Categorized | लखनऊ.

‘भारत बन्द’ को सफल बनाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक आवश्यक बैठक

Posted on 07 September 2018 by admin

पेट्रोल, डीजल एवं रसोईगैस के दामों में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार की जा रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में आगामी 10 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों से देश की जनता की पीड़ा एवं आक्रोश को अभिव्यक्ति देने वाली, 10 सितम्बर के इस ‘भारत बन्द’ को सफल बनाने हेतु जिला, शहर, ब्लाक, वार्ड स्तर पर एवं कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी फ्रन्टल, प्रकोष्ठों एवं विभागों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्र में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनसे अनुरोध करें कि जनता के हित के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आवाहन किये गये इस भारत बन्द में सहभागिता सुनिश्चित कर ‘भारत बन्द’ को सफल बनायें जिससे मंहगाई से त्रस्त जनता के हित में निरंकुश व कमजोर तबके के प्रति असंवेदनशील सरकार के विरूद्ध लड़ी जाने वाली इस लड़ाई में सरकार पर बड़ा दबाव बनाया जा सके और देश की जनता को इस भीषण मंहगाई से निजात दिलाया जा सके।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वह व्यापक जनहित के इस कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन दें।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री विनोद चैधरी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री छोटेलाल चैरसिया, महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी आदि सैंकड़ों वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in