Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की बैठक

Posted on 15 September 2018 by admin

लखनऊ 15 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी आईटी० विभाग उ० प्र० की योजना बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आईटी विभाग की प्रदेश टीम के साथ 6 क्षेत्रों से आये हुए संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री संजय राय से बताया कि बैठक में सांगठनिक संरचना, प्रदेश स्तर पर कार्यशाला, कमिश्नरी स्तर पर कार्यशाला क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर भाजपा के समर्थक जो कि सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहते हैं। उनको लेकर वॉलेन्टियर्स मीट, नमो एप का प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा के आगामी अभियानों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने एवं अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने हेतु आईटी विभाग की भूमिका एवं योजना पर चर्चा हुई। श्री राय ने बताया कि सांगठनिक संरचना के स्तर पर भाजपा के बूथ स्तर साइबर योद्धा तैयार हैं। जिनका हर स्तर पर प्रशिक्षण की योजना बनायी गयी। इसके अतिरिक्त प्रदेश, क्षेत्र, जिला, लोकसभा, विधानसभा एवं मण्डल स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं एवं प्रवास की योजना तैयार की गयी एवं इसके पश्चात् पूरी योजना कार्यक्रम से राष्ट्रीय महामंत्री मा० भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० महेन्द्रनाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ बैठक करके अवगत कराया।
पार्टी का निर्देश है कि आने वाले समय में नमो एप को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं उसके उपयोग के लिये नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान आईटी द्वारा किया जाना है।
इस बैठक में इस अभियान की विस्तृत कार्य योजना बनायी गयी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिलों एवं क्षेत्र में आईटी के जिला प्रभारी को नमो एप का प्रभार सौंपा जायेगा जो प्रशिक्षण अभियान को विधिवत संचालित करने में सहयोह करेंगे।
सितम्बर माह में सभी जिला संयोजकों एवं नमो एप के प्रभारी पदाधिकारियों का प्रदेश स्तरीय इसी सितम्बर माह में लखनऊ में होगा। 1471 मण्डलों आईटी की टीम बनायी गयी मण्डलों के संयोजक का सम्मेलन अक्टूबर में प्रदेश स्तरीय होगा।
बैठक में प्रदेश सह संयोजक अंकित चंदेल, कामेश्वर मिश्रा, विनीत मालवीय, सौरभ मारोदिया, प्रदेश टीम सदस्य प्रशांत राठौड़, शुभम मिश्रा सहित 6 क्षेत्रों से आये हुए क्षेत्रीय संयोजक एवं सह संयोजकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in