Categorized | लखनऊ.

‘भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ के भव्य आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय से करायी जायें सुनिश्चित: प्रमुख सचिव गृृह

Posted on 10 September 2018 by admin

महोत्सव में भाग लेने वाले विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं
ठहरने के चिन्हित स्थानों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कराते हुये सम्बन्धित अधिकारियों से
समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थायें समय से करायी जायें सुनिश्चित: अरविन्द कुमार

अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रमुख सचिव गृह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक

लखनऊ: 10 सितम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार ने निर्देश दिये हैं कि आगामी 05 से 08 अक्टूबर, 2018 के मध्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ 2018 के चैथे सत्र के लखनऊ में भव्य आयोजन हेतु समस्त तैयारियां समय से सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु मुख्य आयोजन स्थल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के अतिरिक्त प्रदर्शनी कार्यक्रम हेतु चिन्हित स्थलों के साथ-साथ प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के ठहरने हेतु चिन्हित स्थानों अथवा भवनों की पर्याप्त सुरक्षा हेतु आवश्यक समुचित व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने के निर्देष दियेे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना कतई घटित न होने पाये।
प्रमुख सचिव गृह आज शास्त्री भवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु बैठक कर सम्बन्धित गृह विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनके ठहरने हेतु चिन्हित स्थानों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कराकर आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर कार्यक्रम अवधि के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सुविधा हेतु मेडिकल वैन/एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट पर रखने के भी निर्देश दिये।
प्रमुख सचिव गृह ने अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के भव्य एवं सफल आयोजन हेतु तैयारियों एवं कार्यवाहियों हेतु अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय हेतु गृह विभाग का भी नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने भव्य आयोजन के दौरान आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले आगन्तुकों को आयोजन स्थल के निकटस्थ स्थान पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, ताकि उनके वाहन उचित स्थान पर पार्किंग होने के साथ-साथ आगन्तुकों को आयोजन स्थल तक जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in