Categorized | लखनऊ.

जनसहयोग केन्द्र

Posted on 25 September 2018 by admin

लखनऊ 25 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर जनसहयोग केन्द्र में आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने आमजन की समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला व डा0 राकेश त्रिवेदी जी उपस्थित रहे।
जनसहयोग केन्द्र पर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के बाद पत्रकारों से अनोपचारिक वार्ता में श्री सुरेश राणा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने बताया गन्ना मूल्य के भुगतान के संदर्भ में भी जानकारी दी और कहा कि चीनी मीलों द्वारा पेराई सत्र 2017-18 की गई गन्ना खरीद के लिए 4.50 रूपये प्रति कुन्टल की दर से 500 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है।
श्री राणा ने कहा प्रदेश की योगी सरकार जन कल्याण के लिए कृत्संकल्पित होकर काम कर रही है। इसीलिए सरकार के साथ-साथ संगठन के स्तर पर भी आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in