गत निवास कर हर उपभोक्ताओं एवंं ग्रामीण क्षेत्रो की गैस आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा कई गैस एजेन्सियां स्थापित की गयी हैं, परन्तु गैस एजेन्सियों के मालिकानों की मनमानी से उपभोक्ताओं को काफी परेाानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में बस अड्डा स्थित अमेठी गैस सर्विस, नार्मल चौराहे पर सुलतानपुर गैस सर्विस, बाधमंडी चौराहे पर हिन्दुस्तान गैस सर्विस तथा गभड़िया पर रूद्र गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं की लम्बी लाइने देखने को मिलती है। वर्तमान  समय में रूद्र गैस सर्विस अनियमितताओं के कारण जिला प्राासन द्वारा सीज की जा चुकी है। रूद्र गैस सर्विस के उपभोक्ताओं को जानकारी न होने के कारण गैस पाने के लिए दर-बदर की ठोकरें खा रहे है। रूद्र गैस सर्विस के सभी उपभोक्ताओं के कनेकन सुलतानपुर गैस सर्विस से जोड़ दिये गयें हैं परन्तु अधिकतर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं है। गैस एजेन्सियोंं द्वारा कालाबाजारी का आलम यह है कि परेाान उपभोक्ताओं से मनमाना दाम हॉकर वसूलते हैं। गैस एजेन्सियोंं के हॉकरों द्वारा डोर टू डोर सिलेन्डर पहुंचाने की भी व्यवस्था की गयी है जो कि गैस के दाम में पहुंचाने का ाुल्क भी जुड़ा रहता है, परन्तु गैस एजेन्सियों के मालिक गैस का मूल्य उपभोक्ताओं द्वारा जमा करा लिया जाता है परन्तु हॉकर गैस सिलेन्डर को घर पहुंचाने पर 15रू0 से 40रू0 तक की वसूली अलग से कर लेतेे हैं। हॉकरो द्वारा अतिरिक्त लिया गया धन में भी गैस एजेन्सीि के कर्मचारियों में बन्दर बाट होती है। ज्ञात हो कि रसोई गैस आवयक वस्तुओ के अन्तर्गत आती है और प्रत्येक गैस एजेन्सियोंं के मालिको का यह दायित्व बनता है कि उपभोक्ता को गैस तुरन्त उपलब्ध करावें। लेकिन 21 दिन के पहले कोई भी गैस एजेन्सी पर बुकिंग न करने की बात कहकर उपभोक्ताओं को लौटा दिया जाता है। गैस एजेन्सी के मालिक तो यहां तक भी कहते हैं यह  आदो पर से आया हुआ है। जब इस बाबत जब जिला पूर्ति अधिकारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी आदो नहीं है। गैस मालिको को उपभोक्ताओं को जब भी जरूरत हो गैस सिलेन्डर उपलब्ध कराना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूरा नगर फिर हुआ अतिमण का ाकार कई र्वााे से चौक घंटाघर पर अतिमण बरकरार

Posted on 20 November 2010 by admin

जनपद की ाान तथा ऐतिहासिक घंटाघर जो चौक एरिया में स्थित है दुकानदारों ने पांच फिट बने आवागमन के रास्ते को अपनी दुकान मेें तबदील कर लिया है। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकान के आगे बने हुए बरामदे को कवर करके सटर लगा लिया है। एकाद दुकानदार ही ऐसे हैं जिन्होंने बरामदे में सटर नहीं लगाया। चौक घंटाघर में हुए अतिक्रमण की ाकायत नियत प्राधिकारी सुलतानपुर से भी समाजसेवियों ने कर रखी है, परन्तु अतिक्रमण किये हुए दुकानदारों की ंची पहुंच के कारण कुछ दिन पहले हुए उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला प्राासन ने नगर को तो अतिक्रमण से मुक्त करा दिया था, परन्तु चौक घंटाघर इससे अछूता रहा। जिला मुख्यालय में कुछ माह पूर्व इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ खण्ड पीठ  के आदेाानुसार नगर में बढ़ते हुए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया गया था। अतिक्रमण के  कारण  नगर मुख्यालय के सभी मार्गो पर भारी जाम से प्रति दिन दुर्घटना के सन्दो मिला करते थे। जिला मुख्यालय से हटाए गये अतिक्रमण से आवागमन में सुविधा तथा दुर्घनाएं तो कम हुई परन्तु प्राासनिक ाथिलता के कारण अतिक्रमण पुन: वही अपने पुरानी स्थित में आ गया। वर्तमान समय में अतिक्रमण के कारण नगर में प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जाम के कारण  ग्रामीण क्षेत्र से आने जाने वाले मरीजों को पहुॅचना दूभर हो जाता है। गम्भीर अवस्था में जाम के कारण मरीलों की जान भी निकल जाती है और  यातायात पुलिस भी इसी जाम को हटवाने में दिन भर जनता के बीच दो- चार कर लेते हैं। ााहगंज चौराहे से चौक घण्टाघर तक भारी जाम को पपग मार्ग से चलने वालों को बगैर धक्के के चौक से निकलना मुकिल हो जाता है। उधर बस अड्डे से गोलाघाट आने- जाने वालों को भी धक्का मुक्की का सहारा लेकर चौक में प्रवो कर पाते हैं। अतिक्रमण के बढ़ते प्रभाव से प्रतिदिन किसी न किसी दुर्घटना को अंजाम मिलता नजर आ रहा हैं नगर निगम की प्राासनिक व्यव्स्था अतिक्रमण को नजर अंदाज करने में पूरी तरह कामयाब दिख रही है तथा उच्य अधिकारी भी अतिमण पर ध्यान देने से कतरा रहे हैं। पटरी दुकानदार पुन: अपनी दुकानें सड़क के किनारे बनाकर अपना कब्जा कर लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनेकों बी0एल0 ओ0 के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही

Posted on 20 November 2010 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहZता दिनांक 01.01.2011 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-2011 के कार्य में विभिन्न कर्मचारियों की  ड्यूटी लगाई थी। नगर मजिस्ट्रेट तृतीय ने अपने सर्वेक्षण में विभिन्न पदाभिहित अधिकारी/बी0एल0ओ0 को अपने मतदेय स्थल पर अनुपस्थित पाया जिनके विरूद्व सुसंगत धाराओं में एफ.आई. आर. की कार्यवाही की जा रही है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य अभियन्ता, आगरा क्षेत्र, लो0नि0वि0 के छीतरमल, राम प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, अवधेश कुमार यादव, मनोज कुमार, सुशील कुमार एवं श्रीमती  ममता रानी, अधिशासी अभियन्ता नलकूप निर्माण खण्ड के अशोक कुमार, केदार क्रूप, के.पी. सिंह, बृज किशोर,एवं कु0 मंजूलता डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) वाणिज्यकर के सुशील कुमार, बनवारी लाल, हरिओम सिंह, दीनानाथ, मूलचन्द, रमेश चन्द, पे्रमन्द्र गर्ग, नगर िशक्षा अधिकारी कार्यालय के सुशील कुमार ,श्रीमती ईशा जैन , आगरा विकास प्राधिकरण के विजेन्द सिंह जे0ई0 पी0डब्लू डी के पंकज कुमार , नलकूप खण्ड के िशशुपाल सिंह , अशोक कुमार , महेन्द्र सिंह  कृशि विभाग के मानसिंह,निरंजन सिंह, प्रदीप कुमार, राम कुमार  जल निगम के िशवचरन, जल संस्थान के दिवाकर मित्तल, िशक्षा विभाग की श्रीमती शहनाज, मुहम्मद बक्स आई0टी0आई0 के नीरज सिंह, सिंचाई विभाग के हेमन्त गौड निबन्धक सह0 समिति के संजीव गौतम आदि कर्मचारियों के विरूद्व एफ.आई. आर. की कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपर जिलाधिकारी नगर ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों मे छापा मारा

Posted on 20 November 2010 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकिस्मक निरीक्षण किया जिसमें कलेक्ट्रेट के 09 विनियमित क्षेत्र दयालबाग के 03 , कोशागार में 16 , जिला मनोरंजन कर कार्यालय, के 02, वन बन्दोवस्त कार्यालय का 01, जिला प्रोबेशन अधिकारी के 02 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया गया।

श्री प्रकाश ने कर्मचारियों की अनुपस्थित पर असन्तोश प्रकट करते हुए निर्देश दिये कि उक्त सभी कर्मचारियों से स्पश्टीकरण लेते हुए तीन दिन में उन्हें अवगत कराया जायें। उन्होंने कहा सरकारी कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप से मनाया जाएगा

Posted on 20 November 2010 by admin

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का 22 नवम्बर,2010 को 72वां जन्म दिवस Þसंकल्प दिवसÞ के रूप से मनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में इस दिन को यादगार दिन के रूप में उत्साहपूर्वक मनाए जाने का निर्देश दिया है।

राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में इस दिन Þधरतीपुत्र श्री मुलायम सिंह यादव की संघशZ यात्राÞ पर एक चित्र प्रदशZनी भी लगाई जा रही है जिसमें उनके जीवन के विविध पक्षों एवं अवसरों के मूल्यवान चित्र होगें। चित्र प्रदशZनी में 250से ज्यादा चित्र होगें। इसका आयोजन फोटो जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने किया है। साइकिल सवार नौजवानों के कई जत्थे भी दूर-दूर से चलकर राज्य मुख्यालय पहुंचकर जन्मदिन समारोेह मेें सम्मिलित होगें। चित्र प्रदशZनी का उद्घाटन एवं साइकिल यात्राओं का समापन नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद श्री अहमद हसन, पूर्व सॉसदश्री भगवती सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी करेगें।  22 नवम्बर,2010 को सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी संगठन तथा इसके फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चिकित्सालयों, अनाथ आश्रम, बाल संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम में जाकर फल-मिठाइयों का वितरण करेगें। इस दिन विचार गोश्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता जी के जन्म दिन पर यह संकल्प लेगें कि वे समाजवादी सिद्धान्तों एवं कार्यक्रमों को लागू करने के लिए अन्याय, अत्याचार, भ्रश्टाचार, भदभाव के खिलाफ एवं समतावादी समाज की स्थापना के लिए अनवरत संघशZ करेगें तथा यथाशक्ति हर जरूरतमन्द की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेगें।

संकल्प दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे मुख्यमन्त्री के तौर पर नेता जी द्वारा लागू किए गए कार्यक्रमों तथा लोकसभा में नेताजी द्वारा उठाए गए मुद्दों की जानकारी सभी साथियों को देगें।

युवा नेता श्री बाबुल सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ 2 नवम्बर से इलाहाबाद से चलकर 14 जनपदों में श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों का प्रचार करते हुए 22 नवम्बर,2010 को लखनऊ आकर श्री यादव के जन्म दिन समारोह में ‘ाामिल होगें। लखनऊ में बख्‘ाी का तालाब के छठामील से प्रारम्भ होकर सैकड़ो साइकिल सवार नौजवानों का एक दल समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पहुंचेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में तत्काल धनराा हस्तान्तरित की जाये

Posted on 19 November 2010 by admin

सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मद्द योजना की लाभार्थियों का सत्यापन और उन्हें धनराशि व साइकिल वितरण का कार्य दिसम्बर तक पूरा करें

आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्रों के गठन में अनियमितता पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही

भूगर्भ जल रिचार्जिंग के कार्य में और तेजी लाकर स्थिति को तत्काल सुधारा जाए

उत्तर प्रदो की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने रबी की बुआई के दौरान किसानों को खाद, बीज सहित समस्त कृा निवेााें की समुचित व्यवस्था सुनिचित करने के निर्दो दिये हैें। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया है कि आगामी रबी में किसानों को खाद तथा बीज की उपलब्धता को लेकर यदि कोई दिक्कत होती है, तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदो सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने यह निर्दो तब दिये जब मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री ााांक ाेखर सिंह, मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता तथा अपर मंत्रि-मण्डलीय सचिव श्री नेत राम, ने आज यहां योजना भवन में सम्पन्न राज्य स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में, प्रमुख सचिवों/सचिवों के कार्यों की समीक्षा के बाद बैठक के निर्कााें से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने नहरों की सिल्ट-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्दो देते हुए कहा कि रबी के दौरान नहरों का संचालन रोस्टर के अनुरूप किया जाये ताकि किसानों को सिंचाई हेतु पानी सुचारू रूप से मिलता रहे। उन्होंने विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी कार्यमों के यािन्वयन में तेजी लाने के निर्दो देते हुए कहा कि समस्त योजनाओं का यािन्वयन निर्धारित समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाय।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए कुक्कुट पालन, सूकरपालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने किसानों की आय में वृद्धि का आकलन करने के लिए मानकों को तत्काल अन्तिम रूप देने के निर्दो दिये। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि समय से पहले लक्ष्य की पूर्ति हो सके। उन्होंने गिरते हुए भूगर्भ जल स्तर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भूगर्भ जल रिचार्जिंग के लिए किये जा रहे प्रयास अभी भी नाकाफी हैं। अत: इस कार्य में और तेजी लाकर स्थिति को तत्काल सुधारा जाए।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्दो दिये कि उत्तर प्रदो मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में तत्काल धनराा हस्तान्तरित की जाये। उन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण के कार्य में तेजी लाने के आदेश देते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना की लाभार्थियों का सत्यापन और इन्हें धनराशि व साइकिल वितरण का कार्य प्रत्येक दशा में आगामी दिसम्बर माह तक पूरा कर लिया जाए।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के तहत निर्धारित समस्त धनराशि के व्यय की अच्छी प्रगति पर सन्ताेा व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देात किया कि भविय में भी इसी स्थिति को बनाये रखा जाय। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य वर्गों के छात्र/छात्राओं के शुल्क प्रतिपूर्ति के कार्य को ाीघ्र पूरा करने के निर्दो दिये। उन्होंने स्पट तौर पर कहा कि बाल पुष्टाहार परियोजना के यािन्वयन में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बदार्शत नहीं किया जायेगा। उन्होंने  योजना का यािन्वयन पूरी ईमानदारी से किये जाने के सख्त निर्देश दिये हैं।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने श्रमिकों के कल्याण के मद्देनजर श्रम कानूनों को गम्भीरता से लागू करने के निर्दो देते हुए कहा कि श्रमिक विवादों को सुलझाने के लिए श्रम विभाग के अधिकारी तत्परता से प्रभावी कार्यवाही करायें और समस्याओं का सर्वमान्य हल निकलवाने में सयि भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में शिथिलता पाये जाने पर दोायों को कठोर दण्ड दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने उद्यमियों के निवो सम्बन्धी प्रस्तावों का निर्धारण तयाुदा समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ऑन-लाइन निवो मित्र योजना के अन्तर्गत उद्यमियों के आवेदन पत्रों के निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा किये जाने के भी निर्दो दिये हैं। उन्होंने ई-गर्वनेन्स के तहत नागरिकों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए जनसेवा केन्द्रों को प्रभावी बनाने के निर्दो दिये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने खेल-कूद विभाग द्वारा संचालित स्पोर्ट्‌स कालेजों की व्यवस्था में कमियों के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करने तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्दो देते हुए कहा कि स्थिति में तुरन्त सुधार लाया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदो के कितने खिलाड़ियों ने राटीय प्रतियोगिताओं में श्रेठ प्रर्दान कर पदक हासिल किये, इस मानक के आधार पर विभागीय कार्यों की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने लखन के स्पोर्ट्‌स कालेज में एस्टो टर्फ को तत्काल ठीक कराने के भी निर्दो दिये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदो सरकार ाक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने नकलविहीन बोर्ड परीक्षायें संचालित कराने के सम्बन्ध में अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए निर्दो दिये कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों के गठन में अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति पर बल देते हुए इस सम्बन्ध में माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्दो दिये। उन्होंने अध्यापन कार्य में रूचि न लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्दो दिये।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने नगरों में कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीवर लाइनों को डालने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि ऐसे कार्यों के चलते लोगों को आवागमन की असुविधा न हो। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में समस्त आवयक औाधियों की निरन्तर उपलब्धता बनाये रखने तथा साफ-सफाई पर वाेाि ध्यान देने के निर्दो दिये। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की बसों का संचालन निर्धारित संख्या के अनुरूप किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वाराणसी के हज़ यात्रियों की वापसी 20 नवम्बर से लखन व दिल्ली से हज़ यात्रियों की वापसी 22 नवम्बर से होगी

Posted on 19 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हज़ पर गये पहली लाइट के यात्री कल 20 नवम्बर को लगभग 14:30 बजे वापस आयेंगे। इसके बाद आगामी 22 नवम्बर से लखन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिल्ली से जाने वाले हज़ यात्रियों की लाइटें आना आरम्भ हो जायेंगी।

यह जानकारी उ0प्र0 राज्य हज़ कमेटी के वित्त एवं लेखाधिकारी श्री आबिद अली अन्सारी द्वारा दी गयी है। श्री अन्सारी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के हज़ यात्रियों को जेद्दाह से वाराणसी लाने का सिलसिला कल 20 नवम्बर से प्रारम्भ होकर आगामी 09 दिसम्बर तक चलेगा। प्रतिदिन एक उड़ान के जरिये 220 यात्री जेद्दाह से वाराणसी आयेंगे। यह उड़ाने नास एयर लाइंस के वापसी शिडियूल के अनुसार जेद्दाह से रोजाना प्रात: 9:00 बजे हज़ यात्रियों को लेकर हवाई जहाज रवाना होंगे और उसी दिन दोपहर 2:30 बजे वाराणसी एयर पोर्ट पहुंचेंगे।

श्री अन्सारी ने बताया कि आगामी 22 नवम्बर से हज़ यात्रियों के जेद्दाह से लखन व दिल्ली आने का सिलसिला प्रारम्भ हो जायेगा। जेद्दाह से लखन की प्रतिदिन तीन उड़ाने मश: सुबह 5:15, 8:15 व 11:15 पर पहुंचने की सूचना प्राप्त है। हर उड़ान से 300 हज़ यात्री लखन आयेंगे। इस प्रकार प्रतिदिन तीन उड़ानों से रोजाना लगभग 900 हज़ यात्री लखन आयेंगे। लखन आने वाले हज़ यात्रियों का यह सिलसिला आगामी 07 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 22 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक जेद्दाह से लखन के लिए प्रतिदिन तीन उड़ाने होंगी तथा 7 दिसम्बर को मात्र दो लाइटें हाज़ियों को लेकर लखन आयेंगी। इसके अतिरिक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों की जेद्दाह से दिल्ली एयर पोर्ट वापसी भी 22 नवम्बर से ही प्रारम्भ हो जायेगी। जो आगामी 8 दिसम्बर तक जारी रहेगी। जेद्दाह से 22 नवम्बर को प्रात: 4:00 बजे 460 हज़ यात्रियों को लेकर जो लाइट दिल्ली के लिए रवाना होगी वह उसी दिन 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली के लिए किसी दिन दो, किसी दिन तीन वापसी की उड़ाने होंगी जो मश: जेद्दाह से सुबह 4:00 बजे, 10:00 बजे व 11:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी। जिसमें 600 से 1000 बीच हज़ यात्री वापस आयेंगे।

हज़ यात्रियों को लेने आने वाले उनके परिजनों से अनुरोध है कि  वह सदी एयर लाइंस, नास एयर लाइंस व एयर पोर्ट अथार्टी के नम्बरों पर उड़ान समय की जानकारी करने के उपरान्त ही एयर पोर्ट पहुंचे। हज़ यात्रियों के वापसी का लाइट शिडियूल उत्तर प्रदेश राज्य हज़ समिति की वेबसाइट www.uphajcommittee.com पर उपलब्ध है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रीमती इिन्दरा गांधी के जन्मदिवस पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया

Posted on 19 November 2010 by admin

विश्वनेत्री, भारत रत्न-पूर्व प्रधानमन्त्री श्रीमती इिन्दरा गांधी के जन्मदिवस पर इिन्दरा स्थल-मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं अति0मुख्य संगठक, उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल श्री दिनेश चन्द्र तिवारी`पायलट´ द्वारा कानपुर रोड स्थित इिन्दरा स्थल पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव ने इिन्दरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरान्त गरीब महिलाओं को धोती वितरण किया गया एवं मरीजों को फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में श्री दिनेश तिवारी`पायलट´, मुख्य अतिथि श्री सुबोध श्रीवास्तव के अलावा श्री हितेश सिंह, श्री लुकमान सिद्दीकी, श्री रवि अग्रवाल, श्री घनश्याम शुक्ला, श्री गिरीश श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्लांट से भूगर्भ जल के दोहन के साथ साथ पर्यावरण को होगा भारी नुकसान नुकसान न होन का दावा जनमानस को भ्रमित करने का प्रयास

Posted on 19 November 2010 by admin

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणधीन पावर प्लांट से होने वाले फायदे नुकसान का जायजा अब जन सामान्य भी लेने लगा है। पावर प्लांट के सम्बन्ध में जनमानस को दी जा रही जानकारी भ्रामक और तत्थों से परे होने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मुंगराबादशाहपुर की समाज सेवी संस्था जन कल्याण चेतना मंच के अध्यक्ष जगदीश केशरी ने पावर प्लांट से होने वाली हानि के सम्बन्ध में कहा कि जल के अंधाधुन्ध दोहन से मुंगराबादशाहपुर नगर भी प्रभावित होगा पेयजल के साधन नलकूप बन्द हो जायेगे, क्योकि जिस जलस्तर से पावर प्लांट जल का दोहन कर रहा हैं उसी स्तर से नगर पालिका पम्प भी पेयजल प्राप्त कर रहें है। किसान शिवपूजन द्विवेदी ने कहा कि पावर प्लांट 135 मीटर पर जलादोहन कर रहा है। इसी स्तर पर सभी राजकीय नलकूप चल रहे हैं इस स्तर पर जलादोहन से सिचाई का गम्भीर संकट खड़ा होगा। इस स्तर पर जल के दोहन से राजकीय नलकूप बन्द हो जायेगे, दर्जनों गॉवों में दर्जनों नलकूप पानी के बिना खड़े हो जायेगे। सतहरिया निवासी गुलाब बिन्द सहित दर्जनों ग्रामीण पावर प्लांट से होने वाले हानि से आशंकित है वही कई किसानो की जमीन पर जबरजस्ती निर्माण से दीवानी न्यायालय की शरण लिए हुए है। क्षेत्र के कुछ सामन्तवादी मानसिकता के लोग जनान्दोलन को दबाने में लगें है। किसान हरिशंकर ने कहा कि पूंजीपति और सामन्तवादी धन बल और बाहुबल से जनता की आवाज दबा सकते है, पावर प्लांट के अधिकारी जनता के लिए क्या करेगें यह क्यों सार्वजनिक नहीं कर रहें हैं। बहरहाल क्षेत्र के लोग स्वयं सेवी संगठन आन्दोलन की राह पर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जूनियर हाईस्कूल के लिए आये धन को भवन प्रभारी ने किया गबन विभागीय अधिकारी है मिले

Posted on 19 November 2010 by admin

स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सरायकाशी में जूनियर हाईस्कूल के निर्माण के लिए आये धन को भवन प्रभारी ने निकाल कर उपयोग कर लिया जबकि भवन निर्माण का कोई भी कार्य शुरू ही नहीं हुआ।

ग्राम सरायकाशी में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना का आदेश विभाग द्वारा दिया गया। इसके निर्माण की प्रथम किस्त ग्राम निधि ने नये खाते काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक में आयी। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने चहेते को भवन प्रभारी बना दिया। भवन प्रभारी ने सितम्बर माह में सूत्रो की यदि माने तो दो लाख,बीस हजार रूपये निकाल कर व्यक्तिगत उपयोग कर लिया गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुयी तो गबन की बात बाहर आने लगी। भवन निर्माण का धन निकालने की बात ग्राम प्रधान और बेसिक शिक्षा अधिकारी सिरे से खारिज कर रहे है लेकिन बेसिक शिक्षा कार्यालय को भवन निर्माण कार्य शुरू होने की रिपार्ट भी दी जा रही है। इस तरह जूनियर हाईस्कूल सराय काशी के निर्माण में भवन प्रभारी ग्राम प्रधान तथा सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी की मिली भगत से गबन कर लिया गया। ग्रामीणो का कहना हैं कि जूनियर हाई स्कूल का निर्माण कार्य शुरू ही नही हो सका हैं।

भवन निर्माण का धन का गबन करने के सम्बन्ध में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव से दूरभाश पर जानकारी मॉगी गई तो उन्होने कुछ भी बताने से इंकार किया। भवन निर्माण के धन का गबन करने, भवन निर्माण कार्य न शुरू होने के बावत जानकारी देने से सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कतराते रहें। इससे प्रतीत हो रहा हैं कि निर्माण के धन का गबन करने से सभी लगे हुए है। ग्रामीणों ने इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जॉच की मॉग करते हुए दोशी लोगों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की मॉग की हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2010
M T W T F S S
« Oct   Dec »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in