Archive | September 25th, 2018

जनसहयोग केन्द्र

Posted on 25 September 2018 by admin

लखनऊ 25 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर जनसहयोग केन्द्र में आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने आमजन की समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला व डा0 राकेश त्रिवेदी जी उपस्थित रहे।
जनसहयोग केन्द्र पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक वार्ता में श्री सुरेश राणा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने बताया गन्ना मूल्य के भुगतान के संदर्भ में भी जानकारी दी और कहा कि चीनी मीलों द्वारा पेराई सत्र 2017-18 की गई गन्ना खरीद के लिए 4.50 रूपये प्रति कुन्टल की दर से 500 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है।
श्री राणा ने कहा प्रदेश की योगी सरकार जन कल्याण के लिए कृत्संकल्पित होकर काम कर रही है। इसीलिए सरकार के साथ-साथ संगठन के स्तर पर भी आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।

Comments (0)

पं0 दीन दयाल उपाध्याय जंयती

Posted on 25 September 2018 by admin

लखनऊ 25 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, चिन्तक, विचारक और लेखक जनसंघ के संस्थापक पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की जंयती पर आज पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्रज की भूमि पर जन्में प0 दीन दयाल उपाध्याय जी ने काल माक्र्स के साथ-साथ अन्य विचारधाराओं से लड़ते हुए अन्त्योदय और एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्होंने कहा अन्त्योदय का दर्शन देने वाले पंडित जी महान चिन्तक थे। प0 दीन दयाल जी ने अपने चिन्तन में आम मानव से जुड़ी जिन चिन्ताओं और समाधान को समझाने का काम किया था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार पंडित दीनदयाल जी के दिखाये मार्ग पर चलते हुए गांव-गरीब-किसान सहित सभी के कल्याण के लिए कृत्संकल्पित होकर काम कर रही है। केन्द्र सरकार व सभी भाजपा शासित राज्यों की सरकारें अन्त्योदय के सिद्धान्त पर काम कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज आगरा में डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में भी सम्मलित हुए।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि यह देश ऋषि मुनियों का देश है यहां हजारों सालो ऋषि मुनियों ने विचार और संस्कार दिये। उन्होंने कहा कि प0 दीनदयाल उपाध्याय जी आज हमारे बीच नहीं है परन्तु उनके विचार आज भी हम लोगों के बीच प्ररेणा और ऊर्जा देने का कार्य कर रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि प0ं दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अन्त्योदय की संकल्पना को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों की सरकारें साकार करने में जुटी हैं। उन्होंने कहा उज्जवला योजना, जनधन, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर लोक कल्याण के लिए कार्य किये।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार ने देश के सबसे बड़े रेलवे के मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर प0 दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया। उन्होंने कहा पंडित जी के विचार हमें जीवन पर्यन्त गरीब के कल्याण और उत्थान कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश मंे स्वच्छता अभियान, मेडिकल कैम्प व रक्तदान शिविर, विचार-गोष्ठियांे, हवन-पूजन इत्यादि का आयोजन कर प0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जंयती मनाई।

Comments (0)

ऐतिहासिक होगा कुंभ, मुख्यमंत्री जी ने गंगा सफाई और स्वच्छता की बनायी मुहिम - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 25 September 2018 by admin

लखनऊ 25 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि कुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिबद्धता प्रशंसा के काबिल है। कुंभ को ऐतिहासिक बनाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे पहचान बनाने के लिए प्रदेश सरकार दिन रात जुटी हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने पंद्रह दिसंबर तक गंगा की पूरी तरह सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही कुंभ में सुरक्षा से लेकर यात्रियों और साधु-संतों की सुविधाओं के लिए भी जरूरी इंतजाम भी हर हाल में तीस नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। पिछले पंद्रह सालो में पहली बार कुंभ को लेकर इतने बड़े पैमाने पर किसी भी सरकार की तरफ से ऐसे बेहतरीन इंतजाम किए रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि कुंभ का ऐतिहासिक आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमकिता में है। लिहाजा खुद मुख्यमंत्री जी पूरे आयोजन पर निगरानी रखे हुए हैं। इतना ही नहीं कुंभ को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भी वे लगातार प्रयासरत हैं। पिछली सरकारों के दौरान कुंभ को तमाम तरह की अव्यवस्थाओं और विसंगतियों से जूझना पड़ता था। साधु संतों से लेकर देश और दुनिया भर से आने वाले यात्रियों को भी बहुत सी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। तुष्टीकरण की नीति के चलते सपा और बसपा की सरकारें कुंभ के आयोजन को लेकर हमेशा से ही उपेक्षा का भाव रखती रहीं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सरकार में आने के बाद पहले ही दिन से कुंभ आयोजन को लेकर दिन रात जुटे हुए हैं। उनकी कोशिश कुंभ का ऐतिहासिक आयोजन कराने की है। इसके मद्देनजर सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने इस बात के आदेश दिए हैं कि बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों और मेहमानों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाए। साथ ही उनकी सुख-सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। पर्यटक के तौर पर आने वाले विदेश मेहमानों के साथ भी अतिथि के तौर पर अच्छा व्यवहार किया जाए। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाए लेकिन सुरक्षा के नाम पर किसी को परेशान ना किया जाए।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि गंगा को निर्मल करने के अभियान में मुख्यमंत्री जी ने यह भी आदेश दिए हैं कि कूड़ा कचरा और पालिथिन का गंगा में प्रवाह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र की साफ सफाई के भी बेहतर इंतजाम किए जाएं। गंगा सफाई से जुड़े अधिकारियों को हर हाल में पंद्रह दिसंबर तक सफाई का काम पूरा करने और पर्याप्त जल स्तर मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान सम्बन्धी निर्णयों की मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी

Posted on 25 September 2018 by admin

चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2017-18 में की गई 1110.90 लाख टन गन्ना
खरीद के लिए 4.50 रु0 प्रति कुन्तल की दर से
500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का निर्णय

पेराई सत्र 2016-17 एवं 2017-18 के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के
लिए निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 04 हजार करोड़ रु0
के साॅफ्ट लोन दिलाए जाने का फैसला

राज्य सरकार द्वारा किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान हेतु
लिए गए निर्णयों से प्रदेश के लगभग 40 लाख किसानों को लाभ होगा

राज्य सरकार द्वारा गन्ने के रस से एथेनाॅल
बनाने के केन्द्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी

सुरेंद्र अग्निहोत्री, लखनऊ: 25 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की 102वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धंाजलि देते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी अन्त्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिए समर्पित थे। वे पहले विचारक थे जिन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राजनीतिक एजेण्डे के केन्द्र में स्थापित किया। केन्द्र और राज्य सरकार अन्त्योदय के उनके स्वप्न को साकार करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। पिछले वर्ष पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया है। इस दौरान पूरे देश और प्रदेश में अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहाँ लोकभवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में गन्ना किसानों के बकाया मूल्य के भुगतान के सम्बंध में लिए गये निर्णयों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार के निर्णयों और कार्यों के पीछे पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के चिंतन की प्रेरणा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनधन योजना प्रारम्भ की गई है। इसके माध्यम से गरीबांे का बैंकों में खाता खोलना संभव हुआ है। बैंक में खाता होने से डी0बी0टी0 के माध्यम से गरीब को राजकीय योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। यह पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की चिन्तन के प्रेरणा से ही संभव हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में गरीबों के लिए आवास निर्माण, उनके स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा के लिए करोड़ों की संख्या में शौचालयों का निर्माण, सौभाग्य योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन की उपलब्धता, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना आदि के पीछे पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चिन्तन की प्रेरणा ही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गरीबों को आधुनिकतम चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारम्भ की गई है। ‘‘मोदी केयर’’ कही जाने वाली यह एक अभिनव योजना है। दुनिया की सबसे बड़ी इस स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत देश की पचास करोड़ जनता को प्रतिवर्ष पाँच लाख रुपये की चिकित्सा बीमा सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य बीमा योजना का पहला लाभार्थी गोरखपुर से है, जिसे उपलब्ध कराये गये गोल्ड कार्ड के माध्यम से एक लाख दस हजार रुपये की चिकित्सा सहायता प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सम्बन्धी निर्णयों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2017-18 में की गई 1110.90 लाख टन गन्ना खरीद के लिए 4.50 रुपए प्रति कुन्तल की दर से 500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है। इस वित्तीय सहायता धनराशि का भुगतान सीधे गन्ना किसानों के खाते में कराया जाएगा। इसी के साथ पेराई सत्र 2016-17 एवं 2017-18 के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 04 हजार करोड़ रुपए के साॅफ्ट लोन दिलाए जाने का फैसला भी मंत्रिपरिषद ने लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय चीनी मिलों और गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए लिया गया है। राज्य सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश के लगभग 40 लाख किसानों को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए गए हैं। किसानों की ऋण माफी योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों की उपज की खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक धनराशि का भुगतान किया गया है। साथ ही, रिकाॅर्ड मात्रा में उपज का क्रय भी किया गया है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2017 में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के समय न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत 05 से 07 लाख मीट्रिक टन की खरीद होती थी। वर्तमान सरकार ने पिछले वर्ष 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं के क्रय के साथ ही 72 घण्टे के अंदर आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से किसानों को इसका भुगतान भी कराया है। इसी प्रकार 43 लाख मीट्रिक टन धान और इस वर्ष 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कराए जाने के साथ ही आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से 72 घण्टे के अंदर किसानों का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा, लदाई-छनाई के लिए अतिरिक्त धनराशि का भुगतान भी कराया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में उठाए गए कदमों से गन्ने के क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है। वर्तमान सरकार ने अधिक से अधिक चीनी मिलों को संचालित करने का कार्य किया है। वर्तमान में प्रदेश की 119 चीनी मिलें संचालन की स्थिति में हैं। इनमें से 24 चीनी मिलें सहकारी क्षेत्र की तथा शेष निजी क्षेत्र की हैं। इनमें पेराई सत्र 2017-18 में 120 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा खाण्डसारी उद्योग के लाइसेंस दिए जा रहे हैं। इस वर्ष लगभग 180 खाण्डसारी उद्योग संचालित होंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा गन्ने के रस से एथेनाॅल बनाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह एक क्रांतिकारी कदम है। इससे गन्ना किसानों को बड़ा लाभ होगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in