Categorized | लखनऊ.

शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया

Posted on 30 September 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद आज
प्रातः मृतक विवेक तिवारी की पत्नी, बच्चों एवं परिजनों से शोक संवेदना
व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते
हुए ढांढस बंधाया। उन्होने दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी के सदैव
उनके साथ खड़े रहने एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्हांेने कहा
कि इस दुःखद घटना की पूरी जानकारी से कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी
जी के निर्देशानुसार उन्हें अवगत करायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ चुकी है कि आम आदमी का जीवन सुरक्षित
नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की नाक के नीचे हत्याएं हो
रही हैं। इस दर्दनाक घटना से आम जनता में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो गयी है
और सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। यही कारण है कि एक
सिपाही द्वारा जिम्मेदार शहरी को गोलियों का निशाना बनाया गया और उस
परिवार को अनाथ कर दिया गया। सरकार ने जो सहायता की धनराशि 25लाख रूपये
देने की बात कही है इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नाकाफी बताते हुए
कहा कि मृतक विवेक तिवारी की सालाना आमदनी 33 लाख रूपये थी ऐसे में सरकार
को कम से कम परिवार ने जो धनराशि की मांग की है उसे अविलम्ब पूरा करना
चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण
के नाम पर पुलिस स्वच्छन्दता की मौके पर ही फुल एण्ड फाइनल की जिस
इन्काउण्टरवादी अवधारणा का विकास किया है, यह मौत इसी अवधारणा की
व्यवहारिक परिणति है। उन्होने कहा कि लखनऊ गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह
का क्षेत्र है और उत्तर प्रदेश की राजधानी है जब यहां पर कानून व्यवस्था
का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य जिलों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा सहज
लगाया जा सकता है। आज पूरा प्रदेश भय के वातावरण में जीने के लिए मजबूर
है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे
तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे त्यागपत्र की मांग की
है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in