Categorized | लखनऊ.

महिलाओं को और अधिक जोड़ने की आवश्यकता है

Posted on 15 September 2018 by admin

आज जिस प्रकार विषम परिस्थतियों में भी महिला कांग्रेस की महिलाएं
संघर्ष कर रही हैं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आन्दोलन कर रही हैं उसके
लिए बधाई की पात्र हैं। महिलाओं को और अधिक जोड़ने की आवश्यकता है। आज अगर
उ0प्र0 और देश में महिला सुरक्षा की दुर्दशा है तो उसके लिए भारतीय जनता
पार्टी और उसकी सरकार जिम्मेदार है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की
अध्यक्ष एवं सांसद सुश्री सुष्मिता देव जी ने आज प्रदेश कांग्रेस
मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बनारस
यूनिवर्सिटी गल्र्स हास्टल में पुलिस घुसकर बेटियों को पीटती है तब देश
के प्रधानमंत्री मौन क्यों थे? उन्नाव में जब एक बेटी के साथ बलात्कार
हुआ तो प्रधानमंत्री कहां थे? पूरे देश में महिलाओं का उत्पीड़न और
बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मोदी जी कहते हैं उनकी 21 प्रदेशों में
सरकार है अगर आज देश में सबसे ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा
है तो उसमें भाजपा शासित राज्य सबसे आगे है उसमें भी उ0प्र0 की आदित्यनाथ
सरकार महिलाओं पर हो रहे सर्वाधिक वीभत्स घटना एवं बलात्कार में सबसे आगे
है। महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न एवं बलात्कार के खिलाफ महिला
कांग्रेस को जेारदार आवाज उठाना होगा। उन्होने विधायक श्रीमती अराधना
मिश्रा‘मोना’ एवं सुश्री अदिति सिंह की महिलाओं के मुद्दों पर अनवरत
संघर्ष एवं सक्रियता के लिए प्रसंशा की।
सुश्री सुष्मिता देव ने कहा कि देश में नगर निगमों एवं पंचायतों में
महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी
की देन है आज देश में मोदी और प्रदेश में योगी पूर्ण बहुमत लेकर सत्ता
में बैठे हैं, नगर निगम एवं पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण है उसे 50
प्रतिशत क्यों नहीं करते हैं? देश की संसद में बहुमत होने के बाद भी
महिला आरक्षण विधेयक मोदी जी नहीं लेकर आये और कहते हैं बेटी बचाओ-बेटी
पढ़ाओ, किन्तु सच्चाई यह है कि लोग अब यह कहते हैं कि भाजपा विधायकों,
नेताओं से बेटियां बचाओ। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी कहते हैं
और कांग्रेस कहती है कि बेटियों को संसद में लाओ। कांग्रेस राज्यसभा में
महिला आरक्षण विधेयक लेकर आयी और पारित कराया। उन्होने कहा कि आप सभी
महिलाएं भविष्य में विधायक का चुनाव लड़ेंगी और विधायक बनेंगी इसके लिए
पूरी ताकत के साथ संघर्ष करना है।
इसके पूर्व सुश्री सुष्मिता देव ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के
मौके पर महिलाओं को बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी
एवं श्रीमती सोनिया गांधी जी के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस को दिये
गये ‘‘लोगो’’ सहित झण्डा, स्थापना दिवस पर झण्डारोहण किया।
कार्यक्रम के अन्त में उ0प्र0 महिला कांग्रेस की जोनलवार नवनियुक्त
महिला कांग्रेस अध्यक्षों- सेन्ट्रल जोन अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी
पार्षद, पूर्वी जोन अध्यक्ष श्रीमती शहला अबरारी एवं साउथ जोन अध्यक्ष
श्रीमती प्रतिभा अटल पाल को पद की शपथ दिलायी गयी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अ0भा0 महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं
प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती अनुपमा रावत एवं श्रीमती शोभना शाह, अ0भा0 महिला
कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती शमीना शफीक, उ0प्र0 महिला कांग्रेस की
सेन्ट्रल जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी पार्षद, पूर्वी जोन की
अध्यक्ष श्रीमती शहला अबरारी, साउथ जोन की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा अटल
पाल, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह, डाॅ0
लालती देवी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती राना खातून, श्रीमती कमला
सिसौदिया, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती सुशीला सोनकर आदि सैंकड़ों की
संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री शालिनी सिंह ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in