Archive | September 4th, 2018

जन सहयोग केन्द्र

Posted on 04 September 2018 by admin

लखनऊ 04 सितम्बर 2018, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर स्थित जन सहयोग केन्द्र पर उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं को लेकर आये आमजन से मुलाकात की और आमजन के समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निवारण हेतु कृत संकल्पित हैं और इसीलिए योगी सरकार के साथ-साथ पार्टी संगठन भी लगातार जनसहयोग केन्द्र के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए काम कर रहा है। 03
आज जन सहयोग केन्द्र पर इलाहाबाद के दिव्यांग मुन्नालाल यादव बैट्ररी रिक्शा के फरियाद लेकर पहुंचे, जबकि गोरखपुर के साजिद अली कैंसर की बीमारी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता की अपेक्षा के साथ पहुंचे। जनसहयोग केन्द्र पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने दोनों की समस्याओं को सुनकर माननीय मुख्यमंत्री जी से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायें जाने हेतु आश्वस्त किया।
पार्टी मुख्यालय पर कई अन्य लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि योगी सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े।
प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला स्तर पर ही प्रभारी मंत्री व शासन-प्रशासन के अधिकारी आमजन के लिए समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय स्तर पर ही कर रहे है। यही कारण है कि प्रदेश के राजधानी लखनऊ तक अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार का यह संकल्प है कि सरकार द्वारा जनहित में लागू की गई सभी कल्याणाकारी योजनाओं का लाभ आमजन को बिना किसी असुविधा के मिले।
इस अवसर पर जन सहयोग केन्द्र पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम व प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी ने भी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु अपना सहयोग किया।

Comments (0)

शिक्षक दिवस पर बधाई

Posted on 04 September 2018 by admin

लखनऊ 04 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान की वृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। साथ ही शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कार से परिपूर्ण कर राष्ट्र निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान करते है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के र्निमाता है। बचपन से ही विद्यार्थियों को ज्ञान व संस्कार देकर शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का कुशलता पूर्वक योगदान करते है।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 04 September 2018 by admin

लखनऊ 04 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल लखनऊ में पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित की जा रही सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में सम्मलित होंगे। डा0 पाण्डेय कल शाम को इलाहाबाद में विस्तारक योजना बैठक में भी सम्मलित होंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2018
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
-->









 Type in