Categorized | लखनऊ.

जनता अब इनसे हिसाब-किताब लेने को बेचैन हैं

Posted on 30 September 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने जनता का भरोसा
तोड़ा है। जनता को परेशान करने में कुछ उठा नहीं रखा है। मंहगाई बढ़ी है,
पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब, किसान, नौजवान सभी त्रस्त्र हैं।
जनता अब इनसे हिसाब-किताब लेने को बेचैन हैं। उन्होंने कहा भाजपा वोट से सŸाा
में आई है तो उसे वोट से ही हटाना है। भाजपा बहकाने वाला कोई मुद्दा लाकर
साजिश न करने पाएं, इससे सावधान रहना है।
30-09-a श्री अखिलेश यादव आज बालाघाट, मध्य प्रदेश में विशाल समाजवादी जनसभा
को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री यादव ने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को समर्थन मिल रहा है। लाल और पीला रंग अब एक हो
गया है, इसे हरी झंडी भी मिल गई है। अब ये रफ्तार रूकने वाली नहीं है। मैदान
में लगातार लाल टोपी और मोटरसाइकिल चलाने वाले नौजवान ही दिख रहे है। इससे
जाहिर है कि अब वोट की चोरी नहीं होने पाएगी। जनता इस बार परिवर्तन और बदलाव
का फैसला लेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी में सभी को लाइन में लगा दिया
गया। सरकारों ने विकास के रास्ते नहीं खोले। गरीब के खाते में 15 लाख रूपए
नहीं आए। डालर के मुकाबले रूपया कमजोर है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।
उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था में लोगों के बच्चे
पढ़ भी नहीं पाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में 50 हजार किसानों ने
आत्महत्या कर ली है। भाजपा राज्यों में ही सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे
हैं। अब तो उनके आंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं। आज हमारा देश दुनिया में सबसे
भूखा देश बन गया है। जीएसटी ने करोड़ों की रोटी छीन ली है। 30 लाख छोटे मजदूर
किसानी छोड़ चुके हैं। भाजपा राज में महिलाओं के प्रति 300 प्रतिशत अपराध बढ़े
है।
श्री यादव ने कहा कि गरीब को भाजपा ने आवास के लिए 1 लाख 30 हजार
दिए, समाजवादी सरकार ने 3 लाख रूपये का लोहिया आवास दिया। भाजपा ने बिजली
मंहगी की, समाजवादी सरकार में आयेंगे तो गरीब महिलाओं को 2 हजार रूपये
प्रतिमाह पेंशन देंगे। मध्य प्रदेश की सड़के बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि हम
गरीबों, नौजवानों, महिलाओं की आवाज उठाएंगे।
सभा को सर्वश्री कंकर मुंजारे पूर्व सांसद, के.के. सिंह पूर्व
विधायक, सुनीलम पूर्व विधायक, श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के
महासचिव, श्रीमती अनुभा मुंजारे पूर्व चेयरमैन, गौरव दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष
यूथ ब्रिगेड, शिव मूर्ति सिंह ‘राणा‘ प्रभारी बालाघाट, बंते सिंह, महेश सहारे
आदि ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in