Categorized | लखनऊ.

केजरीवाल की जाति-धर्म की ओछी राजनीति निन्दनीय - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 30 September 2018 by admin

लखनऊ 30 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल की ओछी साम्प्रदायिक सोच पर हमला किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि मौत को भी केजरीवाल हिन्दु-मुस्लिम के तौर पर देखते है। उनकी यह दृष्टि सोचनीय व निन्दनीय है। मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए इतनी छोटी सोच केजरीवाल का मानसिक स्तर तय करती है।
डा0 मिश्र ने कहा कि जातिवाद, सम्प्रदायवाद व क्षेत्रवाद केजरीवाल की संकीर्ण सोच व राजनीति है। मृतक किस जाति व धर्म का है, यह नहीं देखा जाना चाहिए। पीड़ित-पीड़ित है वो चाहे जिस धर्म व जाति का हो, उसके साथ सम्वेदना रहती है। केजरीवाल पीड़ित की जाति और धर्म के आधार पर राजनीति और निर्णय करते है।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ के तिवारी परिवार के साथ खड़ी है। सरकार और पार्टी की पूरी सम्वेदना परिवार के साथ है। प्रदेश और देश के राजनीतिक दलों को इस मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। आरोपितों पर सरकार कड़ी कार्यवाही कर रही है। केजरीवाल व अन्य राजनीतिकों को हर विषय पर राजनीति से बाज आना चाहिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in