Archive | September 26th, 2018

मुख्यमंत्री ने कमेन्टेटर श्री जसदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 26 September 2018 by admin

लखनऊ: 26 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकप्रिय खेल कमेन्टेटर श्री जसदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री जसदेव सिंह ने कमेन्टेटर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी थी। खेल प्रतियोगिताओं एवं विशिष्ट अवसरों पर उनके द्वारा की गई कमेंट्री को आज भी याद किया जाता है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व0 जसदेव सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Comments (0)

वामपंथी दलों ने 28 सितम्बर के व्यापारी संगठनों के भारत बंद का समर्थन किया

Posted on 26 September 2018 by admin

लखनऊ। वामपंथी दलों ने 28 सितम्बर 2018 के व्यापारी संगठनों के भारत बंद का
समर्थन किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा0 गिरीश शर्मा तथा
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव डा0 हीरालाल यादव ने
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि खुदरा बाजार में एफडीआई की इजाजत देकर
भाजपा की मोदी सरकार ने भारत के व्यापार, रोजगार तथा कारोबार को बड़ी बड़ी
विदेशी कम्पनियों के हवाले कर देना चाहती है। जिसका नतीजा होगा कि करोड़ों की
संख्या में व्यापारी, दुकानदार और कर्मचारी बेरोजगार हो जायेंगे तथा भारतीय
अर्थव्यवस्था के बुरे दिन आयेंगे। वालमार्ट जैसी विशाल कम्पनियां भारतीय
कम्पनियों को निगल जायेंगी जैसा कि फ्लिपकार्ट के मामले में देखा गया।
डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। भारतीय रूपया डालर के
मुकाबले रिकार्ड रूप में कमजोर हो गया है। इन सबका भी आम जनता पर बहुत ही बुरा
और गहरा असर पड़ रहा है। इसके खिलाफ वर्तमान समय में सभी तबकों को एकजुट होकर
संघर्ष करने की जरूरत है। वामदलों ने भारत बंद को सफल बनाने की जनता से अपील
की है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in