Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 07 September 2018 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 के विख्यात अर्थशास्त्री व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो0 वाइस चांसलर प्रोफेसर ए0के0 सेन गुप्ता, जर्नलिस्ट उर्दू राइटर के श्री फैय्याज रिफत, सीनियर जर्नलिस्ट कौमी आवाज के वरिष्ठ पत्रकार रहे श्री उबैद नासिर, पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे डायरेक्टर जनरल एक्सेस कालेजेज रिटायर्ड कर्नल डाॅ0 मो0 जाहिदउल्ला सिद्दीकी, प्रसिद्ध उद्योगपति श्री नसीमउद्दीन सहित दो वरिष्ठ पत्रकार श्री फहद फैय्याज खान एवं श्री विकास सेठ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समाज के ऐसे विशिष्ट प्रबुद्ध जन शिक्षा क्षेत्र, मीडिया क्षेत्र एवं उद्योग क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं इससे पार्टी को समाज के अभिजन वर्ग में अपनी आवाज पहुंचाने में मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है और ऐसे विशिष्ट जन सदैव कांग्रेस पार्टी को सहयोग देते रहे हैं। उन्होने कांग्रेस की सदस्यता करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस एक विशाल गौरवशाली परम्परा की वाहक है आप लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in