Archive | March, 2010

अफसरों,जनता की गाढ़ी कमाई तथा सरकारी तन्त्र का दुरूपयोग - जोशी

Posted on 15 March 2010 by admin

लखनऊ  - बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही रैली सरकारी अफसरों, जनता की गाढ़ी कमाई तथा सरकारी तन्त्र का दुरूपयोग करके सुश्री मायावती के लगातार खिसकते जनाधार को ढकने का एक अत्यन्त भोण्डा प्रयास है। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां कहा कि अफसोस की बात तो यह है कि विगत दो हफ्तों से बरेली हिंसा की आग में जल रहा है और वहां जाकर इस आग को ठण्डा करने के बजाय सुश्री मायावती इस रैली के पण्डालों में जाकर प्रतिनिधियों के रहने और खाने की व्यवस्था का मुआयना कर रही हैं।

मनगढ़ में हुए हादसे के बाद भी उनका दिल नहीं पसीजा और प्रदेश की पत्थरदिल मुख्यमन्त्री पीड़ितों एवं शोक सन्तप्त परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करने का मौका नहीं निकाल सकीं। गौरतलब है कि मरने वालों में अधिकतर दलित एवं अतिपिछड़े वर्ग के थे, जिनकी चिता का प्रबंध भी प्रशासन नहीं कर सका। मनगढ़ में हुए हादसे के मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए वह धन न होने का रोना रोती हैं वहीं जनता के गाढ़े पसीने की कमाई के करोड़ों रूपये रैली स्थल को सजाने-संवारने में ही खर्च किये जा रहे हैं। डॉ. जोशी ने सवाल किया है कि आखिर इतनी जल्दी अब यह धन कहां से आ रहा है।

डॉ. जोशी ने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस अपने स्थापना के 125वर्ष पूरे होने पर अत्यन्त सादगीपूर्ण ढंग से विकास यात्राएं निकालकर खुद जनता के द्वार जा रही है, वहीं बसपा के 25वर्ष पूरे होने पर सैंकड़ों करोड़ रूपये इस रैली के आयोजन में खर्च करके लोगों को सुश्री मायावती के दर्शन के लिए लखनऊ बुलाया जा रहा है। स्व0 कांशीराम आजीवन साइकिल और रेल के दूसरे दर्जे की यात्रा कर संगठन बनाते रहे। अच्छा तो यह होता कि रैली में खर्च हो रहे लगभग तीन सौ करोड़ रूपयों से निर्बल वर्ग के लोगों के लिए आवास बनाकर कांशीराम के जन्मदिन पर दलितों और गरीबों को दिये जाते अथवा इस राशि से गरीब दलित छात्र-छात्राओं को वजीफे दिये जाते, जिससे वह अपने जीवन को बेहतर बना सकते। इससे लाखों गरीब-दलित परिवारों को लाभ पहुंचता।

डॉ0 जोशी ने कहा कि स्व0 काशीराम की जयन्ती पर बसपा की सच्ची श्रद्धांजलि तो यह होती कि राज्यसभा की खाली सीट पर बसपा के किसी संस्थापक सदस्य को प्रत्याशी बनाया जाता। परन्तु यहां भी एक पूंजीपति को ही प्रत्याशी बनाकर सुश्री मायावती ने पूंजीपतियों के प्रति अपने लगाव को ही प्रदर्शित किया है।

प्रदेश में एक ओर जहां बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है, परीक्षा देने वाले छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं क्योंकि बिजली की भारी कटौती की जा रही है, वहीं रैली के आयोजन में बिजली की सजावट पर भारी विद्युत का अपव्यय किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश में परिवहन निगम की हजारों रैली के लिए लोगों को ढोने के लिए प्रयोग की जा रही है। बताया जाता है कि 4 करोड़ रूपये की लागत से दो हजार अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया गया है परन्तु इसके लिए नगर निगम को एक पैसा भी भुगतान नहीं किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में लाखों की भीड़ बुलाने और रैली करने का मकसद सुश्री मायावती का दलितों, गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के कल्याण का नहीं बल्कि उनका मकसद तो सिर्फ बहुजन समाज पार्टी की जनविरोधी नीतियों तथा उनके स्मारकों, मूर्तियों और पत्थरों से प्रेम के कारण प्रदेश में लगातार घट रहे जनाधार को एकजुट करना एवं अपने मतदाता को यह सन्देश देना है कि स्थिति अभी भी उनके नियन्त्रण में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुकदमों की निगरानी के लिए लीगल सेल की स्थापना की घोषणा

Posted on 15 March 2010 by admin

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनके और पार्टी के विरुद्ध विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों की निगरानी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में एक लीगल सेल की स्थापना की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि आज राजधानी लखनऊ में बसपा संस्थापक कांशीराम के 76वें जन्म दिन पर पार्टी स्थापना की रजत जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मायावती ने अपने विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति और बसपा सरकार में बने विभिन्न स्मारकों पर लगाई गई हाथी की मूर्तियों की आड़ में पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी को जब्त करने वाली याचिकाओं आदि के उल्लेख पर कहा कि सारे आरोप झूठे हैं और उनकी छवि बिगाड़कर बसपा आन्दोलन को समाप्त करने की साजिश का हिस्सा है।

मायावती ने कहा कि पार्टी संस्थापक कांशीराम ने पहले ही आगाह किया था कि जैसे-जैसे बसपा की ताकत बढ़ेगी, वैसे-वैसे बसपा विरोधी पार्टी को अदालती चôरों में फंसायेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह दिन आ गया है और इसीलिए पार्टी ने ऐसे मुकदमों की प्रभावी पैरवी के लिए राष्ट्रीय लीगल सेल के गठन का फैसला किया है, जिसके अध्यक्ष पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र होंगे।

मायावती ने इस घोषणा के साथ यह भी स्पष्ट किया कि सतीश चन्द्र मिश्र को लीगल सेल का अध्यक्ष बनाए जाने का यह अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए कि पार्टी में उनका महत्व कम हो जायेगा अथवा वे पार्टी संगठन के अन्य क्रियाकलापों से अलग रहेंगे। उन्होंने कहा कि मिश्रा की मुख्य जिम्मेदारी पार्टी के मुकदमों की पैरवी होगी, लेकिन वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में प्रचार प्रसार एवं अन्य कार्यक्रमों में पहले की ही तरह अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे और देश प्रदेश में चुनाव प्रचार जैसे कार्यक्रमों में पहले की ही तरह हिस्सेदारी करेंगे। मायावती ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समाज की ऊंची जातियों को पार्टी से जोड़ने के लिए भाईचारा समितियों की जिम्मेदारी अन्य नेताओं को दे दी गई है और उन्होंने ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज को पार्टी से जोड़ने का काम देखने के लिए नेताओं के नाम की घोषणा की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा 23 मार्च 2010 तक जारी

Posted on 15 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जनजागरण साइकिल यात्रा आज आठवें दिन भी जारी रही। महिला आरक्षण बिल के नाम पर भाजपा, कांग्रेस की साजिश, भृष्टाचार, मंहगाई और कुशासन के खिलाफ साइकिल सवारों ने गॉव-गॉव, शहर-शहर सभाएं कर समाजवादी पार्टी और अपने नेता श्री मुलायम सिंह यादव का सन्देश पहुंचाया। आज राजधनी लखनऊ में सत्ता दल की रैली में जनधन के अपव्यय के विरोध में साइकिल यात्रियों ने काली पट्टी बॉधकर प्रदेश भर मे साइकिल चलाई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने साइकिल यात्रा में शामिल नौजवानों के जोश-खरोश एवं निष्ठा की सराहना करते हुये साइकिल यात्राएं  23 मार्च, 2010 तक जारी रखने का निर्देश दिया है, ताकि अभी जिन गॉवों-कस्बों तक नहीं पहुंच सके हैं, वहॉ भी वे अपना सन्देश पहुंचा सकें। अब तक इस साइकिल यात्रा में लगभग 5 लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने भागीदारी की है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनपद के दूर के अंचलों में साइकिल यात्री जत्थों में 21 व 22 मार्च को प्रस्थान कर सकते हैं, ताकि मार्ग में रात्रि विश्राम करते हुए 23 मार्च 2010 को अपने जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हो सकें। पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जो कार्यकर्ता, नेता व पदाधिकारी साइकिल यात्रा में 08 मार्च से 23 मार्च, 2010 तक अनवरत सक्रिय रूप से सम्मिलित होकर साइकिल चलाएंगे उनको प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आज हाथरस में साइकिल यात्रियों की गिरफ्तारी हुई। फैजाबाद में साइकिल यात्रा निकालने में बाधा डाली गई और साइकिल यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन आगरा में उत्साहित महिलाओं की टोली साइकिल यात्रा पर निकली जिसका स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।

विभिन्न जनपदों में आज निम्नलिखित नेताओं के नेतृत्व में साइकिल यात्राएं निकाली गईं-आजमगढ़- श्री बलराम यादव, बहराइच-डा0 वकार अहमद शाह, श्री सूर्यकुमार सिंह, ललितपुर- श्री चन्द्रपाल सिंह पूर्व सांसद, बाराबंकी- श्री अरविन्द सिंह गोप, श्री रामगोपाल रावत, बलरामपुर- एस0पी0 यादव, रायबरेली- श्री मनोज पाण्डेय, औरैया- श्री रामबाबू यादव, अयोध्या- श्री जयशंकर पाण्डेय, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, मो0 हलीम झॉसी- श्री स्वदेश पटेल, एटा- श्री राकेश सिंह राना, रामपुर- डा0 फिदा हुसैन अंसारी, श्री अफरोज, खलीलाबाद (सन्तकबीरनगर)- श्री रामदर्शन यादव, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री गोहर अली आगरा -श्री जितेन्द्र वर्मा, महराजगंज -श्री राजेश यादव, सिद्धार्थनगर- श्री माताप्रसाद पाण्डेय,  श्री अजय चौधरी, हरदोई- श्री पदम राग पम्मू, खीरी -श्री शशाक यादव, हमीरपुर - श्री ज्ञान सिंह।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांशीराम के जन्मदिन और बसपा की 25वीं वर्षगांठ पर महारैली

Posted on 15 March 2010 by admin

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बडेकर की जयन्ती पर पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन

लखनऊ-  बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो एवं उप्र की मुख्यमन्त्री मायावती ने कांग्रेस को दलित विरोधी करार देते हुए आज यहां घोषणा की कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर 14 अप्रैल को बसपा पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। बसपा के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन और बसपा की 25वीं वर्षगांठ पर राजधानी लखनऊ के रमा देवी अम्बेडकर मैदान में आयोजित महारैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस भाजपा सहित सभी विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दलितों को संविधान में बराबर का अधिकार दिए जाने का विरोध ही नहीं किया, बल्कि विभिन्न प्रकार की बाधायें खड़ी करते रहे जो आज तक जारी है।mayawati

संसद में लाए गए महिला आरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इस विधेयक में भी दलित, गरीब और पिछड़ों के विरोध की बू आ रही है और सुप्रीमो ने कहा कि प्रस्तावित 33 प्रतिशत के महिला आरक्षण में अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए अलग से कोई कोटा निर्धारित नहीं किया गया है और बसपा इस विधेयक का जमकर विरोध करेगी। मायावती ने कहा कि मौजूदा महिला आरक्षण बिल में 33 प्रतिशत आरक्षण के कोटे में ही महिलाओं को शामिल कर लिया गया जिसका बसपा विरोध करती है और मांग करती है कि इस आरक्षण में दलित पिछड़ी और उच्च जाति की गरीब महिलाओं को अलग से आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बडेकर की जयन्ती पर पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

मायावती ने कांग्रेस के महिला और दलित प्रेम की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि बसपा ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति के आधार पर महिला आरक्षण में दलित के अलावा पिछड़ी और सवर्ण वर्ग की गरीब महिलाओं के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन केन्द्र सरकार ने विधेयक में इसे शामिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि समाज के दबे कुचले वर्ग को जो भी अधिकार मिले हैं वह कांग्रेस, राजीव गांधी, सोनिया गांधी या किसी अन्य दल ने नहीं दिए हैं बल्कि इसका पूरा श्रेय डॉ. भीमराव अम्बेडकर को जाता है जिन्होंने संविधान में इन वर्गों के अधिकारों को सुरक्षित किया। कांग्रेस तथा सभी विपक्षी दलों को दलितों, पिछड़ों और गरीबों का विरोधी करार देते हुए मायावती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- कांग्रेस तथा चाचा भतीजे दलितों के घर खाना खाने का ढोंग जरूर रचते हैं लेकिन इन वर्गों के हितों और हकों की कांग्रेस को कभी चिन्ता नहीं रही और महिला आरक्षण विधेयक से कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न जातियों और धर्मों को मानने वाले लोग हैं पर स्वतन्त्रता के बाद से केन्द्र की सत्ता पर दशकों काबिज रही कांग्रेस की जातिवादी व्यवस्था के चलते गरीबों, दलितों और पिछड़ों को पढ़ने लिखने, वोट डालने, चुनाव लड़ने, नौकरी और व्यवसाय में बराबर के अधिकार नहीं मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा अन्य जातिवादी पार्टियों ने बसपा द्वारा दलितों और पिछड़ों के हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई का सदा विरोध किया जो आज भी जारी है और यही कारण है महिला आरक्षण में अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को अलग से शामिल नहीं किया गया।

mayawati-railiराजधानी लखनऊ के रमा देवी अम्बेडकर मैदान में आयोजित इस रैली के बारे में दावा किया गया है कि इसमें देश भर से करीब 10 लाख लोग उपस्थित हुए। बसपा पदाधिकारियों ने रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए व्यापक तैयारियां की थीं जिससे किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। रैली को सफल बनाने में पूरा प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ था। अफसर लोगों की अगवानी से लेकर खाना परोसने तक में लगे थे। रैली ऐतिहासिक होने के साथ ही बेहद अनुशासित भी थी। बताया जा रहा है कि तकरीबन बीस हजार बसों से लोग इस रैली में शामिल होने के लिए राज्य की राजधानी आए। मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध बालू खदानों की गोपनीय जांच होने पर ही लग सकेगी लगाम

Posted on 14 March 2010 by admin

चित्रकूट - जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार रुकने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण लीज पर खदान लेने वालों को तो घाटा हो ही रहा है साथ ही साथ सरकार को भी अच्छी खासी चपत लग रही है। फिर भी प्रशासनिक अधिकारी इस ओर से अपनी आंखे मून्दे हुए है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय जांच करा बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में जिले में मन्दाकिनी, पयस्वनी व यमुना नदी के किनारे बसे लगभग एक सैकड़ा  गांवों में बालू माफियाओं का अवैध कारोबार दिनोदिन जोर पकड़ता जा रहा है। सूत्रो की माने तो सरकारी विभागों द्वारा ग्रामीण विकास के निर्माण कार्यों में सम्बंधित लोग सस्ती दर पर लोकल बालू का प्रयोग करने में जुटे हुए हैं। जिससे  इस अवैध करोबार को बढ़ावा मिल रहा है। बिना किसी परेशानी के अच्छी कमाई होने के कारण बाहुबली इस धंधे में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं इस अवैध कारोबार के चलते जहां एक ओर  खदानों को सरकारी पट्टे में लेने वाले ठेकेदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार को भी लाखों रुपये की चपत लग रही है। सूत्र बताते हैं कि अवैध कारोबारियों के हौसले तो इतने बुलन्द है कि वे अवैध खनन कर निकाली गई बालू का बाकायदा डम्प कर अच्छी खासी रकम कमा रहा है। सूत्रो की माने तो पहाड़िया के पास बागै नदी की अवैध बालू, मऊ में, ओबरी के पास, सेमराड़ी नाले के पास, भैसोधा गांव में कई बीघे जमीन में अवैध बालू डम्प है। इसी तरह दहिनी, कुल्लू खेड़ा आदि स्थानों मे भी अवैध रूप से निकाली गई बालू डम्प है।

सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि इन सबकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को है इसके बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई न होना सम्बंधित अधिकारियों की सन्दिग्ध भूमिका को दर्शाता है। समाज वादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव तो यहां तक कहते हैं कि कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार दिनोदिन फलफूल रहा है। इतना ही सम्बंधित अधिकारी खुद भी मानते हैं कि इस कारोबार में कई राजनेता और रसूख वाले लोगों का हाथ होता है जिससे कार्रवाई करने में मुश्किल होती है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री यादव ने  प्रदेश सरकार से इस अवैध कारोबार में लगे लोगों की उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने की मांग की है।

संदीप गौतम

080525834

Comments (0)

जिले के चार पत्रकारों का महासंघ के राष्ट्रीय प्रान्तीय व मण्डल में चयन

Posted on 14 March 2010 by admin

सुलतानपुर- भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने आज सुलतानपुर में संगठन के एक कार्यक्रम में जिले के चार नये पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें दो राष्ट्रीय, एक प्रदेश व एक मण्डल स्तर के पदाधिकारी शामिल है।

डॉ उपाध्याय ने सहारा समय के संवाददाता अनिल द्विवेदी को फैजाबाद मण्डल का प्रभारी बनाते हुए कहा कि वे मण्डल के चार जिले में संगठन की गतिविधियों को देखते हुए जहां ईकाई नहीं है, वहां गठन करेगें।  इसी तरह पंजाब केसरी के संवाददाता अरूण जायसवाल को प्रदेश संगठन सचिव, यूनीवार्ता के जिला संवाददाता सत्य प्रकाश गुप्ता को राष्ट्रीय संगठन सचिव व तरूण मित्र के जिलाध्यक्ष विजय विद्रोही को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय हाल ही में चन्दौसी-मुरादाबाद में हुई राष्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र एवं राज्य सरकार को जम कर कोसा

Posted on 14 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - समाजपादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश  यादव व जिले के सपाइयों  के साथ  जन जागरूकता अभियान में प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी के नेतृत्व  में गोरीगंज से नन्दमहर होते हुए जामें में भूतपूर्व विधायक जंग बहादुर के निवास स्थान पर विश्राम कर मुसाफिरखाना में जन समूह को सम्बोधित किया।

अपने सम्बोधन  में प्रदेश सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरा प्रदेश माया वती के राज्य में न्याय पाने  से वंचित हैं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से भुखमरी एवं बेरोजगारी के कगार पर खड़ा हैं यदि मेरी सरकार सत्ता में आती है तो सभी बेरोजगारों को रोजगार एवं लोगों को भुखमरी से निजात दिलाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मैंने भी दो घूंट चढ़ाई होली में

Posted on 14 March 2010 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

सुलतानपुर- बदलते परिवेश में पत्रकारों के समक्ष मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन ही एक मात्र विकल्प है जिसकी पूर्ति भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ही कर सकता है। एक मजबूत और हस्तक्षेपी यूनियन ही पत्रकारों के मान, सम्मान सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। यह बाते भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने जिले के पत्रकारों के होली मिलन और शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही।

नगर स्थित प्रेस क्लब में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले से प्रकाशित न्याय यात्रा के सम्पादक एवं नेशनल फेडरेशन आफ आरआरबी इम्पलाइज के राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन द्विवेदी ने पत्रकारों का आह्वान किया कि समाज में तेजी से गिर रहे मानवीय मूल्यों, भ्रष्टाचार और अलगाववाद से निपटने के लिए वे आगे आ कर संघर्ष करें। पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे़ युवाओं की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में शोषण के खिलाफ अलख जगाने वाले कलमकार खुद ही शोषण के  शिकार हैं, जिनकी आवाज केवल संगठन ही बुलन्द कर सकता है। वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार राम कृष्ण जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उन्हें न्याय दिला सकती है। जिस प्रकार जनतन्त्र के चार आधार न्याय पालिकाए विधायिका, कार्यपालिका व संचार संसाधन मीडिया है उसी प्रकार पत्रकारों के चार आधार हैं विस्वनीयता, निष्पक्षता, निर्भीकता व एकजुटता इसको बनाये रखने की आवश्यकता है।

महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि नयी कार्यकारिणी संगठन की गतिविधियों को और तेज करेगी। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मन्त्रमुग्ध कर दिया। शायर अब्दुल मन्नान ने पढ़ा- रंग भरा मौसम है यारों रंगी है, संसार मनाओं होली का त्यौहारप्रख्यात कवि डॉ. डी.एम. मिश्र ने पढ़ा -आ धमके साले.बहनोई होली में, बजट कर गया साफ रसोई होली मेंबच्चों की मां की फरमाईस सुन-सुनकर मैंने भी दो घूँट चढ़ाई होली में। इसके अलावा पत्रकार जीतेन्द्र श्रीवास्तव, रफी उल्ला एडवोकेट व अरूण ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम को कृषिकेतु के सम्पादक शिव प्रकाश, अनिल द्विवेदी, अफजाल अहमद आदि ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों के स्वागत में नौरंगी लाल सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों ने स्वागत गीत और इससे पहले सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। अतिथियों को स्वागत एवं धन्यवाद प्रकाशन राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही व कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, राजेश सिंह राजू महामन्त्री सन्तोष यादव, मन्त्री दयाशंकर गुप्ता,कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,  रिजवी संगठन मन्त्री जीतेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, विकास रस्तोगी, मेराज अहमद, अशोक मिश्र, अब्दुल सत्तार आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा की महारैली मे दिख रहा शासन का असर आवागमन बाधित यात्री परेशान

Posted on 14 March 2010 by admin

ट्रेन व वस पर नही चढ़ पाए आम यात्री

सुलतानपुर  - बसपा संस्थापक काशीराम के जन्म दिवस व पार्टी की पच्चीसवीं साल गिरह पर बसपा सुप्रिमों मायावती ने राष्ट्रीय महारैली का आयोजन कर रजत जयन्ती लखनउ के रामाबाई अम्बेदकर मैदान में आयेजित किया हैं । जनपद के विधान सभाओं से सैकडॉ कार्यकर्ता समर्थको की भारी भीड़ रेलवे , राज्य परिवहन  व प्राइवेट छोटे बड़े चार पहिये वाहनो को पर कब्जा कर प्रदेश राजधानी के लिए कूच कर गये। जनपद की अधिकतर सड़के सूनी रही। यात्रियों को अपने गन्तब्य स्थान तक पहुंचने के लिए  भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अफरा तफरी के इस माहौल में  बहुत से यात्रियों को वसों के इन्तजार में इधर उधर भटकते देखा गया। इस रैली का असर सरकारी तन्त्र पर कुछ इस तरह हावी रहा कि सारे तन्त्र रैली को सफल बनाने जुटे दिखाई पड़ रहे हैं। बानगी के तौर पर परिवहन विभाग से अधिकाश रोडवेज की वसों को अन्य जनपदों में लगा दी गई है।  जब कि रैली के बाद जनपद ही नही राजधानी भी वीरान सी नज़र आयेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Posted on 14 March 2010 by admin

सुलतानपुर- नगर मे आयोजित विविध कार्यक्रमों का धूम रहा जहॉ कायस्थ, चौरसिया, साहू, राठौर , अग्रहरि आदि समाजों ने होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।  वहीं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ  शाखा सुलतानपुर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर अपने कर्तब्यनिष्ठा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
रामस शाखा सुलतानपुर के  बैनर तले  शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डा0 भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों का उत्साह बर्धन कर समाज के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। मॉ सरस्वती के आशिर्बाद से समाज व देश में जो सम्मान के पात्र हैं वह कठिन से कठिन परिस्थितियों में सच्चाई के प्रति अपनी जिम्मेवारी से कार्यो का निर्वाह कर लोगों के प्रशंसा के पात्र बने रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें नये पदाधिकारियों की घोशणा करने के बाद उन्हें शपथ दिलाया गयां

राष्ट्रीय एवं प्रदेश में भी जनपद के कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। विजय विद्रोही को राष्ट्रीय महा सचिव, सत्य प्रकाश गुप्ता , अनिल द्विवेदी मण्डल प्रभारी, दिनकर श्रीवास्तव जिला अघ्यक्ष, सन्तोश यादव महामन्त्री, राजेश सिह व नीरज मिश्रा उपाध्यक्ष, अशोक जायसवाल  कोशाध्यक्ष, जितेन्द्र श्रीवास्तव संगठन सचिव,,राम नारायन चौरसिया, राम शंकर चौरसिया शिव प्रकाश गुप्ता, एस.एस. वर्मा  को कार्यकारिणी सदस्य मनानीत किया गया।

इसी क्रम में कुड़वार नाका स्थित दौलत भवन में कायस्थ होली मिलन समारोह , स्वयंवर मैरिज हाल  दरियापुर में अग्रहरि समाज,एवं साहू राठौर चेतना समिति द्वारा आदर्श मैरिज प्वाइंट ओम नगर तथा पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया जहॉ स्वजातीय नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2010
M T W T F S S
« Feb   Apr »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in