Archive | September 7th, 2018

राज्यपाल से मिले केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास अठावले

Posted on 07 September 2018 by admin

लखनऊ : 7 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रामदास अठावले ने राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री राम नाईक एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास अठावले दोनों ही महाराष्ट्र के सांगली जनपद के रहने वाले हैं।aks_1915

Comments (0)

जेम पोर्टल लागू होने से वस्तुओं की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी हुई तथा मूल्यों में भी कमी आयी-सत्यदेव पचैरी

Posted on 07 September 2018 by admin

सुरेंद्र अग्निहोत्री, लखनऊ: 07 सितम्बर, 2018
प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री सत्देव पचैरी ने कहा कि पारदर्शिता के लिए नई तकनीकी के साथ चलना होगा। आजादी के 70 साल बाद व्यवस्था में परिवर्तन हो रहा है और यह प्रकृति का नियम भी है। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल व्यवस्था लागू होने से जहां एक ओर वस्तुओं की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी हुई, वहीं दूसरी ओर उनके मूल्यों में भी कमी आयी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जेम पोर्टल के लिए एक अलग प्रकोष्ठ भी बनाया जायेगा। press-3
श्री पचैरी आज यहां योजना भवन में जेम के अंगीकरण एवं प्रयोग को बढ़ाने हेतु ‘‘नेशनल मिशन फाॅर जेम’’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों के लिए वस्तुओं की खरीद जेम पोर्टल से अनिवार्य कर दी गयी है। किसी भी हाल में बाहर से वस्तुओं को क्रय करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जेम की जिम्मेदारी एम0एस0एम0ई0 विभाग को दी है। इसलिए विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई। उन्होंने कहा कि समस्त सरकारी कार्यक्रम में प्रयोग होने वाले उपहार, भेंट एवं स्मृति चिन्ह आदि अब जेम के तहत हस्तशिल्पियों से ही खरीदे जाएंगे। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
मुख्य सचिव, डा0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध रोकने एवं जीरो टालरेंस के लिए जेम पोर्टल की व्यवस्था बनाई गई है। इसके माध्यम से सरकारी विभाग पारदर्शी और त्वरित गति से समानों की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। साथ ही यह डिजिटल इंडिया की कड़ी में एक और बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से वस्तुओं की खरीद पर विभागों को 10 से 20 प्रतिशत तक की बचत हो रही है। साथ ही कैशलेस और पेपर लेस व्यवस्था को बढ़ावा भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इसका विस्तार होगा, अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि जेम एक समयबद्ध कार्यक्रम है। सरकारी विभागों के लिए इससे बेहतर सिस्टम नहीं है। आने वाले समय में इसके बिना काम भी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बेस्ट बायर का पुरस्कार भी मिल चुका है। साथ ही निर्देश दिए कि जेम पोर्टल से खरीद के लिए सभी विभागों में प्राइमरी एवं सेकेन्ड्री को नामित कर दिये जायं। अभी तक एक चैथाई डी0डी0ओ0 ही इस पर रजिस्टर्ड है। जल्द से जल्द इसको 100 प्रतिशत किया जाय।
कार्यशाला में जेम पर सर्वाधिक क्रय के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को प्रथम, सचिवालय प्रशासन को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा जेम पर सर्वाधिक पंजीकरण कराने पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को प्रथम नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। निदेशक प्राविधिक शिक्षा को जेम पर एस0जी0पी0ए अकाउण्ट का प्रथम प्रयोग करने एवं निदेशक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास को जेम पर सर्वाधिक समय से भुगतान करने हेतु सम्मानित किया गया है। इनके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ को जेम पर सर्वाधिक क्रयादेश के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री भुवनेश कुमार ने जेम के प्रयोग के संबंधत विस्तार से प्रेजेंटेशन भी दिया । साथ मौके पर ही लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
कार्यशाला में श्री ए0के0जैन, डिप्टी सी0ई0ओ0 जेम, नई दिल्ली, श्री प्रवीण वाधवानी, कन्सलटेंट जेम सेल भारत सरकार, श्री रवीन्द्र सिंह महासचिव, लघु उद्योग भारती, आयुक्त एवं निदेशक श्री के0 रविन्द्र नायक सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

बसपा सुप्रीमों मायावती को भाजपा के बारे में बोलने का हक नहीं - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 September 2018 by admin

बलिया/लखनऊ 07 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रसड़ा के प्रधानपुर में शहीद रामानुज के सहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे बलिया व गाजीपुर के क्रांतिकारी व बलिदानी इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया से जब जब क्रांति की चिंगारी उठी हैं उसने इतिहास को बदलने का काम किया हैं। डा. पाण्डेय ने कहा कि आज देश की बागडोर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे सशक्त नायक के पास हैं उसी प्रकार प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जैसे सांस्कारिक और आदर्श व्यक्ति के पास हैं। केन्द्र व प्रदेश की दोनों ही सरकारें गांव, गरीब, किसान और नौजवानों सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बसपा सुप्रीमों मायावती के बयान पर कहा कि जिनकी उत्पति ही जातिवादी मानसिकता व तिलक, तराजू और तलवार जैसे विघटनकारी मानसिकता से हुआ हैं, वैसे लोगों को भाजपा के बारे में बोलने का कोई हक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रही हैं।
डा. पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग व अगड़ा’-पिछडा दलित, गरीब, वंचित, शोषित सभी के लिए कल्याणकारी योजनाऐं बनाकर उनकों लागू करने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकारेां द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो से आम जनमानस आज भाजपा के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से विपक्षी दल भयभीत हैं। इसीलिए वे अवसरवादी गठबन्धन के सहारे 2019 के लोकसभा चुनाव में माननीय नरेन्द्र मोदी जी को सत्ता में आने से रोकने की जुगत बना रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमुदाय का आवाह्न किया की आप क्रान्ति की धरा के वासी हो देशहित में आपने 2014 और 2017 में भाजपा को भारी समर्थन देकर केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारों के गठन का मार्ग प्रशस्त किया है। डा. पाण्डेय ने अपील की विश्व में भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित कर गांव, गरीब और किसान सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए एक बार फिर से माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सौंपने के लिए एकजुट होकर काम करें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, सांसद हरिनारायण राजभर , विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, संजय यादव, जिला अध्यक्ष बलिया विनोद शंकर दुबे, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, राजधारी सिंह, भगवान पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Comments (0)

मोदी सरकार द्वारा किये गये घोटाले के विरोध में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया

Posted on 07 September 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा आज राफेल विमान डील में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किये गये घोटाले के विरोध में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय 10 माल एवेन्यू से परिवर्तन चैक की ओर जाने के लिए बढ़े। इस पदयात्रा का नेतृत्व उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद कर रहे थे एवं संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय कर रहे थे। पदयात्रा राजीव चैक होते हुए आगे बढ़ी ही थी कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस ने बैरीकेडिंग कर पदयात्रा को वहीं रोक दिया। सेवादल के स्वयंसेवक शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा कर विरोध दर्ज कराने की बात प्रशासन से कर रहे थे। पुलिस व सेवादल के स्वयंसेवकों में काफी नोक-झांेक हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पदयात्रा को आगे बढ़ने नहीं दिया।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी एवं संगठन मंत्री राजेश सिंह ‘काली’ ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवक वहीं कतारबद्ध होकर धरने पर बैठकर रामधुन गाने लगे।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि राफेल डील केन्द्र सरकार द्वारा एक खुला भ्रष्टाचारी खेल है और सदी का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होने जेपीसी के गठन की मांग कर उससे जांच कराये जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने यह आरोप उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा राफेल डील के विरोध में प्रथम चरण की पदयात्रा में लगाया।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डाॅ0 प्रमेाद कुमार पाण्डेय ने केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राफेल विमान डील घोटाला जनता के पैसे की गाढ़ी कमाई को अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया ऐसा खेल है जो पूरी तरह भ्रष्टाचार से आच्छादित है। उन्होने आगे कहा कि इस राफेल डील के खिलाफ कांग्रेस सेवादल इसी प्रकार सड़क पर उतरकर तब तक संघर्ष करेगा जब तक राफेल विमान डील में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं हो जाता और डील रद्द नहीं की जाती है।
अ0भा0 कांग्रेस सेवादल के जोन इंचार्ज श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री दिनेश्वर त्यागी, श्री जे0पी0 तिवारी, श्री राजनरायन जी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।
श्री काली ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री प्रभाकर मिश्रा, करूणेश राठौर, मो0 अनीस, राजेश सिंह काली, शीतला शर्मा, हरेकृष्ण गुप्ता, कनिष्का रफेल, नईमा खान, प्रभात ओझा, कुलदीप शर्मा, सुधीर वर्मा, नवीन शर्मा, मोहन चंद उप्रेती, बुशरा खातून, राईन गांधी, सौरभ पाण्डेय आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Comments (0)

‘भारत बन्द’ को सफल बनाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक आवश्यक बैठक

Posted on 07 September 2018 by admin

पेट्रोल, डीजल एवं रसोईगैस के दामों में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार की जा रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आगामी 10 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों से देश की जनता की पीड़ा एवं आक्रोश को अभिव्यक्ति देने वाली, 10 सितम्बर के इस ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने हेतु जिला, शहर, ब्लाक, वार्ड स्तर पर एवं कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी फ्रन्टल, प्रकोष्ठों एवं विभागों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्र में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनसे अनुरोध करें कि जनता के हित के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आवाहन किये गये इस भारत बन्द में सहभागिता सुनिश्चित कर ‘भारत बन्द’ को सफल बनायें जिससे मंहगाई से त्रस्त जनता के हित में निरंकुश व कमजोर तबके के प्रति असंवेदनशील सरकार के विरूद्ध लड़ी जाने वाली इस लड़ाई में सरकार पर बड़ा दबाव बनाया जा सके और देश की जनता को इस भीषण मंहगाई से निजात दिलाया जा सके।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वह व्यापक जनहित के इस कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन दें।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री विनोद चैधरी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री छोटेलाल चैरसिया, महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी आदि सैंकड़ों वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 07 September 2018 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 के विख्यात अर्थशास्त्री व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो0 वाइस चांसलर प्रोफेसर ए0के0 सेन गुप्ता, जर्नलिस्ट उर्दू राइटर के श्री फैय्याज रिफत, सीनियर जर्नलिस्ट कौमी आवाज के वरिष्ठ पत्रकार रहे श्री उबैद नासिर, पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे डायरेक्टर जनरल एक्सेस कालेजेज रिटायर्ड कर्नल डाॅ0 मो0 जाहिदउल्ला सिद्दीकी, प्रसिद्ध उद्योगपति श्री नसीमउद्दीन सहित दो वरिष्ठ पत्रकार श्री फहद फैय्याज खान एवं श्री विकास सेठ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समाज के ऐसे विशिष्ट प्रबुद्ध जन शिक्षा क्षेत्र, मीडिया क्षेत्र एवं उद्योग क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं इससे पार्टी को समाज के अभिजन वर्ग में अपनी आवाज पहुंचाने में मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है और ऐसे विशिष्ट जन सदैव कांग्रेस पार्टी को सहयोग देते रहे हैं। उन्होने कांग्रेस की सदस्यता करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस एक विशाल गौरवशाली परम्परा की वाहक है आप लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Posted on 07 September 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने आज संगठन सम्बन्धी कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री राजबहादुर पूर्व मंत्री, श्री फजले मसूद पूर्व विधायक एवं श्री हरीश बाजपेयी पूर्व एमएलसी को अनुशासन समिति का दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी एवं सचिव श्री अभिमन्यु सिंह को प्रभारी प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी एवं संगठन मंत्री श्री शिव पाण्डेय को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कंाग्रेस के सचिव श्री श्रोत गुप्ता को यूथ कोआर्डिनेशन का दायित्व सौंपा है।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश - डा. चन्द्रमोहन

Posted on 07 September 2018 by admin

लखनऊ 07 सितम्बर 2018, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के सफल नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री माननीय श्री श्रीकांत शर्मा जी की कड़ी मेहनत ने ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किया है। प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्षी सरकारों में एक ओर जहां केवल कुछ चुनिंदा जिलों को ही बिजली मिलती थी, वहीं भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। पिछली सपा और बसपा की सरकारों में एक ओर जहां ऊर्जा क्षेत्र भ्रष्टाचार से रोशन था, वहीं अब भाजपा सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति के दरवाजे तक बिजली पहुंचाई जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि किसान और गरीब भाजपा सरकार की प्राथमिकता में हैं। किसानों को लाभ देने के लिये भाजपा सरकार ने फसल आधारित भुगतान योजना भी शुरू की है। कृषि कार्य के लिए ट्यूबवेल के बिल का हर महीने भुगतान करने वाले किसानों को बिल में 5 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि ट्यूबवेल सरचार्ज माफी योजना से 57 हजार से अधिक किसानों को फायदा हुआ है। वहीं दूसरी ओर इससे कुल 112 करोड़ का राजस्व भी पावर कारपोरेशन को हुआ है। अगले तीन सालों तक सभी गांवों में खुले तारों को हटाकर उनके स्थान पर एबी कंडक्टर लगाने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है। इससे किसानों और ग्रामीणों को निर्बाध रूप से पर्याप्त बिजली मिल सकेगी।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप किसानों की आय को दो गुना करने की दिशा में ऊर्जा विभाग नए आयामों पर काम कर रहा है। साल 2022 तक प्रदेश के सभी ट्यूबवेल को एनर्जी एफिशिएंट पम्प्स में बदल दिए जाने की योजना है। नए पम्पस को बदलने में कोई भी अतिरिक्त खर्च किसान को नहीं देना होगा। इससे उसके बिल में 30 से 35 फीसदी तक कि कमी आएगी। योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बनारस, गाजीपुर, बागपत और मथुरा में शुरू की जा चुकी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in