Archive | September 15th, 2018

भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की बैठक

Posted on 15 September 2018 by admin

लखनऊ 15 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी आईटी० विभाग उ० प्र० की योजना बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आईटी विभाग की प्रदेश टीम के साथ 6 क्षेत्रों से आये हुए संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री संजय राय से बताया कि बैठक में सांगठनिक संरचना, प्रदेश स्तर पर कार्यशाला, कमिश्नरी स्तर पर कार्यशाला क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर भाजपा के समर्थक जो कि सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहते हैं। उनको लेकर वॉलेन्टियर्स मीट, नमो एप का प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा के आगामी अभियानों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने एवं अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने हेतु आईटी विभाग की भूमिका एवं योजना पर चर्चा हुई। श्री राय ने बताया कि सांगठनिक संरचना के स्तर पर भाजपा के बूथ स्तर साइबर योद्धा तैयार हैं। जिनका हर स्तर पर प्रशिक्षण की योजना बनायी गयी। इसके अतिरिक्त प्रदेश, क्षेत्र, जिला, लोकसभा, विधानसभा एवं मण्डल स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं एवं प्रवास की योजना तैयार की गयी एवं इसके पश्चात् पूरी योजना कार्यक्रम से राष्ट्रीय महामंत्री मा० भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० महेन्द्रनाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ बैठक करके अवगत कराया।
पार्टी का निर्देश है कि आने वाले समय में नमो एप को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं उसके उपयोग के लिये नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान आईटी द्वारा किया जाना है।
इस बैठक में इस अभियान की विस्तृत कार्य योजना बनायी गयी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिलों एवं क्षेत्र में आईटी के जिला प्रभारी को नमो एप का प्रभार सौंपा जायेगा जो प्रशिक्षण अभियान को विधिवत संचालित करने में सहयोह करेंगे।
सितम्बर माह में सभी जिला संयोजकों एवं नमो एप के प्रभारी पदाधिकारियों का प्रदेश स्तरीय इसी सितम्बर माह में लखनऊ में होगा। 1471 मण्डलों आईटी की टीम बनायी गयी मण्डलों के संयोजक का सम्मेलन अक्टूबर में प्रदेश स्तरीय होगा।
बैठक में प्रदेश सह संयोजक अंकित चंदेल, कामेश्वर मिश्रा, विनीत मालवीय, सौरभ मारोदिया, प्रदेश टीम सदस्य प्रशांत राठौड़, शुभम मिश्रा सहित 6 क्षेत्रों से आये हुए क्षेत्रीय संयोजक एवं सह संयोजकों ने भाग लिया।

Comments (0)

महिलाओं को और अधिक जोड़ने की आवश्यकता है

Posted on 15 September 2018 by admin

आज जिस प्रकार विषम परिस्थतियों में भी महिला कांग्रेस की महिलाएं
संघर्ष कर रही हैं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आन्दोलन कर रही हैं उसके
लिए बधाई की पात्र हैं। महिलाओं को और अधिक जोड़ने की आवश्यकता है। आज अगर
उ0प्र0 और देश में महिला सुरक्षा की दुर्दशा है तो उसके लिए भारतीय जनता
पार्टी और उसकी सरकार जिम्मेदार है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की
अध्यक्ष एवं सांसद सुश्री सुष्मिता देव जी ने आज प्रदेश कांग्रेस
मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बनारस
यूनिवर्सिटी गल्र्स हास्टल में पुलिस घुसकर बेटियों को पीटती है तब देश
के प्रधानमंत्री मौन क्यों थे? उन्नाव में जब एक बेटी के साथ बलात्कार
हुआ तो प्रधानमंत्री कहां थे? पूरे देश में महिलाओं का उत्पीड़न और
बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मोदी जी कहते हैं उनकी 21 प्रदेशों में
सरकार है अगर आज देश में सबसे ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा
है तो उसमें भाजपा शासित राज्य सबसे आगे है उसमें भी उ0प्र0 की आदित्यनाथ
सरकार महिलाओं पर हो रहे सर्वाधिक वीभत्स घटना एवं बलात्कार में सबसे आगे
है। महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न एवं बलात्कार के खिलाफ महिला
कांग्रेस को जेारदार आवाज उठाना होगा। उन्होने विधायक श्रीमती अराधना
मिश्रा‘मोना’ एवं सुश्री अदिति सिंह की महिलाओं के मुद्दों पर अनवरत
संघर्ष एवं सक्रियता के लिए प्रसंशा की।
सुश्री सुष्मिता देव ने कहा कि देश में नगर निगमों एवं पंचायतों में
महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी
की देन है आज देश में मोदी और प्रदेश में योगी पूर्ण बहुमत लेकर सत्ता
में बैठे हैं, नगर निगम एवं पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण है उसे 50
प्रतिशत क्यों नहीं करते हैं? देश की संसद में बहुमत होने के बाद भी
महिला आरक्षण विधेयक मोदी जी नहीं लेकर आये और कहते हैं बेटी बचाओ-बेटी
पढ़ाओ, किन्तु सच्चाई यह है कि लोग अब यह कहते हैं कि भाजपा विधायकों,
नेताओं से बेटियां बचाओ। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी कहते हैं
और कांग्रेस कहती है कि बेटियों को संसद में लाओ। कांग्रेस राज्यसभा में
महिला आरक्षण विधेयक लेकर आयी और पारित कराया। उन्होने कहा कि आप सभी
महिलाएं भविष्य में विधायक का चुनाव लड़ेंगी और विधायक बनेंगी इसके लिए
पूरी ताकत के साथ संघर्ष करना है।
इसके पूर्व सुश्री सुष्मिता देव ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के
मौके पर महिलाओं को बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी
एवं श्रीमती सोनिया गांधी जी के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस को दिये
गये ‘‘लोगो’’ सहित झण्डा, स्थापना दिवस पर झण्डारोहण किया।
कार्यक्रम के अन्त में उ0प्र0 महिला कांग्रेस की जोनलवार नवनियुक्त
महिला कांग्रेस अध्यक्षों- सेन्ट्रल जोन अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी
पार्षद, पूर्वी जोन अध्यक्ष श्रीमती शहला अबरारी एवं साउथ जोन अध्यक्ष
श्रीमती प्रतिभा अटल पाल को पद की शपथ दिलायी गयी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अ0भा0 महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं
प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती अनुपमा रावत एवं श्रीमती शोभना शाह, अ0भा0 महिला
कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती शमीना शफीक, उ0प्र0 महिला कांग्रेस की
सेन्ट्रल जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी पार्षद, पूर्वी जोन की
अध्यक्ष श्रीमती शहला अबरारी, साउथ जोन की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा अटल
पाल, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह, डाॅ0
लालती देवी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती राना खातून, श्रीमती कमला
सिसौदिया, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती सुशीला सोनकर आदि सैंकड़ों की
संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री शालिनी सिंह ने किया।

Comments (0)

गन्ना बुवाई में ट्रेंच विधि अपनाकर अन्तः फसली खेती एवं ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि करने वाले प्रगतिशील गन्ना किसानों की गन्ना आयुक्त ने की सराहना

Posted on 15 September 2018 by admin

आसन्न पेराई सत्र 2018-19 हेतु बरेली परिक्षेत्र की 07 सहकारी एवं 11
निजी चीनी मिलों की गन्ना सुरक्षण बैठक सम्पन्न।
बरेली परिक्षेत्र के 07 जिलों की सभी 18 चीनी मिलों के गन्ना क्षेत्र
सुरक्षण पर हुआ विचार।
पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत गन्ना समितियों की आम सभा में
समिति बजट एवं क्रय केन्द्रों के आवंटन का संकल्प कराया गया पारित।
समिति की आम सभा में पारित संकल्प होगा क्रय केन्द्रों के आवंटन का आधार।
परिक्षेत्रों के विभिन्न जिलों से आये गन्ना किसानों, गन्ना समिति और
चीनी मिल के प्रतिनिधियों ने बैठक में किया प्रतिभाग और रखी अपनी मांगें।

लखनऊः दिनांक 15 सितम्बर, 2018
गन्ना पेराई सत्र 2018-19 हेतु आज बरेली परिक्षेत्र की गन्ना सुरक्षण
बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बरेली परिक्षेत्र के 07 जिलों-बरेली,
पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूॅ, कासगंज, अलीगढ एवं मथुरा की 18 चीनी मिलों
से सम्बन्धित गन्ना क्षेत्र के आवंटन पर विस्तृत चर्चा की गयी।
गत पेराई सत्र 2017-18 में परिक्षेत्र बरेली का कुल गन्ना क्षेत्रफल
294581 हे. था। परिक्षेत्र की 18 चीनी मिलों की कुल पेराई क्षमता 89465
टी.सी.डी. है। पेराई सत्र 2017-18 में बरेली क्षेत्र का गन्ना उत्पादन
2081.01 लाख कु. था तथा परिक्षेत्र की 18 चीनी मिलों ने 1348.32 लाख कु.
गन्ने की पेराई कर 141.90 लाख कु. चीनी का उत्पादन किया था और चीनी परता
10.52 प्रतिशत रहा। सभी चीनी मिलों को अक्टूबर माह के अन्तिम सप्ताह तक
चलाने की समय सीमा विभाग द्वारा निर्धारित कर दी गयी है।
इस अवसर पर श्री संजय आर. भूसरेड्डी, आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उ.प्र.
द्वारा बैठक में उपस्थित सभी गन्ना कृषकों को बताया गया है कि गन्ने की
घटतौली प्रकाश में आने पर सम्बन्धित चीनी मिल और तौल कांटा बनाने वाली
कम्पनी के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जायेगी। कृषक बन्धु भी घटतौली का
प्रकरण प्रकाश में आने पर गन्ना विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-121-3203
पर तत्काल सूचना दे सकते हैं। विभाग का टोल-फ्री काल सेन्टर राष्ट्रीय
पर्वो को छोड़कर गन्ना किसानो की सेवा में 24 घण्टे संचालित रहता है।
गन्ना आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि उपज बढ़ौतरी हेतु आवेदन पत्र
दिनांक 30 सितम्बर तक दिये जा सकते हैं। प्री-कैलेण्डर भी जल्द ही
किसानों को वितरित किया जायेगा। उन्होंने किसानों से अपील भी की कि सट्टा
प्रदर्शन और प्री-कैलेण्डर के समय भी अपना सक्रिय सहयोग विभाग को प्रदान
करें तथा घोषणा पत्र भरते समय सभी सूचनाएं सही-सही अंकित करें। गन्ना
आयुक्त ने प्रगतिशील कृषकों के प्रयासों को सराहते हुए अन्तः फसली खेती
के माध्यम से ट्रेंच विधि अपनाते हुए ड्रिप इरीगेशन से किसानों की आय में
होने वाली वृद्धि के बारे में भी अपने विचार रखे।
संयुक्त गन्ना आयुक्त, डा.वी.बी. सिंह द्वारा किसानों को फार्म मषीनरी
बैंक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना खेती में यंत्रीकरण को
बढावा देने के उद््देश्य से अब इस योजना के अन्तर्गत कृषि यंत्रों की
संख्या बढाकर 12 कर दी गयी है।
सुरक्षण बैठक डालीबाग के गन्ना किसान संस्थान सभागार में प्रदेष के गन्ना
आयुक्त, श्री संजय आर. भूसरेड्डी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में
मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ बरेली परिक्षेत्र के उप गन्ना
आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिलों के अध्यासियों ने भी प्रतिभाग
किया। बैठक का संचालन संयुक्त गन्ना आयुक्त, श्री विश्वेश कनौजिया ने
किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in