Categorized | लखनऊ.

बसपा सुप्रीमों मायावती को भाजपा के बारे में बोलने का हक नहीं - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 September 2018 by admin

बलिया/लखनऊ 07 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रसड़ा के प्रधानपुर में शहीद रामानुज के सहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे बलिया व गाजीपुर के क्रांतिकारी व बलिदानी इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया से जब जब क्रांति की चिंगारी उठी हैं उसने इतिहास को बदलने का काम किया हैं। डा. पाण्डेय ने कहा कि आज देश की बागडोर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे सशक्त नायक के पास हैं उसी प्रकार प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जैसे सांस्कारिक और आदर्श व्यक्ति के पास हैं। केन्द्र व प्रदेश की दोनों ही सरकारें गांव, गरीब, किसान और नौजवानों सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बसपा सुप्रीमों मायावती के बयान पर कहा कि जिनकी उत्पति ही जातिवादी मानसिकता व तिलक, तराजू और तलवार जैसे विघटनकारी मानसिकता से हुआ हैं, वैसे लोगों को भाजपा के बारे में बोलने का कोई हक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रही हैं।
डा. पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग व अगड़ा’-पिछडा दलित, गरीब, वंचित, शोषित सभी के लिए कल्याणकारी योजनाऐं बनाकर उनकों लागू करने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकारेां द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो से आम जनमानस आज भाजपा के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से विपक्षी दल भयभीत हैं। इसीलिए वे अवसरवादी गठबन्धन के सहारे 2019 के लोकसभा चुनाव में माननीय नरेन्द्र मोदी जी को सत्ता में आने से रोकने की जुगत बना रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमुदाय का आवाह्न किया की आप क्रान्ति की धरा के वासी हो देशहित में आपने 2014 और 2017 में भाजपा को भारी समर्थन देकर केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारों के गठन का मार्ग प्रशस्त किया है। डा. पाण्डेय ने अपील की विश्व में भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित कर गांव, गरीब और किसान सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए एक बार फिर से माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सौंपने के लिए एकजुट होकर काम करें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, सांसद हरिनारायण राजभर , विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, संजय यादव, जिला अध्यक्ष बलिया विनोद शंकर दुबे, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, राजधारी सिंह, भगवान पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in