Categorized | लखनऊ.

जनता में गुस्सा है और भाजपा के प्रति निराशा है

Posted on 16 September 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता में गुस्सा है और भाजपा के प्रति निराशा है इसलिए हर हालत में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार हुई तो यह देश की सŸाा में वापस नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 50 साल तक सŸाा में रहने की बात कही है, पता नही ंतब तक वे रहेंगे या नहीं। लेकिन यह तय है कि देश की जनता अगले 50 हफ्तों में अपना फैसला सुनाने जा रही है।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है लेकिन उससे भी ज्यादा सामने लड़ाई में न दिखाई देने वाली आरएसएस से है। आरएसएस की विचारधारा से समाजवादी विचारधारा ही लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि जिस आरएसएस ने 70 सालों तक अपने मुख्यालय (नागपुर) पर तिरंगा न फहराया हो उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इस आरएसएस ने पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ नफरत और झूठ फैलाने का काम किया इसलिए इससे सभी को सावधान रहना चाहिए और दूर रहना चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एजेण्डा देश को बचाना है उसके लिए हम गठबंधन करेंगे। फिर चाहे हमें दो कदम पीछे हटना पड़े। इस सम्बंध में उन्होंने कांग्रेस से पहल करने को कहा क्योंकि वह राष्ट्रीय पार्टी है। उसे बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा गठबंधन में नेता एवं प्रधानमंत्री उम्मीदवार का नाम मुद्दा नही है, यह चुनाव बाद तय हो जाएगा।
वैसे श्री यादव ने कहा कि इस चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों की बड़ी भूमिका होगी। वही भाजपा का मुकाबला कर सकेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए क्योंकि ईवीएम की विश्वसनीयता पर उंगली उठी है। चुनाव आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा इस बार चुनाव में किसान, बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दे से भाजपा को ध्यान नहीं हटाने देंगे। केन्द्र सरकार को चार साल हो गए कोई काम नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी के कामों को ही वे अपना बताकर उद्घाटन-शिलान्यास कर रहे हैं। हां, भाजपा ने एहसास कराया है कि हम पिछड़े हैं। हम जन्म से पिछड़े हैं जबकि प्रधानमंत्री जी कागजी पिछड़े हैं।
श्री यादव ने कहा कि उ0प्र0 में समाजवादी पार्टी की सरकार में मेट्रो रेल चली, एक्सप्रेस-वे बनाया विकास की तमाम योजनाएं लागू की। रोजगार के अवसर पैदा किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अन्याय के खिलाफ लड़ती है। जो भी लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं उनका स्वागत है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in