Archive | September 10th, 2018

‘भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ के भव्य आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय से करायी जायें सुनिश्चित: प्रमुख सचिव गृृह

Posted on 10 September 2018 by admin

महोत्सव में भाग लेने वाले विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं
ठहरने के चिन्हित स्थानों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कराते हुये सम्बन्धित अधिकारियों से
समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थायें समय से करायी जायें सुनिश्चित: अरविन्द कुमार

अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रमुख सचिव गृह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक

लखनऊ: 10 सितम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 05 से 08 अक्टूबर, 2018 के मध्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ 2018 के चैथे सत्र के लखनऊ में भव्य आयोजन हेतु समस्त तैयारियां समय से सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु मुख्य आयोजन स्थल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के अतिरिक्त प्रदर्शनी कार्यक्रम हेतु चिन्हित स्थलों के साथ-साथ प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के ठहरने हेतु चिन्हित स्थानों अथवा भवनों की पर्याप्त सुरक्षा हेतु आवश्यक समुचित व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने के निर्देष दियेे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना कतई घटित न होने पाये।
प्रमुख सचिव गृह आज शास्त्री भवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु बैठक कर सम्बन्धित गृह विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनके ठहरने हेतु चिन्हित स्थानों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कराकर आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर कार्यक्रम अवधि के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सुविधा हेतु मेडिकल वैन/एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट पर रखने के भी निर्देश दिये।
प्रमुख सचिव गृह ने अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के भव्य एवं सफल आयोजन हेतु तैयारियों एवं कार्यवाहियों हेतु अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय हेतु गृह विभाग का भी नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने भव्य आयोजन के दौरान आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले आगन्तुकों को आयोजन स्थल के निकटस्थ स्थान पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, ताकि उनके वाहन उचित स्थान पर पार्किंग होने के साथ-साथ आगन्तुकों को आयोजन स्थल तक जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।

Comments (0)

भारत बंद असफल - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 September 2018 by admin

लखनऊ 10 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा आज किये गये भारत बंद को असफल बताया है। डा0 पाण्डेय ने भारत बंद के दौरान जगह-जगह पर हुई हिंसक वारदातों की निन्दा करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा किये गये भारत बंद के आवाहन का समाज के सभी वर्गो ने विरोध किया, इसीलिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए हिंसा का सहारा लिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता नकारात्मक राजनीत करने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लगातार नकार रही है, इसीलिए आज का भारत बंद पूर्ण रूप से असफल रहा। उन्होंने कहा हिंसा और आगजनी के कारण आज हुई जन-धन की हानि के लिए पूरे तौर पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिम्मेदार है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व चल रही केन्द्र सरकार 125 करोड़ भारतवासियों की सरकार है हम देश की जनता के समस्याओं के साथ खड़े है और हम हर समस्या का समाधान भी निकालेगे। उन्होंने कहा कि जनता भी यह समझती है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के पीछे अंर्तराष्ट्रीय कारण है। जिसका समाधान भी जल्दी निकाल लिया जायेगा।

Comments (0)

सरकार के विरूद्ध बन्द

Posted on 10 September 2018 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के आवाहन पर पेट्रोल एवं डीजल की मंहगाई से व्यथित आम जनता की पीड़ा और आक्रोश को अभिव्यक्ति देने वाला ‘भारत बन्द’ व्यापारियों एवं आम जन के अभूतपूर्व समर्थन से उत्तर प्रदेश में पूर्ण एवं व्यापक रूप से सफल रहा। इस ऐतिहासिक ‘भारत बन्द’ में आम जनता को कोई परेशानी नहीं हुई।
photo-bharat-band-002कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर उ0प्र0 में ‘भारत बन्द’ को मिले अपार जन समर्थन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने प्रदेश की जनता एवं व्यापारी वर्ग को व्यक्तिगत रूप से साधुवाद दिया और कहा कि आम जनमानस राहुल जी की आवाज बनने एवं इस संवेदनहीन सरकार के विरूद्ध बन्द में सम्मिलित हो सफल बनाने के लिए बधाई की पात्र है।
‘भारत बन्द’ से अपनी पीड़ा और आक्रोश को अभिव्यक्ति पाती जनता इस बन्द के आह्वान में स्वतः स्फूर्त सम्मिलित हो गयी। सिर्फ आग्रह मात्र से दुकानों के शटर गिरने लगे और जनता बन्द अभियान में सम्मिलित हो इस बन्द को एक जन आन्दोलन का रूप देती दिखाई दी। कांग्रेस के विनम्र आग्रह पर आधारित इस भारत बन्द ने बलात् बन्द की अवधारणा को ध्वस्त कर एक इतिहास कायम किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण शहर बनारस, लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ, आजमगढ़, झांसी, आगरा, बलिया, फैजाबाद, उरई, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, अलीगढ़, संभल, कुशीनगर, देवरिया, गोण्डा, मिर्जापुर, उन्नाव, जौनपुर, नोएडा, गाजियाबाद, महराजगंज, गोण्डा, बहराइच, हरदोई, बरेली, मुजफ्फरनगर, बांदा, लखीमपुर, सीतापुर, बस्ती, फतेहपुर, सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के सभी जिलों में बन्द पूर्णरूपेण सफल रहा। photo-bharat-band-001
आम जनता की जरूरत को विशेष ध्यान रखते हुए चिकित्सा, मेडिकल स्टोर, दैनिक जरूरत एवं खराब होने वाले कच्चे माल जैसी वस्तुओं को बन्द में शामिल नहीं किया गया।
बन्द को मिल रहे अभूतपूर्व जन समर्थन से प्रदेश सरकार विचलित नजर आई तथा कई शहरों में इसकी बौखलाहट भी दिखाई पड़ी जब उन्होने प्रशासन एवं पुलिस के माध्यम से बन्द को असफल बनाने का प्रयास किया उदाहरण स्वरूप मेरठ एवं कानपुर में कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस की मनमानी नहीं चली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विवाद खड़ा करने का असफल प्रयास भी किया।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘भारत बन्द’ का नेतृत्व स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद द्वारा किया गया एवं दर्जनों प्रमुख बाजारों तथा चैराहों पर उनके द्वारा दौरा कर अपील किये जाने व कांग्रेसजनों के आग्रह पर व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूपेण बन्द के पक्ष में खड़े रहे।

Comments (0)

रोडवेज कार्यशाला विकास नगर में छापा मारा

Posted on 10 September 2018 by admin

img_20180910_134027_114_resizedआज माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी (परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने औचक निरीक्षण कर रोडवेज कार्यशाला विकास नगर में छापा मारा।वहां के GM मनोज भूषण से मंत्री जी ने नए बसों के निर्माण की गुणवत्ता ,सीट ड्राइविंग, सीट बेल्ट, फर्स्ट एड बॉक्स एवं बस के अंदर के यात्रियों द्वारा मूवमेंट हेतु मिल रहे स्थान,इमरजेंसी खिड़की, इमरजेंसी दरवाजा, नई चेचिस की स्ट्रेंथ,& महिला, दिव्यांग,सांसद,विधायक एवं पत्रकार सीट को नोटेड(नेम प्लेट) आदि की जांच की।
सभी उपस्थिति कर्मचारियों से, उनकी समस्याओं को,बुलाकर सुना। तथा गायब 15 कर्मचारियों की छुट्टी एप्लीकेशन एवं उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। जिसमें 3 कर्मचारियों के बिना सूचना गायब रहने पर जीएम से स्पष्टीकरण लिखित मांगा तथा कार्यवाही का निर्देश दिया। एक कैंसर पीड़ित कर्मचारी पिछले 3 महीने से छुट्टी पर है की जानकारी मिलने पर माननीय मंत्री जी ने उसकी यथा संभव मदद करने एवं कराने का मौखिक निर्देश दिया मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष BJP कानपुर सुरेंद्र मैथानी,विधायक अभिजीत सिंह सांगा,दीप अवस्थी,छोटे यादव, अंशु सिंह सेंगर,राहुल कटियार,पवन गुप्ता,मनु गोयल एवं सभी अधिकारी गण तथा आर.टी.ओ के समस्त अधिकारी उपस्थित थे

Comments (0)

जनविरोधी, स्वार्थी, नकारात्मक और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले विपक्षी चाहते है महागठबंधन-मनीष शुक्ल

Posted on 10 September 2018 by admin

लखनऊ 10 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा है कि देश की जनता भाजपा नेतृत्व के एनडीए के साथ है और उसका भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी में है। देश तेजी से कांग्रेस और उसके भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है। कांग्रेस जनविरोधी, स्वार्थी, नकारात्मक और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले विपक्ष को साथ लेने के लिए गठबंधन करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद तमाम विपक्षी दल कांग्रेस के साथ नही है। उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा दोनों कांग्रेस के बंद से अलग है। सपा-बसपा परिवारवादी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टियां है। बसपा-सपा की प्रदेश की सरकारों के भ्रष्टाचार व पाप जनता को अच्छी तरह याद है।
श्री शुक्ला ने कहा कि कथित महागठबंधन की बात करने वाले विपक्ष को बताना चाहिए कि मनरेगा, एनआरएचएम में हुए घोटाले की जांच हाईकोर्ट के आदेश से सीबीआई को सौंपी गई। लखनऊ में दो सीएमओ की मौत की घटना लोग अभी तक भूले नही है। 11 सरकारी चीनी मिलों को औने-पौने में किसने बेंचा? जनता जानती है कि खूली लूट के कारण उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त को बसपा सरकार के दौरान क्यों 22 मंत्रियों को दोषी मानते हुए रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। कांग्रेस सरकार में हुए मेरठ मलियाना, हाशिमपुरा, अलीगढ़ के दंगों के साथ 2013 में सपा सरकार के दौरान मुजफ्फरनगर के दंगों में 67 मौतें और 50 हजार लोगों को लंबे समय तक राहत शिविरों में क्यों रहना पड़ा?
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार के दौरान हर साल 300 से अधिक दंगों ने प्रदेश के सद्भाव को बिगाड़ कर रख दिया था। उत्तर प्रदेश की जनता को याद है कि वह होली, दीवाली, ईद-बकरीद सहित कोई भी त्यौहार शांति पूर्वक नही मना सकते थे। तीन चार जिलों को छोड़ कर क्यों पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था? क्यों इन्ही तीन चार जिलों के एक जाति के लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाती थी? क्यों पांच आयोगों के अध्यक्षों को हाईकोर्ट को बर्खास्त करना पड़ा? प्रदेश की जनता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा मुखिया मायावती को अच्छी तरह से समझती है। जनता को पता है प्रदेश के विकास का पैसा इनकी सरकारों में कैसे लूटा गया था।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in