Categorized | लखनऊ.

श्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप से मनाया जाएगा

Posted on 20 November 2010 by admin

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का 22 नवम्बर,2010 को 72वां जन्म दिवस Þसंकल्प दिवसÞ के रूप से मनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में इस दिन को यादगार दिन के रूप में उत्साहपूर्वक मनाए जाने का निर्देश दिया है।

राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में इस दिन Þधरतीपुत्र श्री मुलायम सिंह यादव की संघशZ यात्राÞ पर एक चित्र प्रदशZनी भी लगाई जा रही है जिसमें उनके जीवन के विविध पक्षों एवं अवसरों के मूल्यवान चित्र होगें। चित्र प्रदशZनी में 250से ज्यादा चित्र होगें। इसका आयोजन फोटो जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने किया है। साइकिल सवार नौजवानों के कई जत्थे भी दूर-दूर से चलकर राज्य मुख्यालय पहुंचकर जन्मदिन समारोेह मेें सम्मिलित होगें। चित्र प्रदशZनी का उद्घाटन एवं साइकिल यात्राओं का समापन नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद श्री अहमद हसन, पूर्व सॉसदश्री भगवती सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी करेगें।  22 नवम्बर,2010 को सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी संगठन तथा इसके फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चिकित्सालयों, अनाथ आश्रम, बाल संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम में जाकर फल-मिठाइयों का वितरण करेगें। इस दिन विचार गोश्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता जी के जन्म दिन पर यह संकल्प लेगें कि वे समाजवादी सिद्धान्तों एवं कार्यक्रमों को लागू करने के लिए अन्याय, अत्याचार, भ्रश्टाचार, भदभाव के खिलाफ एवं समतावादी समाज की स्थापना के लिए अनवरत संघशZ करेगें तथा यथाशक्ति हर जरूरतमन्द की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेगें।

संकल्प दिवस पर पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे मुख्यमन्त्री के तौर पर नेता जी द्वारा लागू किए गए कार्यक्रमों तथा लोकसभा में नेताजी द्वारा उठाए गए मुद्दों की जानकारी सभी साथियों को देगें।

युवा नेता श्री बाबुल सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ 2 नवम्बर से इलाहाबाद से चलकर 14 जनपदों में श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों का प्रचार करते हुए 22 नवम्बर,2010 को लखनऊ आकर श्री यादव के जन्म दिन समारोह में ‘ाामिल होगें। लखनऊ में बख्‘ाी का तालाब के छठामील से प्रारम्भ होकर सैकड़ो साइकिल सवार नौजवानों का एक दल समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पहुंचेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in