Categorized | लखनऊ.

भारत बंद असफल - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 10 September 2018 by admin

लखनऊ 10 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा आज किये गये भारत बंद को असफल बताया है। डा0 पाण्डेय ने भारत बंद के दौरान जगह-जगह पर हुई हिंसक वारदातों की निन्दा करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा किये गये भारत बंद के आवाहन का समाज के सभी वर्गो ने विरोध किया, इसीलिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए हिंसा का सहारा लिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता नकारात्मक राजनीत करने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लगातार नकार रही है, इसीलिए आज का भारत बंद पूर्ण रूप से असफल रहा। उन्होंने कहा हिंसा और आगजनी के कारण आज हुई जन-धन की हानि के लिए पूरे तौर पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिम्मेदार है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व चल रही केन्द्र सरकार 125 करोड़ भारतवासियों की सरकार है हम देश की जनता के समस्याओं के साथ खड़े है और हम हर समस्या का समाधान भी निकालेगे। उन्होंने कहा कि जनता भी यह समझती है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के पीछे अंर्तराष्ट्रीय कारण है। जिसका समाधान भी जल्दी निकाल लिया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in