Archive | September 30th, 2018

शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया

Posted on 30 September 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद आज
प्रातः मृतक विवेक तिवारी की पत्नी, बच्चों एवं परिजनों से शोक संवेदना
व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते
हुए ढांढस बंधाया। उन्होने दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी के सदैव
उनके साथ खड़े रहने एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्हांेने कहा
कि इस दुःखद घटना की पूरी जानकारी से कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी
जी के निर्देशानुसार उन्हें अवगत करायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि आम आदमी का जीवन सुरक्षित
नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की नाक के नीचे हत्याएं हो
रही हैं। इस दर्दनाक घटना से आम जनता में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो गयी है
और सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। यही कारण है कि एक
सिपाही द्वारा जिम्मेदार शहरी को गोलियों का निशाना बनाया गया और उस
परिवार को अनाथ कर दिया गया। सरकार ने जो सहायता की धनराशि 25लाख रूपये
देने की बात कही है इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नाकाफी बताते हुए
कहा कि मृतक विवेक तिवारी की सालाना आमदनी 33 लाख रूपये थी ऐसे में सरकार
को कम से कम परिवार ने जो धनराशि की मांग की है उसे अविलम्ब पूरा करना
चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण
के नाम पर पुलिस स्वच्छन्दता की मौके पर ही फुल एण्ड फाइनल की जिस
इन्काउण्टरवादी अवधारणा का विकास किया है, यह मौत इसी अवधारणा की
व्यवहारिक परिणति है। उन्होने कहा कि लखनऊ गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह
का क्षेत्र है और उत्तर प्रदेश की राजधानी है जब यहां पर कानून व्यवस्था
का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य जिलों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा सहज
लगाया जा सकता है। आज पूरा प्रदेश भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर
है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे
तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे त्यागपत्र की मांग की
है।

Comments (0)

जनता अब इनसे हिसाब-किताब लेने को बेचैन हैं

Posted on 30 September 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने जनता का भरोसा
तोड़ा है। जनता को परेशान करने में कुछ उठा नहीं रखा है। मंहगाई बढ़ी है,
पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब, किसान, नौजवान सभी त्रस्त्र हैं।
जनता अब इनसे हिसाब-किताब लेने को बेचैन हैं। उन्होंने कहा भाजपा वोट से सŸाा
में आई है तो उसे वोट से ही हटाना है। भाजपा बहकाने वाला कोई मुद्दा लाकर
साजिश न करने पाएं, इससे सावधान रहना है।
30-09-a श्री अखिलेश यादव आज बालाघाट, मध्य प्रदेश में विशाल समाजवादी जनसभा
को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री यादव ने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को समर्थन मिल रहा है। लाल और पीला रंग अब एक हो
गया है, इसे हरी झंडी भी मिल गई है। अब ये रफ्तार रूकने वाली नहीं है। मैदान
में लगातार लाल टोपी और मोटरसाइकिल चलाने वाले नौजवान ही दिख रहे है। इससे
जाहिर है कि अब वोट की चोरी नहीं होने पाएगी। जनता इस बार परिवर्तन और बदलाव
का फैसला लेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी में सभी को लाइन में लगा दिया
गया। सरकारों ने विकास के रास्ते नहीं खोले। गरीब के खाते में 15 लाख रूपए
नहीं आए। डालर के मुकाबले रूपया कमजोर है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।
उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था में लोगों के बच्चे
पढ़ भी नहीं पाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में 50 हजार किसानों ने
आत्महत्या कर ली है। भाजपा राज्यों में ही सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे
हैं। अब तो उनके आंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं। आज हमारा देश दुनिया में सबसे
भूखा देश बन गया है। जीएसटी ने करोड़ों की रोटी छीन ली है। 30 लाख छोटे मजदूर
किसानी छोड़ चुके हैं। भाजपा राज में महिलाओं के प्रति 300 प्रतिशत अपराध बढ़े
है।
श्री यादव ने कहा कि गरीब को भाजपा ने आवास के लिए 1 लाख 30 हजार
दिए, समाजवादी सरकार ने 3 लाख रूपये का लोहिया आवास दिया। भाजपा ने बिजली
मंहगी की, समाजवादी सरकार में आयेंगे तो गरीब महिलाओं को 2 हजार रूपये
प्रतिमाह पेंशन देंगे। मध्य प्रदेश की सड़के बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि हम
गरीबों, नौजवानों, महिलाओं की आवाज उठाएंगे।
सभा को सर्वश्री कंकर मुंजारे पूर्व सांसद, के.के. सिंह पूर्व
विधायक, सुनीलम पूर्व विधायक, श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के
महासचिव, श्रीमती अनुभा मुंजारे पूर्व चेयरमैन, गौरव दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष
यूथ ब्रिगेड, शिव मूर्ति सिंह ‘राणा‘ प्रभारी बालाघाट, बंते सिंह, महेश सहारे
आदि ने भी सम्बोधित किया।

Comments (0)

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू

Posted on 30 September 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ । राजधानी में आप पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के सभी प्रांतीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और विंग के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा की |

img-20180930-wa0189 सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी लोकसभा का चुनाव प्रदेश की कुछ चुनिंदा सीटों पर मजबूती से लड़ेगी | गठबंधन के मसले पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी | जन अधिकार पदयात्रा के दौरान कार्यकर्त्ता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों को घर-घर लेकर जायेंगे और पार्टी के द्वारा पूर्व में उठाई गई मांग उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटा जाये | इसके लिए प्रदेश भर से पदयात्रा के दौरान जनता से 50 लाख समर्थन प्रपत्र भरवाकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ समर्थन प्रपत्र देकर चार राज्यों की मांग पत्र सौंपा जायेगा | इसके साथ ही प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए जल्द ही वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा | उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति, राफेल जैसे मुद्दों को लेकर आगे आएगी |

Comments (0)

आज से काले फीते पर नजर, ‘‘वर्क टू रूल’’ की तैयारी में राजकीय चालक

Posted on 30 September 2018 by admin

राजकीय वाहन चालकों का आन्दोलन का आज ग्यारहवा दिन
लखनऊ,30 सितम्बर। राजकीय वाहन चालक महासंघ के बैनर तले ग्रेड पे 1900 की जगह 2000 और प्रदेष के समस्त राजकीय विभागों में चालक के लगभग 35 प्रतिषत रिक्त पदों पर भर्ती सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितम्बर से चल रहे काला फीता बांधकर कार्य कर रहे चालकों पर नजर रखते हुए वर्क टू रूल की तैयारी तेज कर दी जाएगी। यह जानकारी आज राजकीय वाहन चालक महासंघ के सलाहकार त्रिलोक सिंह ने संघ भवन में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर से ‘‘वर्क टू रूल ’’ आन्दोलन प्रदेश स्तर पर होगा। उन्होंने आज स्पष्ट किया कि काला फीता न बाॅधने वाले सदस्यों पर जुर्मानें का प्राविधान किया गया है। इस अवसर पर राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय मौजूद थे।
बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल की अपर मुख्य सचिव कार्मिक के साथ 27 जुलाई 18 को वार्ता में सहमति बनी थी कुछ मांगों को वित्त विभाग संदर्भित किया गया था लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नही हुए। उ.प्र. राजकीय वाहन चालकों को मौलिक नियुक्ति का ग्रेड वेतन 1900 के स्थान पर 2000 रूपये ,उत्तराखण्ड सरकार की भाति राजकीय वाहन चालकों की प्रतिषत व्यवस्था को समाप्त करने, स्टाॅफ कार चालक पदोन्नति स्कीम से अनुपात हटाये जाने।चालकों के रिक्त पदो पर भर्ती,पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, सरकारी गाड़ी का बीमा कराने, सरकारी गाड़ी सफाई का भत्ता चालक को दिये जाने, चालक पद पर भर्ती नियम में संशोधन किये जाने, सरकारी वाहन का दुरूप्रयोग करना बन्द किये जाने, निजी गाड़ियों को टैक्सी में चलाना बंद कराने, चालकों के भत्ते एवं समयोपरि भत्ते की बढ़ोत्तरी के अनुसार किये जाने, इन्टर मीडियट राजकीय वाहन चालकों को लिपिक या अन्य संवर्ग में 20 प्रतिषत आरक्षण सुनिश्चित किये जाने और राजकीय वाहन चालकों से सम्बंधित समस्त शासनादेष निगमों, परिषदों,स्थानीय निकायों, कारपोरेशन व प्राधिकरणों में यथावत लागू किये जाने और निर्वाचन डियुटी के दौरान राजकीय वाहन की मरम्मत हेतु विभागीय मद से देय धनराशि को 1000 की जगह 5000 दिये जाने की मांग मुख्य है। बैठक को उप सविच आकिल रजा, संयुक्त सचिव पद पर जयप्रकाष, राजेन्द्र सिंह, प्रचार मंत्री शिवराज पाण्डेय और मण्डल अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार और मण्डल मंत्री पद पर लालता प्रसाद वर्मा उपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ, , संगठन मंत्री रमेश सिंह, सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश दीक्षित, अशोक कुमार शुक्ला, ठाकुर प्रसाद, शिवराज पाण्डेय,हसीम खॅा, ललिता प्रसाद वर्मा,शम्भू सिंह चैहान और लक्ष्मीकांत ने सम्बोधित किया।

Comments (0)

केजरीवाल की जाति-धर्म की ओछी राजनीति निन्दनीय - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 30 September 2018 by admin

लखनऊ 30 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल की ओछी साम्प्रदायिक सोच पर हमला किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि मौत को भी केजरीवाल हिन्दु-मुस्लिम के तौर पर देखते है। उनकी यह दृष्टि सोचनीय व निन्दनीय है। मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए इतनी छोटी सोच केजरीवाल का मानसिक स्तर तय करती है।
डा0 मिश्र ने कहा कि जातिवाद, सम्प्रदायवाद व क्षेत्रवाद केजरीवाल की संकीर्ण सोच व राजनीति है। मृतक किस जाति व धर्म का है, यह नहीं देखा जाना चाहिए। पीड़ित-पीड़ित है वो चाहे जिस धर्म व जाति का हो, उसके साथ सम्वेदना रहती है। केजरीवाल पीड़ित की जाति और धर्म के आधार पर राजनीति और निर्णय करते है।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ के तिवारी परिवार के साथ खड़ी है। सरकार और पार्टी की पूरी सम्वेदना परिवार के साथ है। प्रदेश और देश के राजनीतिक दलों को इस मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। आरोपितों पर सरकार कड़ी कार्यवाही कर रही है। केजरीवाल व अन्य राजनीतिकों को हर विषय पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 30 September 2018 by admin

लखनऊ 30 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व मंत्री एवं विधायक राम कुमार वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विधायक राम कुमार वर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। स्वर्गीय रामकुमार वर्मा जी राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इनका अंतिम संस्कार कल ग्राम उदरहा, पोस्ट भीकमपुर, जनपद लखीमपुर में होगा।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. मनोज मिश्र, हरिरचन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी व अशोक तिवारी ने भी विधायक राम कुमार वर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in