मैंने भी दो घूंट चढ़ाई होली में

Posted on 14 March 2010 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

सुलतानपुर- बदलते परिवेश में पत्रकारों के समक्ष मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन ही एक मात्र विकल्प है जिसकी पूर्ति भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ही कर सकता है। एक मजबूत और हस्तक्षेपी यूनियन ही पत्रकारों के मान, सम्मान सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। यह बाते भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने जिले के पत्रकारों के होली मिलन और शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही।

नगर स्थित प्रेस क्लब में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले से प्रकाशित न्याय यात्रा के सम्पादक एवं नेशनल फेडरेशन आफ आरआरबी इम्पलाइज के राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन द्विवेदी ने पत्रकारों का आह्वान किया कि समाज में तेजी से गिर रहे मानवीय मूल्यों, भ्रष्टाचार और अलगाववाद से निपटने के लिए वे आगे आ कर संघर्ष करें। पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे़ युवाओं की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में शोषण के खिलाफ अलख जगाने वाले कलमकार खुद ही शोषण के  शिकार हैं, जिनकी आवाज केवल संगठन ही बुलन्द कर सकता है। वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार राम कृष्ण जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उन्हें न्याय दिला सकती है। जिस प्रकार जनतन्त्र के चार आधार न्याय पालिकाए विधायिका, कार्यपालिका व संचार संसाधन मीडिया है उसी प्रकार पत्रकारों के चार आधार हैं विस्वनीयता, निष्पक्षता, निर्भीकता व एकजुटता इसको बनाये रखने की आवश्यकता है।

महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि नयी कार्यकारिणी संगठन की गतिविधियों को और तेज करेगी। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मन्त्रमुग्ध कर दिया। शायर अब्दुल मन्नान ने पढ़ा- रंग भरा मौसम है यारों रंगी है, संसार मनाओं होली का त्यौहार। प्रख्यात कवि डॉ. डी.एम. मिश्र ने पढ़ा -आ धमके साले.बहनोई होली में, बजट कर गया साफ रसोई होली में। बच्चों की मां की फरमाईस सुन-सुनकर मैंने भी दो घूँट चढ़ाई होली में। इसके अलावा पत्रकार जीतेन्द्र श्रीवास्तव, रफी उल्ला एडवोकेट व अरूण ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम को कृषिकेतु के सम्पादक शिव प्रकाश, अनिल द्विवेदी, अफजाल अहमद आदि ने भी सम्बोधित किया। अतिथियों के स्वागत में नौरंगी लाल सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों ने स्वागत गीत और इससे पहले सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। अतिथियों को स्वागत एवं धन्यवाद प्रकाशन राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही व कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, राजेश सिंह राजू महामन्त्री सन्तोष यादव, मन्त्री दयाशंकर गुप्ता,कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,  रिजवी संगठन मन्त्री जीतेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, विकास रस्तोगी, मेराज अहमद, अशोक मिश्र, अब्दुल सत्तार आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in