Archive | September 16th, 2018

सामाजिक प्रतिनिधि बैठक

Posted on 16 September 2018 by admin

लखनऊ 16 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में ‘‘सामाजिक प्रतिनिधि बैठक‘‘ में आज जायसवाल समाज को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जायसवाल समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे 2019 विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है केवल मोदी विरोध की राजनीति की जा रही है। विपक्ष में शामिल सभी नेता प्रधानमंत्री पद के दाबेदार है। हमारे प्रधानमंत्री देश के नए निर्माण में सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ काम कर रहे हैं। जितना काम कांग्रेस ने 48 साल में नहीं किया मोदी जी ने 4 सालों में कर दिया है। 10 करोड़ परिवारों को मोदी जी ने 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया है, वन नेशन वन टैक्स देश में लागू किया। गरीब माताओं के घरों में गैस पहंुचाई उनके दरवाजे पर बिजली पहुंचाई। मुद्रा बैंक योजना में 13 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया।
सपा-बसपा ने 15 साल के शासन काल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। 15 साल के किये हुए गडढों को हमने भरा। हम जातिवाद और परिवाद की राजनीति नहीं करते हम विकास की राजनीति करते है। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि दल का नुकसान चाहे हो जाये पर पार्टी का नुकसान नहीं होना चाहिए। सभी समाज का सम्मान हो यही हमारा नारा है। हम काशीराम जी और राम मनोहर लोहिया के नाम से भी सड़क बनाएंगे। आपने हमें 73 सीटें देकर हमारे मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता हमारे मोदी जी ने दे दी है। आपने जिन पार्टियों का पत्ता साफ कर दिया था वो आज हमें साफ करने की बात करते हैं। वो ये भूल जाते है सभी पिछडा वर्ग भाजपा के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है। हमारे पास पिछडे वर्ग का सबसे बड़ा गुलदस्ता है जो आपने मोदी जी को दिया है। एक बार आपसे फिर अपील करता हूँ कि हमारे मोदी जी का 56 इंच का सीना को एक और मौका दीजिए की वो नए भारत का निर्माण को पूरा कर सके। ‘‘2019 की करो तैयारी पिछडे़ वर्ग की है जिम्मेदारी नरेन्द्र मोदी की दूसरी पारी‘‘।
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कहा कि जायसवाल समाज का यह विलक्षण कार्यक्रम हैं पूरा मंच और हाल भरा पड़ा है। आपके पूर्वजों को अतीत मैं आपको बताता हॅू। जायसवाल समाज गांव, कस्बा, शहर सभी जगह पर है। जनसंघ के समय में समाज के जिस वर्ग ने हमको समर्थन किया वह वैश्य वर्ग था और उसमें सबसे बड़ी भागेदारी जायसवाल की रही है। जनसंघ के चुनाव निशान ‘‘दीपक‘‘ आज जो कमल का निशान है उसे गांव-गांव कस्बे कस्बे तक आपने पहंुचाया है। 3 बार सांसद रहे आपके समाज के शंकर प्रसाद जायसवाल, आपके समाज के बडे नेता थे। चंपा जायसवाल एक बहुत बडे नेता थे। बहन अनुपमा जी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं आपके समाज से राजेन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल विधायक है। विद्यार्थी जीवन से मैंने जायसवाल समाज के संघर्ष को देखा है इमरजेन्सी के समय सबसे अधिक गिरफ्तारी आपके समाज ने दी थी। आज नरेन्द्र मोदी जी ने देश को बदल दिया है। वों लोंगो की आंख में क्यूं चुभ रहे है। क्योंकि जो लोग देश को लूट रहे थे। उनकी दुकानें उन्होंने बंद कर दी है। कांग्रेस ने माया-मुलायम के समर्थन से पूरे देश को लूटा है। वहीं 15 साल में सपा-बसपा ने कांग्रेस के समर्थन से पूरे प्रदेश को लूटा है। जायसवाल समाज को आरक्षण की सीमा में भारतीय जनता पार्टी लेकर के आई थी। जिस समय प्रदेश में स्वर्गीय राम प्रकाश गुप्ता जी मुख्यमंत्री थे और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। क्या कभी किसी और पार्टी ने आपके समाज की चिन्ता की थी क्या? भाजपा की सरकारें जनता की सरकारें हैं। जबकि अन्य दल जनता से चुनकर आते है और बाद में परिवार की सरकार बन जाते है। आज योगी जी हमारे मुख्यमंत्री है पूरे प्रदेश के सभी जिलों में दौरा कर चुके है। गरीब कल्याण की सेवा करने के लिए तत्पर है मैं आप सबसे अपील करता हूँ कि 2019 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः उत्तर प्रदेश से 74 से अधिक सीटों पर विजयी बनाकर दिल्ली भेजिए।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सहप्रभारी ब्रज बहादुर जी, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल ंिसह राजेश अग्रवाल, अनुपमा जायसवाल, विधायक संजय जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

Comments (0)

मान-सम्मान पर चोट हुई तो उठेगी तलवारें

Posted on 16 September 2018 by admin

लखनऊ इन्दिरानगर में क्षत्रिय समाज हमारा स्वाभिमान संगठन ने एस0सी0/एस0टी0 एक्ट के खिलाफ लखनऊ में 20 सितम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी को अपना समर्थन पत्र सौंपा। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के नेता मनोज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार को एस0सी0/एस0टी0 एक्ट जैसे काले कानून को बदलना चाहिए। सवर्णों की अनदेखी केन्द्र सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी। आज ब्राह्मण क्षत्रिय, वैश्य एकजुट हो रहा है। हम सबको आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए एक साथ मैदान में उतरना ही पड़ेगा। इतिहास गवाह है ब्राह्मणों ने ज्ञान, क्षत्रियों ने रक्षा व बलिदान व वैश्यों समाज ने धन देकर इस देश को खुशहाल बनाया है। आज भी देश के 70 प्रतिशत दलित परिवारों का गुजारा हम क्षत्रियों की जमीनों पर खेती करके होता हैं। बिना ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्यों के बिना हिन्दुतान की कल्पना भी नहीं किया जा सकता है क्योंकि हम हिन्दुस्तान। हम क्षत्रियों के मान-सम्मान पर चोट हुई तो हम ब्राह्मण क्षत्रिय मिलकर तलवारें उठायेंगे। इस अवसर पर पं0 राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी समेत कई युवा मौजूद थे।

Comments (0)

Kisaan Mahapanchayat

Posted on 16 September 2018 by admin

Kisaan Mahapanchayat 16 Sept Addressed by Sh Rajbabbar Ji
photo-kisaan-mahapanchayat-16-sept-002-2photo-kisaan-mahapanchayat-16-sept-003

Comments (0)

जनता में गुस्सा है और भाजपा के प्रति निराशा है

Posted on 16 September 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता में गुस्सा है और भाजपा के प्रति निराशा है इसलिए हर हालत में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार हुई तो यह देश की सŸाा में वापस नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 50 साल तक सŸाा में रहने की बात कही है, पता नही ंतब तक वे रहेंगे या नहीं। लेकिन यह तय है कि देश की जनता अगले 50 हफ्तों में अपना फैसला सुनाने जा रही है।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है लेकिन उससे भी ज्यादा सामने लड़ाई में न दिखाई देने वाली आरएसएस से है। आरएसएस की विचारधारा से समाजवादी विचारधारा ही लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि जिस आरएसएस ने 70 सालों तक अपने मुख्यालय (नागपुर) पर तिरंगा न फहराया हो उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इस आरएसएस ने पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ नफरत और झूठ फैलाने का काम किया इसलिए इससे सभी को सावधान रहना चाहिए और दूर रहना चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एजेण्डा देश को बचाना है उसके लिए हम गठबंधन करेंगे। फिर चाहे हमें दो कदम पीछे हटना पड़े। इस सम्बंध में उन्होंने कांग्रेस से पहल करने को कहा क्योंकि वह राष्ट्रीय पार्टी है। उसे बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा गठबंधन में नेता एवं प्रधानमंत्री उम्मीदवार का नाम मुद्दा नही है, यह चुनाव बाद तय हो जाएगा।
वैसे श्री यादव ने कहा कि इस चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों की बड़ी भूमिका होगी। वही भाजपा का मुकाबला कर सकेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए क्योंकि ईवीएम की विश्वसनीयता पर उंगली उठी है। चुनाव आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा इस बार चुनाव में किसान, बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दे से भाजपा को ध्यान नहीं हटाने देंगे। केन्द्र सरकार को चार साल हो गए कोई काम नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी के कामों को ही वे अपना बताकर उद्घाटन-शिलान्यास कर रहे हैं। हां, भाजपा ने एहसास कराया है कि हम पिछड़े हैं। हम जन्म से पिछड़े हैं जबकि प्रधानमंत्री जी कागजी पिछड़े हैं।
श्री यादव ने कहा कि उ0प्र0 में समाजवादी पार्टी की सरकार में मेट्रो रेल चली, एक्सप्रेस-वे बनाया विकास की तमाम योजनाएं लागू की। रोजगार के अवसर पैदा किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अन्याय के खिलाफ लड़ती है। जो भी लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं उनका स्वागत है।

Comments (0)

मायावती राजनैतिक पर्यटन यात्रा पर - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 16 September 2018 by admin

लखनऊ 16 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज मायावती द्वारा लगाए गये आरोपों पर पत्रकारों से बात करते देते हुए कहा कि मायावती जी को उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति कितनी वेदना है वह इससे पता चलता है कि वह आज लगभग 3 महीने बाद प्रकट हुई हैं। वह केवल राजनैतिक पर्यटन के उद्देश्य के लिए लखनऊ आती हैं और बयान देकर चली जाती है। 33
डा. पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सम्बन्धों को प्राथमिकता देती है। परन्तु मायावती जी ने हमेशा सम्बन्धों की मर्यादा को तोड़ा है। जिस समय समाजवादी पार्टी के गुण्डें उनको बेइज्जत करके मारने का प्रयास कर रहे थे, तब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही उनकी रक्षा की थी। उनको उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य का तीन बार मुख्यमंत्री भी उन्हीं सम्बन्धों को निभाते हुए बनाया था। परन्तु उन्होंने सम्बन्धों का निर्वाह कभी नहीं किया।
डा. पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी ने बसपा के संस्थापक और दलितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम जी के साथ क्या किया ये पूरा देश-प्रदेश जानता है? आज भी कांशीराम जी का परिवार मायावती जी के खिलाफ अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनकी राजनीति अपना विकास और कुनबे के लूटतंत्र तक सीमित है उनके मुंह से दलितों-आदिवासियों के विकास की बात कोरी कल्पना के सिवा कुछ नहीं है। जिस कांग्रेस के राज में दलितों, आदिवासियों का उत्पीड़न हुआ, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा उसके साथ खड़ी होकर मायावती जी सत्ता का सुख उठाती रही। जिस सपा के राज में प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार और ज्यादती की इंतहा हो गई मायावती जी आज उनके साथ हाथ मिला रही हैं। बहनजी प्रदेश का गरीब, दलित, पिछड़ा समाज आज यह समझ चुका है कि किस तरह उनका वोट लेकर आप अपनी तिजोरी भरती रहीं और उनको धोखा दिया। यही कारण है कि समाज का हर वर्ग मोदी-योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित और लाभान्वित होकर भाजपा के साथ खड़ा है।
मायावती जी का नोटबंदी को लेकर रह-रह कर दर्द उभर आता है। लगता है कि उनके रखे नोंट कागज के टुकडों में बदल गए हंै और वह इस पीड़ा से उबर नही पा रही हैं। जब की उत्तर प्रदेश के चुनाव तथा देश में हुए अन्य राज्यों के चुनाव में जनता भाजपा की सरकारें बनवा कर अपनी मोहर नोटबंदी पर लगा चुकी है। जनता बसपा के सिर से सींग की तरह गायब है, लोकसभा में शून्य और विधानसभा में मात्र 19 सीटों पर सिमट गई है। शायद वे भूल गई है कि जनता ने उनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के कारण ही उन्हें गद्दी से उतार फेंका है। आधे से ज्यादा उनके मंत्री और अधिकारी जेल की हवा खा रहे है।
किसानों को लेकर घडियाली आंसू बहाने वाले यह ना भूलें कि प्रदेश की चीनी मिलें कौड़ियों के दामों बेंच दी गई थी। तब किसानों की चिंता कहां थी। जब भटटा परसौल पर निर्दोश किसानों की जमीन जबरन हथियाने और उन पर गोलियां चलवा रही थी तब क्या उन्हें किसान नहीं दिखाई पड़ रहे थे। जब गरीब जनता की दवाई और स्वास्थ्य के लिए आयेे हुए धन को एनआरएचएम में घोटाला करके अरबों का वारा-न्यारा किया गया। उसका परिणाम है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेलों में है। कितने ही लोंगों की हत्याऐं हो गई जिन्होंने लूट के खिलाफ आवाज उठाई।
डा. पाण्डेय ने कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। हम भय भूख, आंतकवाद और भ्रष्टाचार को देश से मुक्त करने के लिए लड़ रहे है। हमारे देश का गांव, गरीब, किसान, मजदूर सुखी हो, हमारा देश सुखी समृद्ध सम्पन्न बने। इस मिशन को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्प बद्ध है। आज नोटबंदी से रियल स्टेट के दाम भारी मात्रा में कम हुए है और आम जानता के लिए सुलभ है नकली नोट प्रचलन से बाहर हुआ है। आंतकवाद और नक्सलवाद में काफी कमी आयी है। गरीब जनता के इलाज के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है। देश के लगभग 50 करोड़ जनता को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। किसानों को फसल के एमएसपी पर डेढ गुना दाम हमारी सरकार दे रही है। जो आज तक किसी सरकार ने नही दिया। नीम कोटिंग करके यूरिया सर्व सुलभ किया है। पहले इसकी कालाबाजारी होती थी।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी से जुडें हुए स्थानों को भाजपा सरकार ने पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। लंदन में उनके घर की निलामी हो रही थी। उसको रूकवाकर हमनें उसे संग्राहालय के रूप में परिवर्तित किया है। मुद्रा बैंक योजना के द्वारा स्वरोजगार के लिए लगभग 14 करोड़ लोंगो को ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। 5 करोड़ 48 लाख के लगभग परिवारों को उज्ज्वला गैस योजना के तहत गैस उपलब्ध करवाई गई है। सौभाग्य योजना के तहत 1 करोड 38 लाख के लगभग घरों में हमनें बिजली पहुंचायी है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब परिवारों को लगभग 1 करोड़ आवास उपलब्ध करायें गए हैं। उजाला योजना के तहत 30 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किये है।
डा. पाण्डेय ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है 2014 में शेयर मार्केट 22055 पर था। आज 2018 में 38704 है। देश 2014 में एफडीआई 36 बिलियन डालर था आज 60 बिलियन डालर है। भारत में फाॅरेन रिजर्ब 2014 में 292 बिलियन डालर था आज 2018 में 424 बिलियन डालर का रिजर्ब देश के पास है। आज देश विश्व की पांचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है, वर्ड बैंक अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा अन्तर्राष्ट्रीय ऐजेन्सी मूडीज ने भारत की रेटिंग निगेटिव से पाॅस्टिव दी है। यह हमारी मजबूत अर्थ व्यवस्था का नतीजा है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in